सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   India News ›   Sanjay Raut targets BJP over cross-voting in bihar Rajya Sabha elections alleges use of money power

Rajya Sabha Elections: क्रॉस वोटिंग को लेकर शिवसेना UBT ने भाजपा पर साधा निशाना, धन-बल के उपयोग का लगाया आरोप

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: अमन तिवारी Updated Wed, 18 Mar 2026 12:23 PM IST
विज्ञापन
सार

शिवसेना सांसद संजय राउत ने भाजपा पर राज्यसभा चुनाव में धांधली का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने पैसे और सत्ता के दम पर बिहार, हरियाणा और ओडिशा में विधायकों को खरीदा है। राउत ने बढ़ती महंगाई और जनता की अनदेखी पर भी सरकार को घेरा और महिला आरक्षण पर खड़गे के पत्र का समर्थन किया।

Sanjay Raut targets BJP over cross-voting in bihar Rajya Sabha elections alleges use of money power
शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत - फोटो : आईएएनएस
विज्ञापन

विस्तार

बिहार में राज्यसभा चुनाव के दौरान हुई क्रॉस वोटिंग पर राजनीति थम नहीं रही है। विपक्ष लगातार भाजपा पर विधायकों को तोड़ने का आरोप लगा रहा है। मामले में अब शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने मीडिया वार्ता में कहा कि भाजपा पैसे के दम पर चुनाव जीतना चाहती है।
Trending Videos


संजय राउत ने कहा कि भाजपा ने पैसे और सत्ता का इस्तेमाल करके हरियाणा, बिहार और ओडिशा में क्रॉस-वोटिंग करवाई है। उन्होंने ओडिशा का जिक्र करते हुए कहा कि वहां एक ऐसे व्यक्ति को चुनवाया गया जिस पर कोयला घोटाले का आरोप है। उस व्यक्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज है और अदालत ने उसे तीन साल की जेल की सजा सुनाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: राज्यसभा से रिटायरमेंट: उपसभापति हरिवंश, पूर्व पीएम देवेगौड़ा की संसदीय पारी का अहम पड़ाव, जानिए कौन विदा हुए

उन्होंने कहा कि भाजपा के लिए यह कोई नई बात नहीं है। खुद को नीतिवान बताने वाली भाजपा को शर्म आनी चाहिए। वे पैसे देकर देश के सबसे बड़े सदन में खेल करते हैं और विधायकों को खरीद लेते हैं। राउत ने कहा कि भाजपा को इसमें मजा आ रहा है, लेकिन देश के लोगों को इसकी सजा मिल रही है। विपक्ष एकजुट है, फिर भी सत्ता के बल पर विधायक खरीदे जा रहे हैं। ओडिशा, बिहार और हरियाणा में देश ने फिर से यही देखा है, जो बहुत गलत है।

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में जनता इसका जवाब देगी। लोग परेशान हैं क्योंकि उनकी समस्याएं कोई नहीं सुन रहा। भाजपा नेता केवल अपनी जेब भर रहे हैं और जनता पर बोझ बढ़ रहा है। देश में महंगाई बहुत बढ़ गई है, फिर भी सरकार इस पर ध्यान नहीं दे रही है। भाजपा अपने वादे भूल गई है, लेकिन जनता ने अब मन बना लिया है।

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने महिला आरक्षण पर किरेन रिजिजू को पत्र लिखा है। इस पर संजय राउत ने कहा कि यह अच्छी बात है और इसका स्वागत होना चाहिए। इसमें शंका की कोई बात नहीं है।

अन्य वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed