फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi Attend Rashtriya Ekta Diwas Parade 31 Development Projects Worth Rs 426 Crore Announced for Ekta Nagar

गुजरात: एकता दिवस परेड में शामिल हुए प्रधानमंत्री मोदी, कहा- सरदार पटेल के फैसलों ने देश को एकजुट किया

Sat, 31 Oct 2026 05:44 PM IST
हिमांशु सिंह चंदेल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद Published by: हिमांशु सिंह चंदेल Updated Sat, 31 Oct 2026 05:44 PM IST
सार

राष्ट्रीय एकता दिवस पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एकता नगर में आयोजित परेड में शामिल हुए। इस दौरान पर्यटन और बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी 426.71 करोड़ रुपये की 31 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया जाएगा। इनमें होटल, क्रूज, रेन फॉरेस्ट, इको ट्रेल और सड़कें शामिल हैं। आखिर पर्यटकों को कौन-कौन सी नई सुविधाएं मिलेंगी? किन परियोजनाओं से एकता नगर का पर्यटन अनुभव बदलने की तैयारी है? आइए, सबकुछ विस्तार से जानते हैं...

विज्ञापन
PM Modi Attend Rashtriya Ekta Diwas Parade 31 Development Projects Worth Rs 426 Crore Announced for Ekta Nagar
पीएम मोदी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर एकता नगर के परेड ग्राउंड में आयोजित समारोह में हिस्सा लिया। इस दौरान राष्ट्रीय एकता दिवस परेड का आयोजन किया गया, जिसमें देश की एकता, विविधता और सामूहिक शक्ति की झलक देखने को मिली। परेड में भारत की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, अनुशासन और राष्ट्रीय गौरव को प्रदर्शित किया गया। इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा कि सरदार पटेल ने देश की एकता को आकार देने और उसकी रक्षा करने में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। देश में नक्सलवाद को एक निर्णायक झटका दिया गया है।

विज्ञापन


पीएम मोदी ने आगे कहा कि हमें जनता के प्रति जवाबदेह बनाता है और एकता हमें एक राष्ट्र के रूप में आगे बढ़ने की ताकत देती है। इसलिए हमारे देश में स्वतंत्रता दिवस, गणतंत्र दिवस और एकता दिवस, ये तीनों अब पूरे उत्साह के साथ राष्ट्रीय पर्व के रूप में मनाए जाते हैं। इस अवसर पर मैं राष्ट्रीय एकता दिवस की सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं देता हूं। मैं सरदार वल्लभभाई पटेल के चरणों में श्रद्धापूर्वक नमन करता हूं।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि सरदार पटेल ने केवल देश के भूगोल को ही नहीं जोड़ा, बल्कि पूरे राष्ट्र को भावनात्मक एकता के सूत्र में भी बांधा। गुजरात में सोमनाथ मंदिर के पुनर्निर्माण के माध्यम से उन्होंने देश के सांस्कृतिक पुनर्जागरण की शुरुआत भी की थी। इस महान कार्य के 75 वर्ष इस वर्ष पूरे हो रहे हैं। जिस तरह सोमनाथ मंदिर का ध्वज हजार वर्षों से तमाम आक्रांताओं की मंशा को नाकाम करते हुए पूरे स्वाभिमान के साथ लहरा रहा है, उसी स्वाभिमान ने हमें सोमनाथ स्वाभिमान पर्व की प्रेरणा दी। इस वर्ष देश इस पर्व को भी पूरे उत्साह के साथ मना रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


एकता नगर को 426 करोड़ रुपये की कौन-कौन सी सौगात मिलेगी?

  • प्रधानमंत्री एकता नगर के पर्यटन और बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए करीब 426.71 करोड़ रुपये की 31 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इन परियोजनाओं का उद्देश्य यहां आने वाले पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं देना और पर्यटन के नए आकर्षण विकसित करना है।
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एकता नगर में कुल 31 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। इनमें 307.83 करोड़ रुपये की 23 परियोजनाओं का लोकार्पण और 118.88 करोड़ रुपये की करीब आठ परियोजनाओं का शिलान्यास शामिल है। इन विकास कार्यों में नए होटल, क्रूज, रेन फॉरेस्ट, इको ट्रेल, सड़क, पुल, पानी और सफाई व्यवस्था से जुड़ी सुविधाएं शामिल हैं।
  • इन परियोजनाओं के शुरू होने से स्टैच्यू ऑफ यूनिटी घूमने आने वाले पर्यटकों को कई नई सुविधाएं मिलेंगी। सरकार का उद्देश्य एकता नगर को पर्यटन के बड़े केंद्र के रूप में विकसित करना और यहां आने वाले लोगों के पूरे सफर को बेहतर बनाना है।


कौन-कौन से 23 प्रोजेक्ट का होगा लोकार्पण?
प्रधानमंत्री 307.83 करोड़ रुपये की लागत से तैयार 23 परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। इनमें 50 करोड़ रुपये की लागत से बना आईआरसीटीसी होटल, 16 करोड़ रुपये का नया एकता क्रूज, 14.30 करोड़ रुपये का रेन फॉरेस्ट और 3.67 करोड़ रुपये का इको ट्रेल शामिल है। इसके अलावा 45.53 करोड़ रुपये का सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट, 21.40 करोड़ रुपये का वाटर ट्रीटमेंट प्लांट और 23.81 करोड़ रुपये की लागत से तैयार परेड ट्रैक तथा उससे जुड़े कार्यों का भी लोकार्पण होगा। पर्यटकों की आवाजाही आसान बनाने के लिए 28.22 करोड़ रुपये की लागत से ट्रैवलेटर बनाया गया है। यातायात की समस्या कम करने के लिए 23 करोड़ रुपये की लागत से 24 मीटर कॉलोनी रोड और कर्मचारियों के रहने के लिए 14.25 करोड़ रुपये के स्टाफ क्वार्टर भी तैयार किए गए हैं।

पर्यटकों को कौन सी नई सुविधाएं और आकर्षण मिलेंगे?
लोकार्पण होने वाली अन्य परियोजनाओं में सीआईएसएफ बैरक, मोखडी गांव के पास टर्मिनल बिल्डिंग और जेटी, अलग-अलग जगहों पर वाटर स्टेशन और एकता नगर रेलवे स्टेशन से विजिटर सेंटर तक वॉक-वे का विस्तार शामिल है। इसके साथ ही कई स्थानों पर आकर्षक फव्वारे लगाए गए हैं। नए हाई लेवल गोरा ब्रिज के पत्थर वाले ढलान का सौंदर्यीकरण और हरियाली बढ़ाने के लिए जियोसेल तकनीक से लैंडस्केपिंग की गई है। स्टैच्यू ऑफ यूनिटी के गेट नंबर-8 पर सड़क का विकास, शूलपाणेश्वर नर्मदा घाट का विस्तार और सौंदर्यीकरण तथा परिसर में फसाड लाइटिंग की सुविधा भी विकसित की गई है। राष्ट्रीय एकता और भारत की सांस्कृतिक विरासत को दिखाने के लिए एकता प्रकाश पर्व, यूनिटी ग्लो गार्डन का अपग्रेडेशन, नौ मीटर लंबी दो नई वातानुकूलित इलेक्ट्रिक बसें और अलग-अलग स्थानों पर आकर्षक शिल्प-स्थापत्य भी इन परियोजनाओं का हिस्सा हैं।



किन आठ नई परियोजनाओं की रखी जाएगी नींव?
प्रधानमंत्री 118.88 करोड़ रुपये की लागत वाले करीब आठ विकास कार्यों का शिलान्यास भी करेंगे। इनमें 59.32 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाली गोरा-भाणद्रा रोड और 7.72 करोड़ रुपये की लागत से खलवाणी ब्रिज का विकास शामिल है। इसके अलावा 5.79 करोड़ रुपये की लागत से कैक्टस और बटरफ्लाई गार्डन का एकीकृत विकास किया जाएगा। मांडवा फलिया से रिवर राफ्टिंग पॉइंट और ठोस कचरा प्रबंधन स्थल तक पहुंच आसान बनाने के लिए वाघडिया रोड का विस्तार भी प्रस्तावित है। सरदार सरोवर बांध की सुरक्षा और आपातकालीन स्थिति से निपटने के लिए डिजास्टर कंट्रोल रूम बनाया जाएगा। इसके साथ ही 36.58 करोड़ रुपये की लागत से स्मार्ट जीरो वेस्ट इंटीग्रेटेड सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्रोजेक्ट और 5.15 करोड़ रुपये की लागत से खलवाणी इको टूरिज्म का विकास किया जाएगा। इन योजनाओं से क्षेत्र में पर्यटन के साथ सड़क, सुरक्षा और कचरा प्रबंधन की सुविधाएं भी बेहतर होंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed