{"_id":"6a313bef2dfb0be3140e0ba7","slug":"railways-pilgrims-visiting-mata-vaishno-devi-vande-bharat-train-to-katra-will-now-run-on-a-new-route-2026-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Railways: माता वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालु ध्यान दें, अब नए रूट से दौड़ेगी कटरा जाने वाली वंदे भारत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Railways: माता वैष्णो देवी जाने वाले श्रद्धालु ध्यान दें, अब नए रूट से दौड़ेगी कटरा जाने वाली वंदे भारत
डिजिटल ब्यूरो अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rahul Kumar
Updated Tue, 16 Jun 2026 05:35 PM IST
विज्ञापन
सार
रेलवे के मुताबिक, वंदे भारत ट्रेन की सेवा बहाल होने के बाद श्री माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को अब तेज, आरामदायक और समय बचाने वाला यात्रा विकल्प मिलेगा।
वंदे भारत स्लीपर ट्रेन
- फोटो : आईएनएस
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
श्री माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए अच्छी खबर है। कुछ माह के इंतजार के बाद अमृतसर और श्री माता वैष्णो देवी कटरा के बीच वंदे भारत एक्सप्रेस आज से फिर पटरी पर लौट आएगी। रेलवे ने नए रूट के साथ इस सेवा को दोबारा शुरू करने का फैसला किया है। इससे पंजाब के कई शहरों को पहली बार वंदे भारत ट्रेन की सुविधा मिलेगी। ट्रेन सेवा बहाल होने से श्रद्धालुओं और अन्य यात्रियों का सफर पहले की तुलना में अधिक तेज, आरामदायक और सुविधाजनक होने की उम्मीद है।
दरअसल, पिछले साल भारी बारिश के कारण पठानकोट-जम्मू रेलखंड पर एक अहम रेलवे पुल क्षतिग्रस्त हो गया था। इसके चलते इस वंदे भारत एक्सप्रेस का संचालन अस्थायी रूप से रोकना पड़ा था। अब रेलवे ने सेवा बहाल करने के साथ इसके रूट में भी बदलाव किया है। पहले यह ट्रेन ब्यास और जालंधर सिटी के रास्ते चलती थी, लेकिन अब इसे बटाला, गुरदासपुर और पठानकोट के रास्ते संचालित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
रेलवे अधिकारियों का मानना है कि सेवा बहाल होने के बाद अमृतसर और कटरा के बीच यात्रियों की संख्या में बढ़ोतरी होगी। खासकर श्री माता वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जाने वाले श्रद्धालुओं को अब तेज, आरामदायक और समय बचाने वाला यात्रा विकल्प मिलेगा। इससे धार्मिक पर्यटन को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। रेलवे के नोटिफिकेशन के मुताबिक, अमृतसर से कटरा के लिए ट्रेन 16 जून 2026 से और कटरा से अमृतसर के लिए 17 जून 2026 से नए रूट पर चलेगी। इस बदलाव से बटाला और गुरदासपुर के यात्रियों को पहली बार सीधे वंदे भारत एक्सप्रेस की सुविधा मिलेगी।
अमृतसर-कटरा वंदे भारत एक्सप्रेस (26405) नए रूट और संशोधित समय-सारिणी के साथ संचालित होगी। ट्रेन शाम 4:40 बजे अमृतसर जंक्शन से रवाना होकर बटाला, गुरदासपुर, पठानकोट जंक्शन और जम्मू तवी होते हुए रात 9:45 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटरा पहुंचेगी। ठहराव की बात करें तो ट्रेन बटाला में शाम 5:18 बजे पहुंचेगी और दो मिनट के ठहराव के बाद 5:20 बजे रवाना होगी। इसके बाद गुरदासपुर में 5:58 बजे आगमन और 6 बजे प्रस्थान करेगी। पठानकोट जंक्शन पर ट्रेन 6:32 बजे पहुंचेगी और 10 मिनट के ठहराव के बाद 6:42 बजे आगे बढ़ेगी। वहीं, जम्मू तवी में रात 8:03 बजे पहुंचेगी और दो मिनट बाद 8:05 बजे कटरा के लिए रवाना होगी।
वापसी में कटरा-अमृतसर वंदे भारत एक्सप्रेस (26406) सुबह 6:40 बजे श्री माता वैष्णो देवी कटरा से रवाना होगी। यह जम्मू तवी, पठानकोट जंक्शन, गुरदासपुर और बटाला जंक्शन होते हुए दोपहर 11:40 बजे अमृतसर पहुंचेगी। समय-सारिणी के अनुसार, ट्रेन जम्मू तवी में सुबह 8:03 बजे पहुंचेगी और 8:05 बजे रवाना होगी। इसके बाद पठानकोट जंक्शन पर सुबह 9:35 बजे आगमन और 9:45 बजे प्रस्थान करेगी। गुरदासपुर में सुबह 10:15 बजे पहुंचने के बाद 10:17 बजे आगे बढ़ेगी, जबकि बटाला जंक्शन पर सुबह 10:54 बजे आगमन और 10:56 बजे प्रस्थान का समय निर्धारित किया गया है। इसके बाद ट्रेन दोपहर 11:40 बजे अमृतसर जंक्शन पहुंच जाएगी।