फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Railways Plans Three High-Speed Rail Corridors from This City: Railway Minister

Railways: इस शहर से तीन दिशाओं में दौड़ेगी बुलेट ट्रेन,रेल मंत्री ने बताई हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर की प्लानिंग

Sat, 11 Jul 2026 08:05 PM IST
राहुल कुमार डिजिटल ब्यूरो अमर उजाला, नई दिल्ली
डिजिटल ब्यूरो अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: राहुल कुमार Updated Sat, 11 Jul 2026 08:05 PM IST
सार

इस परियोजना से दक्षिण भारत के राज्यों के बीच कनेक्टिविटी मजबूत होगी, आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और क्षेत्र का समग्र विकास तेज होगा।

विज्ञापन
Railways Plans Three High-Speed Rail Corridors from This City: Railway Minister
रेलवे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

देश के हाई-स्पीड रेल नेटवर्क को बड़ी रफ्तार मिलने वाली है। केंद्र सरकार हैदराबाद को तीन हाई-स्पीड बुलेट ट्रेन कॉरिडोर से जोड़ने की तैयारी में है। केंद्रीय रेल मंत्री ने इसकी जानकारी देते हुए कहा, इन परियोजनाओं से हैदराबाद देश के प्रमुख हाई-स्पीड रेल हब के रूप में उभरेगा। ये कॉरिडोर न सिर्फ शहर की कनेक्टिविटी को नई पहचान देंगे, बल्कि दक्षिण भारत की अर्थव्यवस्था, उद्योग, निवेश और बुनियादी ढांचे के विकास को भी नई गति देंगे।

विज्ञापन


रेल मंत्री ने कहा, पीएम नरेंद्र मोदी ने हैदराबाद के लिए तीन हाई-स्पीड बुलेट ट्रेन कॉरिडोर को मंजूरी दी है। इनमें पुणे-हैदराबाद, हैदराबाद-चेन्नई और हैदराबाद-बेंगलुरु कॉरिडोर शामिल हैं। उनके मुताबिक, ये परियोजनाएं हैदराबाद को देश का प्रमुख हाई-स्पीड रेल हब बनाएंगी और पूरे क्षेत्र के लिए गेम चेंजर साबित होंगी। इससे दक्षिण भारत के राज्यों के बीच कनेक्टिविटी मजबूत होगी, आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और क्षेत्र का समग्र विकास तेज होगा।
विज्ञापन


पुणे से हैदराबाद, हैदराबाद से चेन्नई और हैदराबाद से बेंगलुरु बुलेट ट्रेन कॉरिडोर से हैदराबाद सीधे तौर पर देश के तीन बड़े औद्योगिक, आईटी और व्यापारिक केंद्रों से जुड़ जाएगा. तेज कनेक्टिविटी पूरे रीजन को फायदा पहुंचाएगी। रेल मंत्री कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ने रेलवे विकास के लिए तेलंगाना को 5,400 करोड़ रुपये का बजट दिया है। उन्होंने कहा कि इस निवेश से राज्य में रेलवे बुनियादी ढांचे का तेजी से विकास हो रहा है और आने वाले समय में बड़े बदलाव देखने को मिलेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस कॉरिडोर से पुणे, बेंगलुरु और चेन्नई जैसे बड़े शहरों की दूरी तय करने में कम समय लगेगा। टाइम की यह बचत बिजनेसमैन और आम आदमी, दोनों के लिए ही बहुत फायदेमंद होगी।इन तीन कॉरिडोर के बनने से पुणे की ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री, बेंगलुरु का आईटी हब, चेन्नई का ऑटो व पोर्ट हब और हैदराबाद का टेक-फार्मा सेक्टर आपस में पूरी तरह कनेक्ट हो जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed