फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   andhra pradesh anantapur school attack chainsaw student injured Chandrababu Naidu

आंध्र प्रदेश: क्लास के अंदर आरी लेकर पहुंचा लड़का, छात्रा का पूरा चेहरा चीर दिया; बचाने आई सहेली भी हुई घायल

Sat, 31 Oct 2026 02:14 PM IST
अमन मौर्या न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आंध्र प्रदेश
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आंध्र प्रदेश Published by: अमन मौर्या Updated Sat, 31 Oct 2026 02:14 PM IST
सार

आंध्र प्रदेश के अनंतपुर जिले में एक सरकारी स्कूल के क्लासरूम में दूर के रिश्तेदार ने 10वीं की छात्रा पर पेड़ काटने वाली आरी से जानलेवा हमला कर दिया। सीएम चंद्रबाबू नायडू ने घटना पर गहरा दुख जताया है।

विज्ञापन
andhra pradesh anantapur school attack chainsaw student injured Chandrababu Naidu
आंध्र प्रदेश में नाबालिग बच्ची पर स्कूल के अंदर हमला - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

अनंतपुर जिले के राप्टाडु मंडल मुख्यालय स्थित जिला परिषद हाई स्कूल में एक व्यक्ति ने पेड़ काटने वाली आरी से 10वीं कक्षा की एक छात्रा पर भीषण हमला कर दिया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, आरोपी आरी लेकर 10वीं कक्षा में घुसा और छात्रा पर बेरहमी से हमला कर दिया। इससे वहां मौजूद अन्य छात्र दहशत में आ गए।
विज्ञापन


आरोपी ने छात्रा के चेहरे पर बुरी तरह हमला किया और उसके सिर तथा पीठ पर भी गंभीर चोटें पहुंचाई। इस दौरान एक अन्य छात्रा ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन वह भी घायल हो गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: पारिवारिक विवाद का खौफनाक अंत: केरलम में पत्नी पर जानलेवा हमला कर पति ने खुद को मारी गोली; पुलिस ने क्या कहा?
विज्ञापन
विज्ञापन


हमले के बाद आरोपी भागा, अब पुलिस की गिरफ्त में
हमले के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, जबकि छात्रा कक्षा के अंदर खून से लथपथ पड़ी रही। हमला होते देख वहां मौजूद छात्र और शिक्षक तुरंत हरकत में आए और स्थानीय पुलिस को सूचना दी। स्कूल के शिक्षकों और छात्रों ने घायल छात्रा को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामला दर्ज किया और जांच शुरू कर दी है।

आरोपी की तलाश के लिए पुलिस ने बड़े पैमाने पर खोजबीन शुरू की। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आरोपी हमलावर को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस हिंसक घटना से छात्र, शिक्षक और अभिभावक गहरे सदमे में हैं और स्कूल में भारी दहशत का माहौल है।

जांच में क्या जानकारी सामने आई?
शुरुआती जांच से पता चला है कि आरोपी छात्रा का दूर का रिश्तेदार था और काफी समय से उसे परेशान कर रहा था। जब छात्रा ने उसे दूर रहने की चेतावनी दी और कहा कि वह उसके बर्ताव की शिकायत अपने माता-पिता से करेगी। इससे आरोपी उससे रंजिश रखने लगा। इसी के चलते उसने सरकारी स्कूल की कक्षा के अंदर छात्रा पर जानलेवा हमला कर दिया।


मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने क्या निर्देश दिया?
मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू ने शुक्रवार को अनंतपुर जिले के राप्टाडु स्थित जिला परिषद हाई स्कूल में हुई इस क्रूर वारदात पर गहरा दुख और हैरानी जताई है। उन्होंने कहा कि कक्षा 10 की एक छात्रा पर उसकी क्लास के अंदर हुए बर्बर हमले से मैं गहरे सदमे में हूं और बेहद गुस्से में हूं। जो हमलावर स्कूलों के अंदर हमारी बच्चियों को निशाना बनाते हैं, उनके लिए हमारे समाज में कोई जगह नहीं है।

ये भी पढ़ें: महाराष्ट्र: सूखे से चारे की कमी, सरकारी योजनाओं के लिए जिला फंड का हिस्सा तय, कलेक्टरों को क्या निर्देश मिला?

उन्होंने कहा कि मैं खुद उसके ठीक होने की प्रक्रिया पर नजर रख रहा हूं और मेडिकल टीम को निर्देश दिया है कि उसे सबसे बेहतर इलाज और देखभाल दी जाए। मैंने पुलिस को आदेश दिया है कि इस घिनौने अपराध के जिम्मेदार दरिंदे को जल्द से जल्द ढूंढ़ निकाला जाए और उसे कड़ी से कड़ी कानूनी सजा दिलाई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed