{"_id":"661fbee4ee7c53efe90110ab","slug":"several-killed-as-car-rams-into-truck-on-ahmedabad-vadodara-expressway-latest-news-update-2024-04-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gujarat Accident: अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर हादसा, कार और ट्रक की टक्कर में एक बच्चे समेत 10 लोगों की मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Gujarat Accident: अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर हादसा, कार और ट्रक की टक्कर में एक बच्चे समेत 10 लोगों की मौत
Wed, 17 Apr 2024 05:53 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नडियाद (गुजरात)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नडियाद (गुजरात)
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Wed, 17 Apr 2024 05:53 PM IST
सार
खेड़ा के पुलिस अधीक्षक राजेश गढ़िया ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि ट्रक का पंजीकरण महाराष्ट्र आरटीओ में है। ट्रक व्यस्त एक्सप्रेसवे के सबसे बाएं लेन पर खड़ा था। उसमें कुछ खराबी आ गई थी। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार उससे टकरा गई।
विज्ञापन
Accident
- फोटो : Amar Ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गुजरात के खेड़ा जिले के नडियाद शहर के पास अहमदाबाद-वडोदरा एक्सप्रेसवे पर बुधवार को बड़ा हादसा हो गया। हादसे में एक तेज रफ्तार कार ट्रक से टकरा गई। इस दौरान कार सवार 10 लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
वडोदरा से अहमदाबाद की ओर जा रही थी कार
नडियाद ग्रामीण पुलिस स्टेशन के इंस्पेक्टर किरीट चौधरी ने बताया कि गुजरात में पंजीकृत कार वडोदरा से अहमदाबाद की ओर जा रही थी। इस दौरान कार एक्सप्रेसवे पर ट्रक के पिछले हिस्से से टकरा गई। कार की रफ्तार इतनी तेज थी कि कार परखच्चे उड़ गए। हादसे में आठ लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो घायल लोगों को एम्बुलेंस में नजदीकी अस्पताल में ले जाया गया, जिन्होंने बाद में दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
ट्रक व्यस्त एक्सप्रेसवे के सबसे बाएं लेन पर खड़ा था
खेड़ा के पुलिस अधीक्षक राजेश गढ़िया ने बताया कि प्रारंभिक जांच से पता चला है कि ट्रक का पंजीकरण महाराष्ट्र आरटीओ में है। ट्रक व्यस्त एक्सप्रेसवे के सबसे बाएं लेन पर खड़ा था। उसमें कुछ खराबी आ गई थी। इसी दौरान पीछे से आ रही तेज रफ्तार कार उससे टकरा गई। दुर्घटना में चालक और पांच साल के बच्चे सहित कार में सवार सभी 10 लोगों की मौत हो गई।
विज्ञापन
अब तक केवल चार मृतकों की पहचान हो पाई
पुलिस अधिकारी ने बताया कि ट्रक महाराष्ट्र के पुणे से जम्मू जा रहा था, तभी नडियाद के पास उसमें तकनीकी खराबी आ गई। कार सवार वडोदरा, नडियाद और अहमदाबाद सहित गुजरात के विभिन्न शहरों के रहने वाले थे। अब तक केवल चार मृतकों की पहचान हो पाई है।