सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Rain woes roads submerged in Kolkata IMD issues alerts for several states including Maharashtra Weather News

Weather News: बारिश ने बढ़ाई मुश्किलें; कोलकाता में सड़कें डूबीं, महाराष्ट्र समेत कई राज्यों के लिए IMD अलर्ट

न्यूज डेस्क, नई दिल्ली Published by: प्रशांत तिवारी Updated Thu, 25 Jun 2026 03:42 PM IST
विज्ञापन
सार

गुरुवार को कोलकाता और आसपास के जिलों में हुई तेज बारिश और आंधी-तूफान से जनजीवन बुरी प्रभावित हो गया है। कई इलाकों में जलजमाव और ट्रैफिक जाम की स्थिति बनी हुई है। वहीं मुंबई, ठाणे और रायगढ़ में भी बारिश तेज होने के बाद IMD ने येलो अलर्ट जारी किया है। 

Rain woes roads submerged in Kolkata IMD issues alerts for several states including Maharashtra Weather News
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

कोलकाता में गुरुवार दोपहर से शुरू हुई लगातार बारिश ने शहर की रफ्तार धीमी कर दी। तेज बारिश और आंधी-तूफान के चलते शहर की कई प्रमुख सड़कें पानी में डूब गईं, जिससे ट्रैफिक व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हुई और लोगों को घंटों जाम का सामना करना पड़ा। भारत मौसम विज्ञान विभाग ने कोलकाता के साथ-साथ हुगली, हावड़ा, उत्तर 24 परगना और दक्षिण 24 परगना के कई इलाकों में तेज बारिश, बिजली गिरने और 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली तेज हवाओं की चेतावनी जारी की है।



विज्ञापन
विज्ञापन


बंगाल में भारी से बहुत भारी बारिश को लेकर अलर्ट
मौसम विभाग का कहना है कि बंगाल की खाड़ी से लगातार नमी आने और अनुकूल मौसमीय परिस्थितियों के कारण दक्षिण बंगाल के कई जिलों में आंधी-तूफान का दौर जारी रह सकता है। वहीं उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल में अगले कुछ दिनों के दौरान भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है।
विज्ञापन


कोलकाता और साल्ट लेक के कई हिस्सों में जलजमाव
लगातार हो रही बारिश की वजह से कोलकाता और साल्ट लेक के कई हिस्सों में जलजमाव की स्थिति बन गई। सड़कों पर पानी भर जाने से वाहनों की आवाजाही धीमी पड़ गई और लोगों को अपने गंतव्य तक पहुंचने में काफी देरी का सामना करना पड़ा।

मुंबई, ठाणे और रायगढ़ जिलों के लिए येलो अलर्ट
उधर महाराष्ट्र में भी बारिश ने रफ्तार पकड़ ली है। गुरुवार सुबह मुंबई के कई इलाकों में तेज बारिश दर्ज की गई, जिसके बाद IMD ने मुंबई, ठाणे और रायगढ़ जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी कर दिया। मौसम विभाग की ‘नाउकास्ट’ चेतावनी के अनुसार इन इलाकों में कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश जारी रह सकती है। लोगों को खराब मौसम के दौरान सतर्क रहने और जरूरी सावधानियां बरतने की सलाह दी गई है।

इन राज्यों की तरफ तेजी से बढ़ रहा मॉनसून
IMD के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मॉनसून अब महाराष्ट्र के बाकी हिस्सों, गुजरात, मध्य प्रदेश के कुछ क्षेत्रों, छत्तीसगढ़ और झारखंड के अतिरिक्त इलाकों तक पहुंच चुका है। विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, झारखंड, बिहार और उत्तर प्रदेश के और हिस्सों में भी मॉनसून तेजी से आगे बढ़ सकता है।

25 से 30 जून के दौरान भारी बारिश होने की संभावना
पश्चिमी भारत के लिए जारी ताजा पूर्वानुमान में मौसम विभाग ने बताया है कि 30 जून तक कोंकण और गोवा में व्यापक बारिश का दौर जारी रह सकता है। 25-26 जून और 28-30 जून के दौरान यहां कई जगह भारी बारिश होने की संभावना है, जबकि 27 जून को कुछ इलाकों में बहुत भारी बारिश दर्ज की जा सकती है। मध्य महाराष्ट्र में 25 से 27 जून के बीच और फिर 30 जून को भारी बारिश का अनुमान है। वहीं मराठवाड़ा में भी बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना जताई गई है।

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी ने कलकत्ता गोदाम हादसे का संज्ञान लिया: मृतकों की संख्या बढ़कर नौ हुई, मुआवजे का भी एलान

70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि 28 जून तक कोंकण और गोवा के कुछ हिस्सों में बिजली कड़कने के साथ आंधी-तूफान आ सकता है। वहीं मध्य महाराष्ट्र और मराठवाड़ा में तेज हवाएं चल सकती हैं, जिनकी रफ्तार 70 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed