फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Saif Ali Khan assault case: Accused Vijay Das arrested from Mumbai confesses to crime News In Hindi

सैफ अली खान हमला मामला: मुंबई से गिरफ्तार आरोपी विजय दास ने स्वीकार किया अपराध, पुलिस ने की पुष्टि

Sun, 19 Jan 2025 05:00 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: शुभम कुमार Updated Sun, 19 Jan 2025 05:00 AM IST
सार

अभिनेता सैफ अली खान पर हमला मामले में मुंबई से गिरफ्तार आरोपी विजय दास ने अपना आरोप स्वीकार लिया है।

विज्ञापन
Saif Ali Khan assault case: Accused Vijay Das arrested from Mumbai confesses to crime News In Hindi
सैफ अली खान हमला मामला - फोटो : एक्स@ANI

विस्तार

मुंबई में अभिनेता सैफ अली खान पर हमला मामले में एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां मुंबई पुलिस के द्वारा रविवार तड़के ठाणे से गिरफ्तार एक आरोपी विजय दास ने अपने अपराध को स्वीकार कर लिया है। जानकारी के अनुसार आरोपी विजय दास रेस्तरां में वेटर के तौर पर काम करता है। 

विज्ञापन


बता दें कि अभिनेता सैफ अली खान पर मुंबई में उनके घर में घुसकर बुधवार देर रात एक शख्स ने हमला कर दिया, जिसमें वो बुरी तरह घायल हो गए और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा। हालांकि अब अभिनेता की स्थिति में सुधार हो रही है। आशा है कि उन्हें जल्द ही अस्पताल से छुट्टी मिल जाएगी। 

विज्ञापन


UPDATE | Saif Ali Khan attack case | The arrested accused, Vijay Das, a waiter at a restaurant, has confessed to having committed the crime: Mumbai Police https://t.co/GmFX77mbLv

विज्ञापन
विज्ञापन

 

आरपीएफ ने हिरासत में लिया एक संदिग्ध
दूसरी ओर दुर्ग आरपीएफ ने सैफ अली खान पर हमले के मामले शालीमार ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस के जनरल बोगी से एक युवक को हिरासत में लिया। इसको लेकर आरपीएफ प्रभारी संजीव सिन्हा ने बताया कि मुंबई पुलिस द्वारा एक फोटो दुर्ग आरपीएफ को भेजी गई थी, जिसके आधार पर शालीमार ज्ञानेश्वरी एक्सप्रेस के जनरल बोगी से संदिग्ध युवक को हिरासत में लिया गया। 

(खबर अपडेट हो रही है)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed