सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Punjab Election Result 2022 Bhagwant Mann New Cabinet Arvind Kejriwal Latest News In Hindi

पंजाब: मंत्रिमंडल में दिखेगा दिल्ली मॉडल का असर, सामान्य चेहरों को मिलेगी बड़ी जिम्मेदारी 

amit sharma अमित शर्मा
Updated Sun, 13 Mar 2022 08:02 PM IST
विज्ञापन
सार
पंजाब के आम आदमी पार्टी के एक वरिष्ठ नेता के मुताबिक, मंत्रियों के चेहरों पर पार्टी नेता अरविंद केजरीवाल, सहप्रभारी राघव चड्ढा और भावी मुख्यमंत्री भगवंत मान मिलकर फैसला करेंगे।
loader
Punjab Election Result 2022 Bhagwant Mann New Cabinet Arvind Kejriwal Latest News In Hindi
भगवंत मान - फोटो : instagram/bhagwantmann1/

विस्तार

भगवंत मान के मंत्रिमंडल में आम आदमी पार्टी के ‘दिल्ली मॉडल’ की झलक साफ दिखाई पड़ेगी। मंत्रिमंडल में ऐसे चेहरों को जगह दी जा सकती है जो बेहद सामान्य पृष्ठभूमि से आए हैं और चुनाव जीतने के बाद विधायक बने हैं। इसमें भदौर सीट से मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को हराने वाले लाभ सिंह उगोके शामिल हो सकते हैं। वे एक सफाई कर्मचारी के बेटे हैं। 



इसी प्रकार पटियाला से कैप्टन अमरिंदर सिंह को हराने वाले आप नेता अजीतपाल सिंह कोहली और जलालाबाद से सुखबीर सिंह को हराने वाले जगदीप कंबोज भी भगवंत मान के मंत्रिमंडल का हिस्सा हो सकते हैं। इनके अलावा पढ़े-लिखे डॉक्टर और अन्य लोग भी मंत्रिमंडल में शामिल होंगे जो सरकार को एक बेहतर प्रशासन चलाने में सहयोग करेंगे।   


ऐसा करके आम आदमी पार्टी अपनी सरकार को आम आदमी की सरकार होने के पूरे सबूत देने की कोशिश करेगी। पार्टी को इसका लाभ गुजरात और हिमाचल विधानसभा चुनाव के दौरान भी मिल सकता है। दिल्ली में अरविंद केजरीवाल सरकार के मंत्रिमंडल में भी इसी तरह सामान्य चेहरों को शामिल कर लोगों के बीच एक बड़ा संकेत देने की कोशिश की गई थी।

पंजाब के आम आदमी पार्टी के एक वरिष्ठ नेता के मुताबिक, मंत्रियों के चेहरों पर पार्टी नेता अरविंद केजरीवाल, सहप्रभारी राघव चड्ढा और भावी मुख्यमंत्री भगवंत मान मिलकर फैसला करेंगे। नामों पर अंतिम निर्णय मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ही करेंगे, लेकिन इसमें भगवंत मान की सहमति का पूरा खयाल रखा जाएगा। 

नेता के मुताबिक, भगवंत मान के शपथ ग्रहण के दौरान कुछ मंत्रियों को शपथ दिलाई जा सकती है, जबकि कुछ मंत्रियों को बाद में शपथ दिलाई जा सकती है। भगवंत मान 16 मार्च को शपथ ग्रहण करेंगे।

दरअसल, दिल्ली में इसके प्रशासनिक ढांचे के कारण सरकार चलाने उपराज्यपाल के जरिए केंद्र सरकार का हस्तक्षेप लगातार बना रहा। आम आदमी पार्टी को लगता रहा है कि यदि दिल्ली में उपराज्यपाल का हस्तक्षेप न होता तो वह ज्यादा बेहतर शासन चलाकर पूरे देश में एक बेहतर प्रशासनिक मॉडल स्थापित करने में सफल होती। लेकिन पंजाब के रूप में आम आदमी पार्टी को एक पूरा राज्य मिल गया है जहां वह अपने मनमुताबिक सरकार चलाकर मनचाहा मॉडल स्थापित करने में सफल हो सकती है। लिहाजा पार्टी की पंजाब से अपनी उम्मीदें बढ़ी हुई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Trending Videos

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed