फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   pm modi 2011 tweet going viral after tahawwur rana extradition to india slam upa government

PM Modi: 2011 से ही पीएम मोदी के निशाने पर था तहव्वुर राणा, अब 14 साल पुराना ट्वीट हो रहा वायरल

Fri, 11 Apr 2025 11:27 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: नितिन गौतम Updated Fri, 11 Apr 2025 11:27 AM IST
सार

तहव्वुर राणा के भारत प्रत्यर्पण के बाद पीएम मोदी का साल 2011 का ट्वीट वायरल हो रहा है। इस ट्वीट पर यूजर्स जमकर प्रतिक्रिया दे रहे हैं और तहव्वुर राणा को भारत लाए जाने को मोदी सरकार की कूटनीतिक जीत बता रहे हैं। 

विज्ञापन
pm modi 2011 tweet going viral after tahawwur rana extradition to india slam upa government
पीएम नरेंद्र मोदी। - फोटो : एएनआई

विस्तार

तहव्वुर राणा के भारत प्रत्यर्पण के बाद प्रधानमंत्री मोदी का साल 2011 का एक पुराना ट्वीट वायरल हो गया है। दरअसल उस ट्वीट में पीएम मोदी ने तत्कालीन यूपीए पर निशाना साधा था। दरअसल उस समय अमेरिका ने तहव्वुर राणा को मुबंई हमले के आरोप से मुक्त कर दिया था। इस पर पीएम मोदी ने इसे सरकार की विदेश नीति की असफलता बताया था। अब जब तहव्वुर राणा का भारत प्रत्यर्पण सफल हो गया है तो पीएम मोदी का वह पुराना ट्वीट वायरल हो रहा है।
विज्ञापन


पीएम मोदी ने ट्वीट में क्या लिखा था
पीएम मोदी ने उस ट्वीट में लिखा था कि 'अमेरिका ने मुंबई हमले के मामले में तहव्वुर राणा को निर्दोष घोषित कर दिया है। यह भारत की संप्रभुता के लिए शर्मनाक बात है और यह भारत की विदेश नीति को बड़ा झटका है।' कई यूजर्स ने तहव्वुर राणा को भारत प्रत्यर्पित किए जाने का श्रेय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को दिया। गौरतलब है कि लंबी कानूनी लड़ाई के बाद तहव्वुर राणा को लेकर एनआईए की एक विशेष टीम गुरुवार को दिल्ली के पालम एयरपोर्ट पर उतरी। एयरपोर्ट पहुंचते ही तहव्वुर राणा को हिरासत में ले लिया गया। इसे भारत की बड़ी कूटनीतिक जीत बताया जा रहा है। 
विज्ञापन

 


ये भी पढ़ें- Tahawwur Rana: कमर में बेड़ियां.... हाथ और पैर में हथकड़ियां, आतंकी राणा के प्रत्यर्पण की तस्वीरें आई सामने

राजनीतिक पार्टियों में श्रेय लेने की लगी होड़
तहव्वुर राणा के बाद भारत प्रत्यर्पण के बाद राजनीतिक पार्टियों ने इसका श्रेय लेने की होड़ लग गई है। कांग्रेस का कहना है कि तहव्वुर राणा को भारत लाने की प्रक्रिया की शुरुआत कांग्रेस के नेतृत्व वाली यूपीए सरकार ने की थी और इसे रणनीतिक रूप से आगे बढ़ाया। एनडीए सरकार ने इस मामले में कुछ नहीं किया और यह बस उस प्रक्रिया का फल है, जिसे यूपीए सरकार ने शुरू किया था। 



वहीं केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने तहव्वुर राणा के प्रत्यर्पण को मोदी सरकार की कूटनीति की जीत बताया। उन्होंने कहा कि 'जिन्होंने भारत के सम्मान, भारत की जमीन और भारत के लोगों पर हमला किया, उन्हें मोदी सरकार न्याय के कटघरे में ला रही है।' अमित शाह ने पूर्व की यूपीए सरकार पर भी निशाना साधा और कहा कि यूपीए सरकार में ही मुंबई हमला हुआ था, लेकिन वे तहव्वुर राणा को भारत नहीं ला सके। 

ये भी पढ़ें- Tahawwur Rana: NIA के मुख्यालय में कटी राणा की पहली रात, आज विशेष टीम मुंबई हमले के आतंकी से करेगी पूछताछ


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed