President Election 2022 Live: वेंकैया नायडू को राष्ट्रपति उम्मीदवार बनाएगी भाजपा? यशवंत सिन्हा होंगे विपक्ष के प्रत्याशी
जुलाई में देश को नया राष्ट्रपति मिलने वाला है। ऐसे में सभी की नजरें विपक्ष और सत्तारूढ़ भाजपा की ओर से राष्ट्रपति पद के लिए संभावित उम्मीदवारों के नामों पर टिकी हुई हैं। भाजपा ने भले ही अभी तक अपने पत्ते न खोले हों, लेकिन विपक्ष की ओर से अब तक चार नाम सामने आ चुके हैं। हालांकि, सभी जगह से उसको मायूसी ही हाथ लगी है। इस बीच पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा के एक ट्वीट ने राष्ट्रपति चुनाव की सरगर्मी को बढ़ा दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
यशवंत सिन्हा राष्ट्रपति चुनाव के लिए विपक्ष के उम्मीदवार
कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि हमने (विपक्षी दलों ने) सर्वसम्मति से फैसला किया है कि यशवंत सिन्हा राष्ट्रपति चुनाव के लिए विपक्ष के आम उम्मीदवार होंगे।उपराष्ट्रपति नायडू से मिले शाह, राजनाथ और नड्डा
भाजपा की तरफ से राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार के लिए माथापच्ची जारी है। इसी बीच, गृहमंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने मंगलवार को उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद कयास लगाए जा रहे हैं कि क्या एनडी नायडू को राष्ट्रपति चुनाव में उम्मीदवार बनाने के बारे में विचार कर रहा है ? नायडू के साथ शाह, सिंह और नड्डा की मुलाकात इसलिए अहम हो जाती है क्योंकि आज ही भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक होने वाली है।भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक आज
राष्ट्रपति चुनाव की रणनीति को लेकर एनसीपी नेता शरद पवार के आवास पर 17 दलों के विपक्षी नेताओं की बैठक शुरू हो गई है। भाकपा नेता डी राजा भी पवार के दिल्ली आवास पर पहुंचे।