फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   PM Modi Shares Post on Nitin Navin Amid Arvind Kejriwal Remarks

नितिन नवीन कौन हैं?: केजरीवाल के सवाल पर PM ने दिया जवाब, बोले- ये सादगी हर BJP कार्यकर्ता के लिए गर्व की बात

Tue, 07 Jul 2026 05:22 AM IST
अमन तिवारी अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: अमन तिवारी Updated Tue, 07 Jul 2026 05:22 AM IST
सार

अरविंद केजरीवाल के नितिन नवीन कौन हैं? बयान के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नितिन नवीन के सहपाठी की सोशल मीडिया पोस्ट साझा करते हुए उनकी सादगी और सरलता की सराहना की। 

विज्ञापन
PM Modi Shares Post on Nitin Navin Amid Arvind Kejriwal Remarks
नितिन नवीन - फोटो : एएनआई (फाइल)

विस्तार

भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन कौन हैं। दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी नेता अरविंद केजरीवाल के इस बयान पर छिड़े विवाद के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने विपक्ष को इसका दो-टूक जवाब दिया है। दरअसल, केजरीवाल के सवाल से खफा नितिन नवीन के सहपाठी ने उन पर लंबी चौड़ी पोस्ट लिखी और उनकी सादगी पसंद जीवनशैली के बारे में विस्तार से बताया।
विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी ने सोमवार यही सोशल मीडिया पोस्ट साझा करते हुए लिखा, यह सादगी और सरलता हर भाजपा कार्यकर्ता के लिए गर्व की बात है। मोदी ने सोशल मीडिया पर जो पोस्ट साझा की है, उसे कभी नितिन नवीन के सहपाठी रहे पीयूष पदमाकर ने लिखा है। नितिन नवीन कौन? यहां तक कैसे पहुंचे?...का जवाब देते हुए पदमाकर ने अपनी पोस्ट में लिखा, 1998 में मैं और नितिन दोनों दिल्ली में ही पढ़ते थे। नितिन विधायक का बेटा था, लेकिन घमंड एक पैसे का नहीं था। लंच में बीस रुपये की थाली हम शेयर करते थे ताकि दस रुपये बच सकें। डीटीसी बस में चलते थे, ताकि ऑटो का किराया बच सके।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: पहले छत से धक्का, फिर मौत का इंजेक्शन: प्रेमी के उकसाने पर हत्यारिन बनी पत्नी, पति को कैसे सुलाया मौत की नींद?
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने आगे कहा, कॉलेज के समय में नितिन उनके और दो अन्य दोस्तों संग दिल्ली के मंडावली इलाके में सस्ता किराये का कमरा लेकर रहते थे। पदमाकर ने बताया कि विधायक बनने के बाद भी नितिन की जीवनशैली सादगी से भरी रही। पूरे विवाद की शुरुआत तब हुई थी जब केजरीवाल ने नितिन नवीन का बयान उद्धृत करते हुए सवाल उठाया-आप कौन हैं? इससे पहले भाजपा अध्यक्ष ने विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा था-राहुल गांधी, अखिलेश यादव और अरविंद केजरीवाल यह भ्रम न पालें कि हिंदू समाज उनके बहकावे में आएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed