{"_id":"60e40c3233f6d92d3c0a6ab7","slug":"prime-minister-narendra-modi-wish-happy-birthday-to-dalai-lama-on-his-86th-birthday","type":"story","status":"publish","title_hn":"जन्मदिन: आज 86 साल के हुए दलाई लामा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दीं शुभकामनाएं","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
जन्मदिन: आज 86 साल के हुए दलाई लामा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दीं शुभकामनाएं
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Tanuja Yadav
Updated Tue, 06 Jul 2021 01:24 PM IST
विज्ञापन
सार
तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा के 86 साल के होने पर प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें फोन पर बधाई दी। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और दलाई लामा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
आज तिब्बती धर्मगुरु दलाई लामा का जन्मदिन है और इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दलाई लामा को जन्मदिन की बधाई दी। प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट कर बताया कि उन्होंने दलाई लामा से फोन पर बात की और उनके 86वें जन्मदिन पर उनको बधाई दी।
दलाई लामा ने अपने 86वें जन्मदिन पर कहा कि उन्होंने भारत की स्वतंत्रता और धार्मिक सद्भाव का पूरा लाभ लिया और वह प्राचीन भारतीय ज्ञान को पुनर्जीवित करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। धर्मशाला में अपने आवास से डिजिटल माध्यम से संबोधित करते हुए तिब्बती धार्मिक नेता ने उन्हें जन्मदिन पर दुनियाभर से बधाई देने वाले लोगों का शुक्रिया अदा किया और कहा कि वह मानवता की सेवा और जलवायु परिवर्तन के खिलाफ लड़ाई जारी रखेंगे। दलाई लामा का वास्तविक नाम तेनजिन ग्यात्सो है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Spoke on phone to His Holiness the @DalaiLama to convey greetings on his 86th birthday. We wish him a long and healthy life.
विज्ञापन — Narendra Modi (@narendramodi) July 6, 2021
उन्होंने कहा, ‘‘जब से मैं शरणार्थी बना और भारत में शरण ली, तब से मैंने भारत की स्वतंत्रता और धार्मिक सद्भाव का भरपूर लाभ लिया। मैं आपको आश्वस्त करना चाहता हूं कि अपने शेष जीवन में भी मैं प्राचीन भारतीय ज्ञान को पुनजीर्वित करने के लिए प्रतिबद्ध रहूंगा।’’
दलाई लामा ने कहा, ‘‘मैं धर्मनिरपेक्ष मूल्यों जो धर्म पर आश्रित नहीं है, ऐसी ईमानदारी, करुणा और अहिंसा के भारतीय विचार की वाकई में सराहना करता हूं। अब यही मेरा जन्मदिन है। मैं अपने उन सभी मित्रों का दिल से धन्यवाद करना चाहता हूं, जिन्होंने मेरे प्रति वाकई में प्यार, सम्मान और विश्वास दिखाया...। मैं आपको भरोसा दे सकता हूं कि मैं मानवता की सेवा और जलवायु परिवर्तन की रक्षा के लिए काम करने को लेकर प्रतिबद्ध हूं।’’
दलाई लामा ने लोगों से अहिंसा का पालन करने और एक दूसरे के प्रति करुणा का भाव रखने की अपील की। उन्होंने कहा, ‘‘मैं अपनी मृत्यु तक अहिंसा और करुणा के लिए प्रतिबद्ध रहूंगा। यह मेरी ओर से मेरे मित्रों को भेंट है। मेरे सभी भाइयों और बहनों को इन दो बातों को ध्यान में रखना चाहिए- अहिंसा और करुणा... मेरे जन्मदिन पर, यही मेरा उपहार है।’’