{"_id":"5d62a5d08ebc3e01776892cd","slug":"priyanka-gandhi-says-government-is-doing-only-media-management-in-the-name-of-solving-the-recession","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रियंका गांधी बोलीं- सरकार मंदी का हल निकालने के नाम पर कर रही है केवल मीडिया प्रबंधन","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
प्रियंका गांधी बोलीं- सरकार मंदी का हल निकालने के नाम पर कर रही है केवल मीडिया प्रबंधन
Sun, 25 Aug 2019 08:49 PM IST
Avdhesh Kumar
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Sun, 25 Aug 2019 08:49 PM IST
सार
- कंपनियों-निवेशकों को भरोसा दिलाए और नए निवेशकों और रोजगारों को प्रोत्साहित करे
- सरकारी बैंकों में अग्रिम तौर पर 70 हजार करोड़ रुपये की पूंजी डालने की बात भी कही थी
- केंद्र से नये निवेश को प्रोत्साहित करने जैसे सार्थक कदम उठाने की अपील की
विज्ञापन
प्रियंका गांधी वाड्रा (फाइल फोटो)
- फोटो : Facebook
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने कथित आर्थिक मंदी को लेकर रविवार को भाजपा सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि वह इस मुद्दे का हल निकालने के नाम पर केवल मीडिया प्रबंधन कर रही है। उन्होंने केंद्र से नये निवेश को प्रोत्साहित करने जैसे सार्थक कदम उठाने की अपील की। प्रियंका गांधी ने हिंदी में ट्वीट किया- मंदी का हल निकालने के नाम पर भाजपा सरकार केवल मीडिया मैनेजमेंट कर रही है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जरूरत है- सरकार पूरी तरह स्थिति स्पष्ट करे। रोजगार ना जाए, इसका हल लाएं। कंपनियों-निवेशकों को भरोसा दिलाए और नए निवेशकों और रोजगारों को प्रोत्साहित करे। सरकार को सार्थक कदम उठाने चाहिए।
उनकी यह टिप्पणी सरकार के आर्थिक वृद्धि को गति देने के लिए शुक्रवार को कई कदमों की घोषणा करने के बाद आयी है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों पर लगाए गए कर अधिभार को वापस ले लिया था। इसके अलावा ऑटोमोबाइल क्षेत्र के बिक्री संकट को दूर करने के लिए विभिन्न उपायों की घोषणा की थी साथ ही सरकारी बैंकों में अग्रिम तौर पर 70 हजार करोड़ रुपये की पूंजी डालने की बात भी कही थी।
विज्ञापन
मंदी का हल निकालने के नाम पर भाजपा सरकार केवल मीडिया मैनेजमेंट कर रही है। जरुरत है- सरकार पूरी स्थिति स्पष्ट करे। रोजगार न जाएँ इसका हल लाए। कम्पनियों-निवेशकों को भरोसा दिलाए और नए निवेशकों और रोजगारों को प्रोत्साहित करे। सरकर को सार्थक कदम उठाने चाहिए।#मंदीकीमार pic.twitter.com/BvccvGFXY0
— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) August 25, 2019विज्ञापन