Live
LIVE: महारैली में शामिल होने के लिए ममता दिल्ली रवाना, थोड़ी देर में कांग्रेस अध्यक्ष के आवास पहुंचेंगे नेता
INDIA Block March Rally Today Live Updates: विपक्षी गठबंधन ‘इंडिया’ शनिवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के आवास पर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रतीकात्मक ‘जन महाभियोग’ आयोजित करेगा। इस कार्यक्रम में विपक्ष के कई नेताओं के शामिल होने की संभावना है। इस महाभियोग से जुड़े अपडेट जानने के लिए पढ़ें अमर उजाला की यह लाइव खबर...
लाइव अपडेट
दिल्ली रवाना हुईं ममता बनर्जी
पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी कोलकाता से दिल्ली के लिए रवाना हो गई हैं। वह 1 नवंबर को राष्ट्रीय राजधानी के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली इंडिया गठबंधन की निर्धारित रैली में शामिल होंगी। दिल्ली रवाना होने के दौरान ममता बनर्जी ने कहा, 'हम रामलीला मैदान में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने के लिए दिल्ली जा रहे हैं।'#WATCH | Kolkata, West Bengal: Former West Bengal Chief Minister Mamata Banerjee leaves for Delhi to attend scheduled INDIA bloc rally on November 1 at the Ramlila Maidan in the national capital. She says, "We are going to Delhi to attend the Ramlila Maidan event." https://t.co/q1UQS3o8gz
— ANI (@ANI) October 31, 2026
'पंजाब बदलाव और नई शुरुआत की राह पर'
पंजाब कांग्रेस के नेताओं के साथ बैठक करने के बाद कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने लिखा, 'पंजाब की जनता आज निर्णायक बदलाव और एक परिवर्तनकारी नई शुरुआत की उम्मीद कर रही है। आम आदमी पार्टी ने बड़े-बड़े वादे कर जनता का भरोसा जीता, लेकिन सत्ता में आने के बाद कुशासन, भ्रष्टाचार, नशे के बढ़ते कारोबार, असुरक्षा और टूटती उम्मीदों ने जनता को निराश किया है। कांग्रेस पार्टी पंजाब की खोई हुई शान और गौरव को बहाल करने, प्रदेश का भविष्य सुरक्षित करने और शांति, समृद्धि एवं प्रगति का नया दौर शुरू करने के लिए कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेगी।''हम भीड़ जुटाने की तैयारी नहीं कर रहे हैं'
कांग्रेस नेता इमरान मसूद ने 1 नवंबर को रामलीला मैदान में होने वाली 'इंडिया' गठबंधन की रैली पर कहा, 'हम भीड़ जुटाने की तैयारी नहीं कर रहे हैं बल्कि भीड़ जुट रही है क्योंकि लोग स्वयं आ रहे हैं। हमने किसी पार्टी की ओर से कोई साधन उपलब्ध नहीं कराया है।' सरदार पटेल भारत के पहले गृह मंत्री थे जिन्होंने RSS को बैन किया था। शुक्र मनाइए कि सरदार पटेल प्रधानमंत्री नहीं थे और पंडित नेहरू जी प्रधानमंत्री थे। पंडित नेहरू जी ने श्यामा प्रसाद मुखर्जी को अपने साथ शामिल किया था क्योंकि वे चाहते थे कि सभी को साथ लेकर चला जाए...'राहुल गांधी की बैठक खत्म
पंजाब कांग्रेस नेताओं के साथ राहुल गांधी की इंदिरा भवन में बैठक खत्म हो गई है। बैठक के बाद कांग्रेस ने एक फोटो अपने सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर शेयर किया और लिखा, 'पंजाब में कांग्रेस आएगी, तरक्की और खुशहाली लाएगी।'इंडिया गठबंधन की रैली में यूपी से सबसे ज्यादा भागीदारी का दावा
दिल्ली में 1 नवंबर को होने वाली इंडिया गठबंधन की रैली को लेकर उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अराधना मिश्रा 'मोना' ने कहा कि यह देश के लोकतंत्र और संविधान को बचाने की लड़ाई है। उन्होंने दावा किया कि अब आम लोग भी इस आंदोलन से जुड़ चुके हैं और उन्हें उम्मीद है कि यह आयोजन सफल होगा। अराधना मिश्रा ने कहा कि इस आंदोलन में उत्तर प्रदेश की भागीदारी सबसे ज्यादा होगी। साथ ही उन्होंने बीजेपी पर निशाना साधते हुए कहा कि पार्टी ने उत्तर प्रदेश में अपना जनाधार पूरी तरह खो दिया है।इंडिया ब्लॉक की रैली से पहले रामलीला मैदान पहुंचे दिल्ली पुलिस कमिश्नर
दिल्ली पुलिस कमिश्नर (CP) अनुराग कुमार, डीसीपी सेंट्रल के साथ इंडिया ब्लॉक की कल होने वाली रैली से पहले रामलीला मैदान पहुंचे। इस दौरान उन्होंने रैली को लेकर सुरक्षा व्यवस्थाओं और तैयारियों का जायजा लिया। रैली में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना को देखते हुए पुलिस प्रशासन सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सतर्क है।#WATCH | Delhi Commissioner of Police (CP) Anurag Kumar, along with DCP Central, arrives at Ramlila Maidan ahead of the INDIA bloc rally tomorrow. https://t.co/6qaqWcpJNi
— ANI (@ANI) October 31, 2026
