सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   political map of india after Eknath Shinde take oath as Maharashtra Chief Minister

Political Map of India: ढाई साल बाद महाराष्ट्र की सत्ता में लौटी भाजपा, जानें मोदी राज में कैसे बदला देश का सियासी नक्शा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जयदेव सिंह Updated Thu, 30 Jun 2022 08:16 PM IST
विज्ञापन
सार

मई 2014 में नरेंद्र मोदी भारत के प्रधानमंत्री बने। उस वक्त देश के सात राज्यों में भाजपा और उसके सहयोगियों की सरकारें थीं। महाराष्ट्र की सत्ता में वापसी के साथ ही 19 राज्यों में भाजपा और उसके सहयोगियों की सरकारें बन गई हैं।

political map of india after Eknath Shinde take oath as Maharashtra Chief Minister
देश का सियासी नक्शा। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

एकनाथ शिंदे महाराष्ट्र के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं। गठबंधन के जरिए ही सही राज्य में ढाई साल बाद भाजपा फिर सत्ता में वापसी कर ली है। महाराष्ट्र में देश की नौ फीसदी से ज्यादा आबादी रहती है। इसके साथ देश के 19 राज्यों में भाजपा सत्ता में है। इन राज्यों में देश की करीब 59% फीसदी आबादी रहती है। वहीं, कांग्रेस की सरकार अब चार राज्यों तक ही सिमटकर रह गई है। इन चार राज्यों में देश की करीब 16 फीसदी आबादी रहती है। 

Trending Videos

 आइये जानते हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के देश की सत्ता में आने बाद देश के कितने राज्यों में भाजपा की सरकार थी? कब देश की सबसे ज्यादा आबादी वाले हिस्से में भाजपा और उसके सहयोगी सरकारों का शासन आया? और नरेंद्र मोदी के सत्ता में आने बाद कांग्रेस कितनी सिमटी?  

विज्ञापन
विज्ञापन

political map of india after Eknath Shinde take oath as Maharashtra Chief Minister
2014 में पहली बार प्रधानमंत्री बने थे नरेंद्र मोदी। - फोटो : सोशल मीडिया

जब मोदी सत्ता में आए तब सात राज्यों में थीं भाजपा सरकारें

मई 2014 में नरेंद्र मोदी भारत के प्रधानमंत्री बने। मोदी के सत्ता में आने के वक्त देश के सात राज्यों में भाजपा और उसके सहयोगियों की सरकारें थीं। इनमें पांच राज्यों में भाजपा के मुख्यमंत्री थे। वहीं, बिहार और पंजाब में उसकी सहयोगी पार्टी सरकार चला रही थी। इन दो राज्यों में देश की 11 फीसदी से ज्यादा आबादी रहती है। बाकी पांच राज्यों छत्तसीगढ़, गोवा, गुजरात, मध्य प्रदेश और राजस्थान में भाजपा के मुख्यमंत्री थे। इन राज्यों में देश की 19 फीसदी आबादी रहती है। यानी, जब मोदी सत्ता में आए उस वक्त करीब 30 फीसदी आबादी पर भाजपा और उसकी सहयोगी सरकारें चल रही थीं। 

 2014 में जब नरेंद्र मोदी सत्ता में आए उस वक्त देश के 14 राज्यों में कांग्रेस और उसके सहयोगी पार्टियों की सरकार थी। कांग्रेस शासित इन राज्यों में देश की 27 फीसदी से ज्यादा आबादी रहती है। इन राज्यों में महाराष्ट्र और कर्नाटक जैसे दो बड़े राज्य शामिल थे। 

political map of india after Eknath Shinde take oath as Maharashtra Chief Minister
पीएम नरेंद्र मोदी। - फोटो : अमर उजाला

2018 में पीक पर पहुंची भाजपा

2014 में सात राज्यों में भाजपा और उसके सहयोगियों की सरकार थी। चार साल बाद मार्च 2018 में 21 राज्यों में भाजपा और उसके सहयोगियों की सरकार थी। इन राज्यों में देश की करीब 71 फीसदी आबादी रहती है। ये वो दौर था जब भाजपा शासन आबादी के लिहाज से पीक पर था। वहीं, चार राज्यों में कांग्रेस की सरकार थी। इन राज्यों की सात फीसदी आबादी रहती है।  

political map of india after Eknath Shinde take oath as Maharashtra Chief Minister
जेपी नड्डा - फोटो : Twitter

अब आगे क्या होगा? 

अभी 19 राज्यों में भाजपा सत्ता में है। साल के अंत में गुजरात और हिमाचल प्रदेश में चुनाव हैं। दोनों राज्यों में अभी भाजपा सत्ता में हैं। 2023 में नौ राज्यों में विधानसभा चुनाव होने हैं। इनमें मेघालय, नगालैंड, त्रिपुरा, कर्नाटक, छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश, मिजोरम, राजस्थान और तेलंगाना शामिल हैं। अभी कर्नाटक, त्रिपुरा, मध्य प्रदेश में भाजपा की सरकार है। इसके अलावा मेघालय, नगालैंड में भाजपा गठबंधन के साथ सरकार में है। छत्तीसगढ़ और राजस्थान में कांग्रेस जबकि तेलंगाना में टीआरएस की सरकार है। 

2024 में लोकसभा और सात राज्यों के विधानसभा चुनाव भी होंगे। इनमें सिक्किम, आंध्र प्रदेश, अरुणाचल प्रदेश, ओडिशा, हरियाणा, महाराष्ट्र, झारखंड शामिल हैं। अभी हरियाणा, अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम में भाजपा की सरकार है। ओडिशा में बीजद, आंध्र प्रदेश में वाईएसआरसीपी, महाराष्ट्र में शिवसेना, कांग्रेस और एनसीपी की गठबंधन वाली सरकार है। इन राज्यों में भाजपा के सामने बड़ी चुनौती यह है कि जहां वह सरकार में है, उसे कायम रखना और जहां वह विपक्ष में है, वहां जीत हासिल करना। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed