{"_id":"6b0842ef6467d3f39c003ccf","slug":"reconvened-parliament-session-from-november-30-congress-calls-key-strategy-meeting-tomorrow-2026-11-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"30 नवंबर से संसद का सत्र: सरकार को घेरने की तैयारी में कांग्रेस, कल बुलाई बैठक; क्या तैयारी?","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
30 नवंबर से संसद का सत्र: सरकार को घेरने की तैयारी में कांग्रेस, कल बुलाई बैठक; क्या तैयारी?
Thu, 26 Nov 2026 08:02 PM IST
राकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली।
Published by: राकेश कुमार
Updated Thu, 26 Nov 2026 08:02 PM IST
सार
केंद्र सरकार ने आवश्यक सरकारी कामकाज निपटाने के लिए 30 नवंबर से 3 दिसंबर तक संसद के दोनों सदनों की बैठक फिर से बुलाने का फैसला किया है। इसके जवाब में रणनीति तैयार करने के लिए कांग्रेस संसदीय रणनीति समूह ने शुक्रवार (27 नवंबर) शाम 4:30 बजे नई दिल्ली में अहम बैठक बुलाई है।
विज्ञापन
संसद सत्र के दौरान सरकार को घेरने की तैयारी में कांग्रेस
- फोटो : @अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
केंद्र सरकार ने आगामी 30 नवंबर से संसद के दोनों सदनों की बैठक फिर से बुलाने का फैसला किया है। सरकार के इस कदम के तुरंत बाद मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस ने भी अपनी राजनीतिक सक्रियता तेज कर दी है। आगामी सत्र में सरकार को घेरने की रणनीति तैयार करने के लिए कांग्रेस ने कल यानी शुक्रवार (27 नवंबर) शाम को एक महत्वपूर्ण बैठक बुलाई है।
अब लड़ाई शुरू हो गई है: जयराम रमेश
कांग्रेस का कहना है कि मोदी सरकार ने 'बेहद दागदार' दो-तिहाई बहुमत के साथ संविधान संशोधन विधेयक पारित कराने की उम्मीद में संसद का विशेष सत्र बुलाया है। जयराम रमेश ने कहा कि यह संविधान का बड़ा अपमान और उस पर हमला है; अब लड़ाई शुरू हो गई है।
30 नवंबर से 3 दिसंबर तक चलेगी कार्यवाही
केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' के जरिए इस फैसले की आधिकारिक जानकारी दी। उन्होंने बताया कि सरकार ने आवश्यक विधायी और सरकारी कामकाज निपटाने के लिए लोकसभा अध्यक्ष और राज्यसभा सभापति से दोनों सदनों की बैठक फिर से बुलाने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
सरकार द्वारा सत्र बुलाए जाने के एलान के बीच कांग्रेस ने भी विपक्ष की रणनीति तय करने के लिए कमर कस ली है। समाचार एजेंसी एएनआई के मुताबिक, 30 नवंबर से शुरू होने वाले इस सत्र में किन प्रमुख मुद्दों पर सरकार को घेरा जाए, इस पर चर्चा के लिए कांग्रेस संसदीय रणनीति समूह की एक अहम बैठक शुक्रवार, 27 नवंबर को शाम 4:30 बजे नई दिल्ली में आयोजित की जाएगी। राजनीतिक गलियारों में अचानक बुलाए गए इस सत्र और विपक्षी दल की तुरंत बुलाई गई बैठक को लेकर सरगर्मियां तेज हो गई हैं।

- लोकसभा: सदन की बैठक सोमवार, 30 नवंबर को शुरू होगी।
- राज्यसभा: उच्च सदन की बैठक बुधवार, 2 दिसंबर को बुलाई जाएगी।
- सत्रावसान: सरकारी कामकाज की आवश्यकता के आधार पर दोनों सदनों की कार्यवाही 3 दिसंबर को संपन्न हो सकती है।