सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   India News ›   Threat to Blow Up Gujarat Assembly with a Bomb Chaos Ensues Among MLAs Threat Received via Email

Gujarat: सत्र शुरू होने से पहले मिली विधानसभा उड़ाने की धमकी, विधायकों में अफरा-तफरी; जानें जांच का ताजा अपडेट

न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Sandhya Kumari Updated Wed, 18 Mar 2026 12:11 PM IST
विज्ञापन
सार

गुजरात में विधनसभा में इस समय बजट सत्र चल रहा है। इसी बीच आज विधानसभा परिसर को बम से उड़ाने की धमकी मिली। इसके बाद परिसर में मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सुरक्षा एजेंसियों ने तुरंत जांच शुरू कर दी है। 
 

Threat to Blow Up Gujarat Assembly with a Bomb Chaos Ensues Among MLAs Threat Received via Email
गुजरात विधानसभा को बम से उड़ाने की धमकी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

गुजरात में विधनसभा परिसर में आज सुबह बम होने की धमकी मिली। बजट सत्र के दौरान धमकी मिलने के बाद अफरातफरी मच गई। अधिकारियों ने जानकारी दी कि यह धमकी ईमल के जरिए दी गई। इसमें दावा किया गया कि विधानसभा परिसर में बम है। 

Trending Videos


आज विधानसभा में बजट सत्र की कार्यवाही सुबह 9 बजे शुरू होनी थी लेकिन उससे पहले करीब 8:45 बजे अधिकारियों को धमकी भरे ईमेल की जानकारी मिली। जैसे ही यह सूचना सामने आई, सुरक्षा एजेंसियां तुरंत हरकत में आ गईं और पूरे परिसर को खाली कराने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस उपाधीक्षक पीयूष वांडा ने बताया कि ईमेल में साफ तौर पर बम होने का दावा किया गया था, जिसके बाद सुरक्षा को देखते हुए सभी विधायकों, कर्मचारियों और अन्य मौजूद लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला गया। एजेंसियों ने परिसर की बारीकी से जांच की। बम निरोधक दस्ते के साथ डॉग स्क्वॉड की भी मदद ली गई। शुरुआती जांच में अब तक कोई भी संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री बरामद नहीं हुई है।



अधिकारियों ने बताया कि यह जांच अभी जारी है और ईमेल भेजने वाले की तलाश की जा रही है। साइबर क्राइम टीम भी आरोपी का पता लगाने की कोशिश कर रही है। फिलहाल विधानसभा की सुरक्षा व्यवस्था और कड़ी कर दी गई है। प्रशासन पूरी तरह सतर्क है और किसी भी संभावित खतरे से निपटने के लिए तैयार है।

भाजपा विधायक कसवाला महेश ने आईएएनएस से बताया आज सुबह हुई घटना के संबंध में, गुजरात विधानसभा को एक ईमेल मिला जिसमें धमकी भरा संदेश था। एहतियाती कदम के तौर पर, सभी विधायकों को वहां से हटाकर पास के ही एक हॉल में बिठा दिया गया।

भाजपा विधायक दिनेश सिंह कुशवाह ने बताया धमकी झूठी निकली और कोई वास्तविक खतरा नहीं पाया गया। व्यवस्थाएं फिर से शुरू की गईं, और विधानसभा परिसर में लौटने से पहले सभी को द्वारका हॉल में बिठाया गया।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed