फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Priyanka gandhi tweet on economic slowdown in india, blames modi government for it

प्रियंका गांधी ने कसा तंज: गहरी खाई में गिरी अर्थव्यवस्था, कब जागेगी सरकार

Tue, 10 Sep 2019 11:31 AM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Trainee Trainee Updated Tue, 10 Sep 2019 11:31 AM IST
विज्ञापन
Priyanka gandhi tweet on economic slowdown in india, blames modi government for it
प्रियंका गांधी वाड्रा (फाइल फोटो) - फोटो : PTI

देश में आर्थिक मंदी के को लेकर कांग्रेस नेता और महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा लगातार केंद्र सरकार पर हमला करती रही है। एक बार फिर अर्थव्यवस्था में सुस्ती और वाहनों की बिक्री में गिरावट को लेकर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को नरेंद्र मोदी सरकार पर निशाना साधा।

विज्ञापन


प्रियंका ने ट्वीट कर सवाल किया कि आखिर सरकार मंदी पर अपनी आंखें कब खोलेगी। उन्होंने लिखा कि अर्थव्यवस्था मंदी की गहरी खाई में गिरती ही जा रही है। लाखों हिंदुस्तानियों की आजीविका पर तलवार लटक रही है। 
विज्ञापन


प्रियंका ने आगे कहा कि ऑटो सेक्टर और ट्रक सेक्टर में गिरावट प्रोडक्शन-ट्रांसपोर्टेशन में नकारात्मक विकास और बाजार के टूटते भरोसे की निशानी है। उन्होंने सवाल किया कि सरकार कब अपनी आंखें खोलेगी? 
विज्ञापन
विज्ञापन


दरअसल प्रियंका ने जिस ट्वीट के माध्यम से सरकार पर निशाना साधा है, उस ट्वीट में एक वेबसाइट की खबर शेयर की है, जिसमें ऑटो सेक्टर के खराब हालतों का जिक्र हैं, खबर में कहा गया है कि मारूति के बाद अब अशोक लेलैंड ने अपना चेन्नई प्लांट पांच दिनों के लिए बंद करने का फैसला किया है। 


प्रियंका गांधी ट्वीटर के माध्यम से मोदी सरकार पर हमला करती रही है। इससे पहले प्रियंका ने ट्वीट कर कहा था कि काउंटडाउन: हर दिन मंदी की खबर और हर दिन भाजपा सरकार की इस पर खामोशी, दोनों बहुत खतरनाक हैं। इस सरकार के पास न तो हल है न देशवासियों को भरोसा दिलाने का बल है। सिर्फ बहानेबाजी, बयानबाजी और अफवाहें फैलाने से काम नहीं चलेगा। 




विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed