{"_id":"6aa27e997aa99d7b090b0094","slug":"pm-modi-meets-prince-rahim-aga-khan-v-discusses-strengthening-wide-ranging-partnerships-2026-09-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"साझेदारी: पीएम मोदी ने प्रिंस रहीम आगा खान पंचम से की मुलाकात, स्वास्थ्य से महिला सशक्तीकरण तक बढ़ेगा सहयोग","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
साझेदारी: पीएम मोदी ने प्रिंस रहीम आगा खान पंचम से की मुलाकात, स्वास्थ्य से महिला सशक्तीकरण तक बढ़ेगा सहयोग
Thu, 10 Sep 2026 03:27 PM IST
पवन पांडेय
एएनआई, नई दिल्ली
एएनआई, नई दिल्ली
Published by: पवन पांडेय
Updated Thu, 10 Sep 2026 03:27 PM IST
सार
प्रधानमंत्री मोदी ने गुरुवार को प्रिंस रहीम आगा खान पंचम से मुलाकात की। दोनों के बीच भारत और आगा खान डेवलपमेंट नेटवर्क के सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा हुई। स्वास्थ्य, कृषि, ग्रामीण विकास, युवा और महिला सशक्तीकरण जैसे क्षेत्रों में साझेदारी बढ़ाने पर जोर दिया गया। भारत दौरे पर आए प्रिंस रहीम की यह 50वें इमाम का पद संभालने के बाद पहली यात्रा है। वह राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और गृह मंत्री अमित शाह से भी मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन
प्रधानमंत्री मोदी ने प्रिंस रहीम आगा खान पंचम से मुलाकात की
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को प्रिंस रहीम आगा खान पंचम से मुलाकात की। दोनों नेताओं के बीच भारत और आगा खान डेवलपमेंट नेटवर्क (एकेडीएन) के बीच अलग-अलग क्षेत्रों में सहयोग को और मजबूत करने पर चर्चा हुई। बातचीत में स्वास्थ्य, कृषि, ग्रामीण विकास, युवाओं और महिलाओं के सशक्तीकरण जैसे मुद्दे प्रमुख रहे। प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर मुलाकात की जानकारी साझा की। उन्होंने प्रिंस रहीम के पिता और दिवंगत आगा खान चतुर्थ को भी याद किया और विकास के क्षेत्र में उनके योगदान की सराहना की। पीएम मोदी ने कहा कि आगा खान डेवलपमेंट नेटवर्क के साथ भारत की साझेदारी को आगे बढ़ाने के तरीकों पर चर्चा हुई।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- पैक्ड फूड पर चेतावनी के निशान: बच्चों की सेहत को लेकर चिंतित सुप्रीम कोर्ट ने क्या कहा? जानिए पूरा मामला
पहली बार भारत दौरे पर आए प्रिंस रहीम
प्रिंस रहीम आगा खान पंचम बुधवार को नई दिल्ली पहुंचे। फरवरी 2025 में अपने पिता प्रिंस करीम अल-हुसैनी आगा खान चतुर्थ के निधन के बाद इस्माइली समुदाय के 50वें इमाम की जिम्मेदारी संभालने के बाद यह उनकी भारत की पहली यात्रा है। अपने करीब एक सप्ताह के भारत दौरे के दौरान प्रिंस रहीम कई महत्वपूर्ण नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं। इससे पहले उन्होंने उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन और विदेश मंत्री एस. जयशंकर से भी मुलाकात की। विदेश मंत्रालय के मुताबिक, प्रिंस रहीम की यह यात्रा भारत और आगा खान डेवलपमेंट नेटवर्क के बीच लंबे समय से चल रहे सहयोग की समीक्षा और उसे आगे बढ़ाने का महत्वपूर्ण अवसर है। दोनों पक्ष सामाजिक विकास और विरासत संरक्षण समेत कई क्षेत्रों में चल रहे कार्यक्रमों पर चर्चा करेंगे।
राष्ट्रपति और गृह मंत्री से भी मुलाकात प्रस्तावित
प्रिंस रहीम का भारत दौरा 15 सितंबर तक चलेगा। इस दौरान उनकी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से मुलाकात प्रस्तावित है। इसके अलावा वह गृह मंत्री अमित शाह के साथ भी बातचीत करेंगे। नई दिल्ली के अलावा प्रिंस रहीम अहमदाबाद, मुंबई और हैदराबाद का दौरा भी करेंगे। इन शहरों में वह आगा खान डेवलपमेंट नेटवर्क की ओर से संचालित विभिन्न सामुदायिक और विकास परियोजनाओं का जायजा लेंगे।
35 से अधिक देशों में इस्माइली समुदाय
प्रिंस रहीम शिया इमामी इस्माइली मुसलमानों के 50वें वंशानुगत इमाम हैं। इस समुदाय की परंपरा के अनुसार इमाम आध्यात्मिक नेतृत्व की जिम्मेदारी संभालते हैं। दुनिया के 35 से अधिक देशों में इस्माइली समुदाय के करीब 1.2 से 1.5 करोड़ लोग बताए जाते हैं। प्रिंस रहीम की आध्यात्मिक जिम्मेदारियों के साथ-साथ आगा खान डेवलपमेंट नेटवर्क से जुड़े कई संस्थानों में भी महत्वपूर्ण भूमिका है। वह नेटवर्क की विभिन्न संस्थाओं के बोर्ड में शामिल हैं और इस्माइली समुदाय की सामाजिक संस्थाओं से जुड़े कार्यों की निगरानी में भी सक्रिय हैं।
यह भी पढ़ें- बंगाल में सीआईडी की कार्रवाई: अभिषेक बनर्जी के पीए सुमित रॉय गिरफ्तार, टीएमसी सांसद के घर से उठा ले गई एजेंसी
भारत और आगा खान नेटवर्क के बीच लंबे समय से सहयोग
भारत और आगा खान फाउंडेशन के बीच विकास और सामाजिक क्षेत्र में कई दशकों से सहयोग चला आ रहा है। स्वास्थ्य, शिक्षा, ग्रामीण विकास, महिला सशक्तीकरण और ऐतिहासिक विरासत के संरक्षण जैसे क्षेत्रों में नेटवर्क की विभिन्न परियोजनाएं काम करती हैं। प्रधानमंत्री मोदी और प्रिंस रहीम की मुलाकात में इसी पुराने सहयोग को नए क्षेत्रों तक ले जाने पर जोर दिया गया। दोनों पक्षों की बातचीत से आने वाले समय में स्वास्थ्य, कृषि और ग्रामीण विकास के साथ-साथ युवाओं और महिलाओं के लिए नई संयुक्त पहलों का रास्ता खुल सकता है।
विज्ञापन
Happy to meet His Highness Prince Rahim Aga Khan V. Fondly recalled his father, the late Aga Khan IV and his enduring contributions to development efforts.
विज्ञापन
Discussed ways to further strengthen our partnership with the Aga Khan Development Network in healthcare, agriculture,… pic.twitter.com/momsfAjgOi— Narendra Modi (@narendramodi) September 10, 2026