फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi Insta videos paper leak to forgive children for abusing at Jantar Mantar Prime Minister youth connect

पीएम के पांच वीडियो: पेपर लीक पर कड़े फैसले से गालियों पर बच्चों को माफी तक, युवाओं से क्या बोले प्रधानमंत्री?

Sat, 01 Aug 2026 12:58 AM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला। Published by: ज्योति भास्कर Updated Sat, 01 Aug 2026 12:58 AM IST
सार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने प्रभावशाली भाषणों के लिए मशहूर हैं। हालांकि, अब पीएम मोदी इंस्टाग्राम वीडियो के जरिये देश के युवाओं से सीधा संवाद कर रहे हैं। यही कारण है कि बीते दिनों दिल्ली में पेपर लीक और शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के मुद्दे हुए छात्र आंदोलन के बाद पीएम मोदी देर रात कई वीडियो क्लिप पोस्ट कर चुके हैं।

विज्ञापन
PM Modi Insta videos paper leak to forgive children for abusing at Jantar Mantar Prime Minister youth connect
पीएम मोदी जेन-जी से कर रहे सीधा संवाद - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स-एआई

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बीते नौ दिनों में (23 जुलाई से 31 जुलाई मध्यरात्रि तक) पांच इंस्टाग्राम सेल्फी वीडियो पोस्ट कर चुके हैं। खास बात ये है कि देर रात पोस्ट किए जाने के बावजूद इन वीडियो क्लिप्स पर लाखों व्यूज पलक झपकते आ रहे हैं। करीब 76 साल की आयु में पीएम मोदी युवाओं से जुड़ने, सीखने और गलतियों पर माफ करने जैसी बातें कह रहे हैं। पीएम मोदी ने अब तक जो वीडियो पोस्ट किए हैं, इनमें नीट परीक्षा पेपर लीक पर सरकार के कड़े फैसले से गाली देने बाले युवाओं और बच्चों को माफ करने की अपील तक शामिल हैं।

विज्ञापन


वीडियो संदेशों के माध्यम से किन बातों का जिक्र कर रहे पीएम?
प्रधानमंत्री देश के युवाओं से 31 जुलाई के वीडियो में क्या बोले? उन्होंने दांत और जीभ का उदाहरण देते हुए सबसे नए वीडियो के माध्यम से देश की जनता से क्या अपील की? पहले जारी चार अन्य वीडियो में पीएम मोदी ने किन विषयों को संबोधित किया, उन्होंने किन बातों पर विशेष जोर दिया? इस खबर में जानिए ऐसे तमाम सवालों के जवाब
विज्ञापन

पहली वीडियो- 23 जुलाई

'पेपर लीक पर आएगा नया कानून': पीएम मोदी का छात्रों को संदेश, कहा- आज कैबिनेट बैठक में होंगे और सख्त फैसले
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी वीडियो- 24 जुलाई

PM Thanks Saying Video: पीएम मोदी ने किसे कहा थैंक्यू फ्रेंड्स, इंस्टाग्राम पर नए वीडियो संदेश में क्या बोले?

तीसरी वीडियो- 26 जुलाई

PM मोदी ने जारी किया नया वीडियो: परीक्षा सुधारों पर बड़ा एलान, नंदन नीलेकणि के नेतृत्व में टास्क फोर्स का गठन

चौथी वीडियो- 30 जुलाई

PM मोदी ने जारी किया नया इंस्टा वीडियो: लोक परीक्षा संशोधन विधेयक पर बोले- पेपर लीक गैंग को बख्शा नहीं जाएगा


क्या ये 12 साल का कार्यकाल बनाम इंस्टाग्राम पर सेल्फी वीडियो?
दरअसल, जंतर मंतर पर छात्र आंदोलन और 20 जुलाई के संसद मार्च के दौरान दिखे जनाक्रोश से पहले सोशल मीडिया के अन्य माध्यमों एक्स (ट्विटर), फेसबुक और यूट्यूब आदि पर वीडियो या संदेश जारी कर संवाद करते रहे हैं। इंस्टाग्राम पर उनकी ्प्रोफाइल देखने से स्पष्ट होता है कि उन्होंने गत 12 वर्षों के कार्यकाल में एक हफ्ते या 10 दिनों की अवधि में पांच सेल्फी वीडियो साझा नहीं किए हैं। ऐसे में पीएम मोदी के संवाद या उनकी प्रतिक्रिया में बदलाव को साफ तौर पर महसूस किया जा रहा है। सियासी पंडितों के अलावा सोशल मीडिया यूजर्स आपस में ऐसी बातें कर रहे हैं मानो ये वर्ष 2014 में सत्ता संभालने वाले पीएम मोदी के गत 12 वर्ष एक तरफ हैं, और अब इंस्टाग्राम सेल्फी वीडियो वाला हिस्सा बिल्कुल नए अवतार जैसा।

दीपके की इंस्टाग्राम मुहिम... नेटिजन्स और जेन-जी को मिला नया टूल?
यहां इस तथ्य का जिक्र भी अहम है कि सोशल मीडिया पर अभिजीत दीपके नीत कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) मुहिम की शुरुआत करीब ढाई महीने पहले 15-16 मई को इंस्टाग्राम से ही हुई थी। इस व्यंग्यात्मक राजनीतिक आंदोलन से लाखों-करोड़ों नेटिजन्स जुड़े। बाद में दीपके की अगुवाई वाले मंच से शिक्षाविद सोनम वांगचुक भी जुड़े। इसके बाद इंस्टाग्राम यूजर्स भी बड़े पैमाने पर बढ़े। दीपके-वांगचुक  की इस मुहिम से जुड़ने वाले लोगों के अलावा पीएम मोदी के पहले सेल्फी वीडियो संदेश के बाद उनके फॉलोअर्स की संख्या रातों रात बढ़ने को भी इसका एक प्रमाण माना जा रहा है।

पीएम मोदी के इंस्टा वीडियो पर ये खबरें भी पढ़ें- जब पीएम मोदी बोले- 'दोस्तों / फ्रेंड्स...' 
सीजेपी के छात्र आंदोलन से पहले तक प्रधानमंत्री मोदी या उनकी टीम सोशल मीडिया के अन्य माध्यमों एक्स (ट्विटर), फेसबुक और यूट्यूब आदि पर वीडियो / शॉर्ट्स या कार्यक्रमों / भाषणों के अंश जारी कर संवाद करते रहे हैं। अब गत 23 जुलाई के बाद से पीएम मोदी नए अवतार में दिख रहे हैं। युवा पीढ़ी यानी जेन-जी से संवाद के लिए उन्होंने न केवल फेंड्स / दोस्तों कहना शुरू किया है, बल्कि वे खुद इंस्टाग्राम पर सेल्फी वीडियो देर रात साधा कर रहे हैं।

सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री की लोकप्रियता का प्रमाण, कई कीर्तिमान क्या ये भारतीय राजनीति में संवाद की नई परिभाषा?
प्रधानमंत्री के इन वीडियो क्लिप्स पर प्रतिक्रियाएं भी बड़ी संख्या में आ रही हैं। यही नहीं भाजपा नेताओं और सांसदों को भी इंस्टाग्राम पर सक्रियता बढ़ाने को कहा गया है, ऐसी खबर है। ऐसे में कहना गलत नहीं होगा कि प्रधानमंत्री राजनीति के साथ-साथ लोकतंत्र के सबसे अहम घटक- जनता-जनार्दन में शामिल युवाओं से उनके अंदाज में संवाद कर बातचीत या राजनीतिक विमर्श को नए सिरे से परिभाषित कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed