{"_id":"6b0567300c77c54af80cbcbb","slug":"pm-modi-on-shiromani-akali-dal-returns-to-nda-alliance-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"अकाली दल की एनडीए में वापसी: पीएम मोदी बोले- पंजाबियों का कल्याण प्राथमिकता; गठबंधन को वाजपेयी-आडवाणी ने सींचा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
अकाली दल की एनडीए में वापसी: पीएम मोदी बोले- पंजाबियों का कल्याण प्राथमिकता; गठबंधन को वाजपेयी-आडवाणी ने सींचा
Tue, 24 Nov 2026 04:00 PM IST
राकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
Published by: राकेश कुमार
Updated Tue, 24 Nov 2026 04:00 PM IST
सार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शिरोमणि अकाली दल की एनडीए में वापसी पर खुशी जताई है। यह वापसी श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के मौके पर हुई है। प्रधानमंत्री ने अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी और प्रकाश सिंह बादल का जिक्र करते हुए गठबंधन के पुराने रिश्तों को याद किया। उन्होंने भरोसा जताया कि यह गठबंधन पंजाब के लोगों की पहली पसंद बनेगा।
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी, प्रधानमंत्री
- फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को शिरोमणि अकाली दल की राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) में वापसी का स्वागत किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि इस गठबंधन की प्राथमिकता पंजाब और पंजाब के लोगों का कल्याण है। खास बात यह है कि अकाली दल की वापसी श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के मौके पर हुई है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर अपनी खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा, 'पंजाब और पंजाबियों का कल्याण सबसे पहले! मुझे बेहद खुशी है कि शिरोमणि अकाली दल एनडीए परिवार में लौट आया है और वह भी श्री गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व के अवसर पर।'
पीएम मोदी ने और क्या-क्या कहा?
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि भाजपा और अकाली दल का गठबंधन स्वाभाविक है। यह पंजाब में जनहितकारी शासन सुनिश्चित करने और राज्य को विकास की नई ऊंचाइयों तक ले जाने के लिए काम करेगा। उन्होंने इस गठबंधन के पुराने इतिहास का भी जिक्र किया।
पीएम मोदी ने वाजपेयी-आडवाणी को किया याद
पीएम मोदी के मुताबिक, पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी, भाजपा के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री सरदार प्रकाश सिंह बादल ने इस साझेदारी को मजबूत बनाया और सींचा था। प्रधानमंत्री ने कहा कि अकाली दल और भाजपा का गठबंधन समय की कसौटी पर खरा उतरा है। उन्होंने भरोसा जताया कि दोनों दलों की यह साझेदारी पंजाब के लोगों की पसंद बनेगी।
विज्ञापन
दोनों दलों ने क्या फैसला किया?
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन और शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर बादल ने मंगलवार को दिल्ली में मुलाकात की। भाजपा मुख्यालय में हुई इस बैठक के बाद दोनों दलों ने 2027 के पंजाब विधानसभा चुनाव साथ लड़ने और एनडीए को मजबूत करने का औपचारिक संकेत दिया।
इस मौके पर अमित शाह ने कहा कि दोनों पार्टियों ने मिलकर चुनाव लड़ने का फैसला किया है। उन्होंने बताया कि अकाली दल आज से एनडीए का हिस्सा भी बन रहा है। शाह ने गुरु पर्व के दिन पुराने सहयोगी की वापसी को खास अवसर बताया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी से एनडीए के विस्तार पर बातचीत के दौरान अकाली दल की वापसी का मुद्दा उठा था। इसके बाद प्रधानमंत्री ने सुखबीर बादल को फोन कर कहा कि अब एनडीए पूरा हो गया है।
यह भी पढ़ें: भाजपा-अकाली गठबंधन: मोगा घोषणा से एक साथ आए थे दोनों दल, किसान आंदोलन में टूटा रिश्ता, 6 साल बाद दोबारा आए साथ
यह भी पढ़ें: जाब चुनाव: आखिर दो माह में ऐसा क्या हुआ कि भाजपा बड़े से छोटे भाई की भूमिका में आई, यह है बड़ी वजह
भाजपा और अकाली दल का गठबंधन 2020 में क्यों टूटा था, चुनावों में कैसा रहा प्रदर्शन?
भाजपा और अकाली दल पंजाब की राजनीति में लंबे समय तक सहयोगी रहे हैं। हालांकि, 2020 में केंद्र सरकार के तीन कृषि कानून लाने के फैसले के विरोध में अकाली दल एनडीए से अलग हो गया था। बाद में तीनों कृषि कानून वापस ले लिए गए, लेकिन दोनों दलों ने 2022 का विधानसभा चुनाव अलग-अलग लड़ा। दोनों पार्टियों के चुनावी प्रदर्शन में भी पिछले कुछ वर्षों में गिरावट दर्ज की गई। विधानसभा चुनावों में उनकी सीटों की स्थिति इस प्रकार रही:-

- 2007 का चुनाव: अकाली दल ने 48 और भाजपा ने 19 सीटें जीती थीं। दोनों दलों की कुल सीटें 67 थीं।
- 2012 का चुनाव: अकाली दल को 56 और भाजपा को 12 सीटें मिलीं। गठबंधन ने कुल 68 सीटें हासिल कीं।
- 2017 का चुनाव: अकाली दल की सीटें घटकर 15 और भाजपा की तीन रह गईं। कांग्रेस ने 77 और आम आदमी पार्टी ने 20 सीटें जीती थीं।
- 2022 का चुनाव: अकाली दल को सिर्फ तीन और भाजपा को दो सीटें मिलीं। कांग्रेस 18 सीटों पर सिमट गई, जबकि आम आदमी पार्टी ने 92 सीटें जीतकर सरकार बनाई।