{"_id":"65cf8ac0950dd883110c5c85","slug":"rishi-sunak-blames-low-turnout-as-uk-by-election-results-deliver-double-trouble-2024-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Britain: 'कम मतदान का होना एक बड़ा कारण था', ब्रिटेन के उपचुनाव में मिली हार पर बोले ऋषि सुनक","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Britain: 'कम मतदान का होना एक बड़ा कारण था', ब्रिटेन के उपचुनाव में मिली हार पर बोले ऋषि सुनक
Fri, 16 Feb 2024 09:50 PM IST
आदर्श शर्मा
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, लंदन
वर्ल्ड न्यूज, अमर उजाला, लंदन
Published by: आदर्श शर्मा
Updated Fri, 16 Feb 2024 09:50 PM IST
सार
हाल ही में ब्रिटेन में हुए उप चुनाव के दौरान सत्तारूढ़ दल को करारी शिकस्त मिली थी। जिसको लेकर ऋषि सुनक ने कहा कि उपचुनाव सरकारों के लिए कठिन होते हैं। अगर आप नतीजों पर नजर डाले तो देखेंगे कि कम मतदान हुआ था।
विज्ञापन
ऋषि सुनक (फाइल फोटो)
- फोटो : SOCIAL MEDIA
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
2024 के अंत में ब्रिटेन में आम चुनाव होने है, लेकिन इससे पहले उपचुनाव के दौरान सत्तारूढ़ दल को करारी शिकस्त मिली थी। शुक्रवार को ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक ने कहा कि इस हार का कारण कम मतदान प्रतिशत है। उन्होंने कहा कि मौजूदा सरकारों के लिए मध्यावधि उपचुनाव हमेशा मुश्किल भरे होते हैं। उप चुनावों में हमें कड़ी चुनौतियों का सामना करना पड़ा था।
हमें लोगों को बताना होगा कि हम उनके लिए प्रतिबद्ध हैं- ऋषि सुनक
पत्रकारों को संबोधित करते हुए ऋषि सुनक ने कहा कि अगर आप नतीजों पर नजर डाले तो देखेंगे कि कम मतदान हुआ। इससे पता चलता है कि हमें लोगों को बताना होगा कि हमें उनके लिए काम कर रहे हैं। लोगों को प्राथमिकताओं को पूरा करने के लिए मैं प्रतिबद्ध हूं। उन्होंने ने विपक्षी दलों पर हमला करते हुए कहा कि उनके पास कोई योजना नहीं है, अगर आप ऐसे नहीं हैं तो आप वास्तविक बदलाव नहीं कर सकते हैं।
ऋषि सुनक ने स्टार्मर का जिक्र करते हुए कहा कि अगले आम चुनाव में वास्तविक विकल्प मेरे और उनके बीच होगा। 'रिफॉर्म यूके' के प्रदर्शन के बारे में पूछे जाने पर ऋषि सुनक ने कहा कि किसी ऐसे व्यक्ति के लिए वोट, जो कंजर्वेटिव उम्मीदवार नहीं है, चाहे वह रिफॉर्म हो या कोई । कीर स्टार्मर को सत्ता में लाने के लिए सिर्फ एक वोट है। इस सप्ताह के चुनावों के नतीजें 2019 के आम चुनाव के बाद टोरी के नेतृत्व वाली सरकार के लिए नौवीं और 10वीं उपचुनाव हार हैं।
विज्ञापन
सुनक सरकार लोगों के हित में काम नहीं कर रही- स्टार्मर
इस बीच, लेबर नेता सर कीर स्टार्मर ने कहा कि किंग्सवुड और वेलिंगबोरो के नतीजे दिखाते हैं कि लोग बदलाव चाहते हैं और इसे पूरा करने के लिए बदली हुई लेबर पार्टी में अपना विश्वास रखने के लिए तैयार हैं। सुनक सरकार के दौरान मंदी यह साबित करती है कि वे विफल रहे हैं।