{"_id":"6a74b3fb21149e47d80dc234","slug":"pm-modi-shares-new-instagram-video-urges-citizens-to-celebrate-national-handloom-day-on-august-7-2026-08-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Pm Modi New Video: पीएम मोदी ने जारी किया नया इंस्टा वीडियो, 7 अगस्त को हैंडलूम डे मनाने की अपील की","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Pm Modi New Video: पीएम मोदी ने जारी किया नया इंस्टा वीडियो, 7 अगस्त को हैंडलूम डे मनाने की अपील की
Thu, 06 Aug 2026 09:49 PM IST
हिमांशु सिंह चंदेल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: हिमांशु सिंह चंदेल
Updated Thu, 06 Aug 2026 09:49 PM IST
सार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हैंडलूम डे यानी हखकरघा दिवस से पहले नया इंस्टाग्राम वीडियो जारी कर देशवासियों से सात अगस्त को पूरे उत्साह के साथ राष्ट्रीय हैंडलूम दिवस मनाने की अपील की। उन्होंने लोगों से हैंडलूम उत्पाद अपनाने और बुनकर परिवारों का समर्थन करने का आग्रह किया। आइए, विस्तार से जानते हैं पीएम मोदी ने वीडियो में क्या कुछ कहा? सात अगस्त को ही हैंडलूम डे क्यों मनाया जाता है? इसका स्वदेशी आंदोलन से क्या संबंध है?
विज्ञापन
पीएम मोदी का नया इंस्टा वीडियो
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रीय हथकरघा दिवस से पहले अपना नया इंस्टाग्राम वीडियो जारी किया है। वीडियो में उन्होंने देशवासियों से सात अगस्त को पूरे उत्साह और उमंग के साथ राष्ट्रीय हथकरघा दिवस मनाने की अपील की। प्रधानमंत्री ने कहा कि हथकरघे से बुने हुए कपड़े खरीदना केवल कपड़ा खरीदना नहीं, बल्कि देश के लाखों बुनकर और गरीब परिवारों की आजीविका को मजबूत करना है। उन्होंने लोगों से हथकरघा उत्पादों का इस्तेमाल बढ़ाने और सोशल मीडिया के जरिए भी इसे बढ़ावा देने का आग्रह किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
पीएम मोदी ने देशवासियों से क्या अपील की?
प्रधानमंत्री मोदी ने अपने संदेश में कहा कि सात अगस्त का दिन देश के इतिहास में विशेष महत्व रखता है। उन्होंने कहा कि जैसे लोग फ्रेंडशिप डे पूरे उत्साह के साथ मनाते हैं, उसी तरह राष्ट्रीय हथकरघा दिवस भी मनाना चाहिए। प्रधानमंत्री ने लोगों से कहा कि वे हैंडलूम उत्पाद खरीदें, पहनें और सोशल मीडिया पर उसकी फोटो या वीडियो साझा करें। उनका कहना था कि इससे अधिक से अधिक लोग भारतीय हस्तकरघा उत्पादों की ओर आकर्षित होंगे।
विज्ञापन
हैंडलूम को विकसित भारत से क्यों जोड़ा?
- प्रधानमंत्री ने कहा कि देश के लाखों छोटे और गरीब परिवार घरों में करघों पर कपड़ा तैयार करते हैं।
- उन्होंने कहा कि इन परिवारों की मेहनत को पहचान और बाजार मिलना जरूरी है।
- यदि लोग हैंडलूम उत्पाद अपनाएंगे तो बुनकरों की आय बढ़ेगी।
- उन्होंने कहा कि विकसित भारत का लक्ष्य तभी पूरा होगा, जब छोटे परिवार भी आर्थिक रूप से मजबूत बनेंगे।
लोग इस अभियान का हिस्सा कैसे बन सकते हैं?
प्रधानमंत्री ने लोगों से कहा कि वे हैंडलूम पहनकर रील, वीडियो या तस्वीरें साझा करें। इससे भारतीय हस्तकरघा उत्पादों का प्रचार होगा। उन्होंने कहा कि हर नागरिक इस अभियान का ब्रांड एंबेसडर बन सकता है।सोशल मीडिया के माध्यम से अधिक लोगों को हैंडलूम अपनाने के लिए प्रेरित किया जा सकता है।
विज्ञापन