'इंडिया गठबंधन की रैली का उद्देश्य और संविधान की रक्षा'
रामलीला मैदान में इंडिया गठबंधन की रैली से पहले समाजवादी पार्टी के सांसद वीरेंद्र सिंह ने कहा कि गठबंधन अपने फैसले केवल दिल्ली की जनता ही नहीं, बल्कि देश के सभी 140 करोड़ नागरिकों के हितों को ध्यान में रखकर लेगा। उन्होंने कहा कि यह मुद्दा पूरे देश के नागरिकों के हितों से जुड़ा है। इसी उद्देश्य से रामलीला मैदान में रैली आयोजित की जा रही है, ताकि नागरिकों के हितों, लोकतांत्रिक अधिकारों, मतदान के अधिकार और संविधान की रक्षा की जा सके। देशभर से जुटेंगे लोग: वीरेंद्र सिंह ने कहा कि देश के हर कोने से लोग यहां जुटेंगे और अपनी आवाज उठाते हुए अपनी चिंताओं को सामने रखेंगे। रैली से पहले रामलीला मैदान की स्थिति और मौसम पर बयान: उन्होंने कहा कि भगवान की कृपा से रामलीला मैदान साफ हो गया है, जिससे नगर निगम का काम भी कम हुआ है। आज आसमान साफ है और उम्मीद है कि कल मौसम और भी बेहतर रहेगा।'मॉक पार्लियामेंट के जरिए चुनाव आयोग पर उठाएंगे सवाल'
समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ में दिल्ली में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के आवास पर आयोजित मॉक पार्लियामेंट को लेकर कहा कि जब सरकार उनकी बात नहीं सुन रही है, तो इस आयोजन के जरिए संदेश दिया जाएगा कि चुनाव आयोग निष्पक्ष नहीं है और लोकतंत्र व संविधान के लिए बड़े खतरों में से एक बनकर उभरा है। उन्होंने कहा कि आज आचार्य नरेंद्र देव को याद करते हुए सभी विपक्षी दलों के सांसद मॉक पार्लियामेंट में हिस्सा ले रहे हैं। अखिलेश यादव ने भाजपा पर निशाना साधते हुए सवाल किया कि आखिर पार्टी इतनी घबराई हुई क्यों है? यदि भाजपा संसद में लिए गए फैसलों को जमीन पर लागू नहीं कर रही है, तो महिला आरक्षण से संबंधित पहले से पारित कानून को लागू क्यों नहीं किया गया और इस मुद्दे पर बहस क्यों नहीं कराई जा रही है? उन्होंने पिछले लोकसभा सत्र का जिक्र करते हुए धार्मिक आस्था के नाम पर श्रद्धालुओं के चंदे और चढ़ावे के कथित दुरुपयोग को लेकर भी सवाल उठाए और कहा कि ऐसे लोगों से लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने की उम्मीद कैसे की जा सकती है?#WATCH | Lucknow: SP President Akhilesh Yadav says, "The entire political force engages in such exercises, mock drills. When the govt refuses to listen, a 'mock parliament' is organised to convey a message: that the Election Commission is not impartial and has, in fact, become the greatest threat to our democracy and the Constitution. Today, as we commemorate Acharya Narendra Dev ji, members of parliament from all our allied parties are participating in this mock parliament. Why is the BJP so anxious, especially when it fails to implement the very proceedings of the actual Parliament on the ground? Why are they not implementing the law regarding women's reservation? Why do they refuse to even engage in a debate on it?... Those who would steal the offerings and donations made by the faithful - what can one possibly expect from them in terms of strengthening democratic values?..." Regarding the INDIA bloc rally on November 1, he says, "All constituents of the 'INDIA' alliance are taking part."
— ANI (@ANI) October 31, 2026
इंडिया ब्लॉक की रैली की के लिए 200 से अधिक बसों से तेलंगाना से पहुंचेंगे लोग
VIDEO | Delhi: Congress MP Mallu Ravi on preparations for the INDIA bloc rally scheduled for November 1, says, "We, the MPs from Telangana, have come here to review the arrangements for tomorrow's protest rally. We are very happy with the arrangements, and tomorrow's programme will be a great success. Unfortunately, the BJP government is not giving permission for trains and coaches. Despite this, we are coming from Telangana. More than 200 buses are arriving, and many people are travelling by regular trains. The protest rally will be a grand success. A mock Parliament will be organised at Mallikarjun Kharge ji's residence at 2 pm (today) . I request all MPs, particularly those from Telangana, to be present by 2 pm so that we can attend the mock Parliament." (Full video available on PTI Videos - https://t.co/bIyFWTfmBd)
— Press Trust of India (@PTI_News) October 31, 2026