{"_id":"5d569bb18ebc3e89f83f4ae4","slug":"ponzi-scams-partha-chatterjee-and-rajeev-kumar-reach-cbi-office-for-interrogation","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोंजी घोटाला: पार्थ चटर्जी और राजीव कुमार से सीबीआई कार्यालय में पूछताछ","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पोंजी घोटाला: पार्थ चटर्जी और राजीव कुमार से सीबीआई कार्यालय में पूछताछ
Fri, 16 Aug 2019 07:33 PM IST
Trainee Trainee
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: Trainee Trainee
Updated Fri, 16 Aug 2019 07:33 PM IST
विज्ञापन
पार्थ चटर्जी और राजीव कुमार
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शारदा चिट फंड और रोज वैली मामलों के संबंध में सीबीआई की तरफ से तलब किए जाने के बाद तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पार्थ चटर्जी और कोलकाता के पूर्व पुलिस आयुक्त राजीव कुमार शुक्रवार को कोलकाता में सीबीआई के कार्यालय पहुंचे।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने पुष्टि की कि चटर्जी और कुमार दोनों दोपहर में एजेंसी के साल्ट लेक स्थित सीबीआई कार्यालय पहुंचे थे। सीबीआई ने दो अलग-अलग मामलों में शुक्रवार को दोनों को तलब किया था। अधिकारी बताया कि चटर्जी और कुमार दोनों सीबीआई के कार्यालय पहुंचे और संबंधित मामलों के जांच अधिकारियों ने उनसे बात की।
विज्ञापन
टीएमसी के महासचिव और मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के करीबी सहयोगी माने जाने वाले चटर्जी ने इस संबंध में मीडिया की तरफ से पूछे गए सवालों के जवाब नहीं दिए। चटर्जी राज्य के शिक्षा मंत्री हैं और विधायी मामलों का कार्यभार भी उन्हीं के पास है। सूत्रों का कहना है कि टीएमसी राज्य सभा सांसद और पार्टी के प्रवक्ता डेरेक ओब्रायन से शारदा घोटाले की जांच के संबंध में नौ अगस्त को सीबीआई की पूछताछ के दौरान चटर्जी का नाम सामने आया था।
सूत्र बताया कि चटर्जी का नाम पिछले हफ्ते ओब्रायन से पूछताछ के दौरान सामने आया था। हमें उनके नाम का पता पार्टी के समाचारपत्र, जागो बांगला की कथित फंडिंग के संबंध में पता चला। संयोग से चटर्जी इस समाचारपत्र के संपादक हैं और ओब्रायन इसके प्रकाशक हैं।
विज्ञापन
Former Commissioner of Police of Kolkata, Rajiv Kumar appeared before CBI after he was served notice for interrogation in Saradha chit fund case pic.twitter.com/3xsI0CO8Lf
— ANI (@ANI) August 16, 2019विज्ञापन