सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   India News ›   Sharad Pawar after Shiv Sena says he failed to create successor to take NCP forward news and updates

'अपना उत्तराधिकारी देने में विफल रहे': उद्धव शिवसेना का पवार पर तंज, NCP अध्यक्ष बोले- दूसरे जो कहते हैं...

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Tue, 09 May 2023 02:03 PM IST
विज्ञापन
सार

उद्धव शिवसेना ने कहा था कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) को आगे ले जाने के लिए शरद पवार एक उत्तराधिकारी खड़ा करने में विफल रहे। इसी को लेकर शरद पवार ने बयान दिया है।

Sharad Pawar after Shiv Sena says he failed to create successor to take NCP forward news and updates
शरद पवार और उद्धव ठाकरे। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार

महाराष्ट्र में राकांपा के नेतृत्व को लेकर जारी घमासान भले ही थम गया हो, पर इसका राज्य की राजनीति पर जबरदस्त असर पड़ा है। दरअसल, शरद पवार की ओर से पार्टी के अगले अध्यक्ष का एलान न किए जाने और अपना इस्तीफा वापस लेने के फैसले को लेकर उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना ने तंज कसा था। अब इसे लेकर खुद शरद पवार ने बयान दिया है और उद्धव शिवसेना को आड़े हाथों लिया है। 
Trending Videos


क्या था उद्धव शिवसेना का पवार पर तंज?
उद्धव शिवसेना ने कहा था कि राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) को आगे ले जाने के लिए शरद पवार एक राजनीतिक उत्तराधिकारी खड़ा करने में विफल रहे। उद्धव शिवसेना के मुखपत्र सामना में यह भी कहा गया था कि शरद पवार के बाद राकांपा का नया अध्यक्ष चुनने के लिए जो बड़ी कमेटी बनाई गई थी, उसके ही कई सदस्य वह थे जो सत्तासीन भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ जाने के लिए बेताब थे। लेकिन इन सदस्यों को पवार को ही आगे अध्यक्ष बने रहने के लिए कहना पड़ा, क्योंकि उन पर राकांपा के काडरों की ओर से दबाव बना हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


शरद पवार क्या बोले?
सामना में छपे इस लेख पर पवार ने प्रतिक्रिया दी। सतारा में पत्रकारों से बातचीत के दौरान पवार ने कहा कि वे और उनके पार्टी नेता दूसरे क्या कहते हैं, इस पर ध्यान नहीं देते और न ही ऐसे लेखों (सामना के लेख) को अहमियत देते हैं, क्योंकि हम जानते हैं कि हम क्या कर रहे हैं। सतारा में पत्रकारों से बातचीत के दौरान पवार ने कहा कि राकांपा में सभी को पता है कि पार्टी को कैसे आगे ले जाना है और उन्हें यह भी मालूम है कि पार्टी का नया नेतृत्व कैसे खड़ा करना है। 

सामना के लेख को लेकर हुए सवाल पर पवार ने कहा कि हम ऐसे लेख को कोई अहमियत नहीं देते। यह लिखना उनका नजरिया है, लेकिन हम इसे नजरअंदाज करते हैं। हमें पता है हम क्या कर रहे हैं और उससे संतुष्ट हैं। उन्होंने कहा कि 1999 में कांग्रेस और राकांपा सत्ता में आए थे और तब  राकांपा से कैबिनेट में जयंत पाटिल, अजित पवार, दिलीप वल्से पाटिल और आरआर पाटिल को जगह मिली थी। मैंने राजनीतिक करियर की शुरुआत में राज्यमंत्री के तौर पर शुरुआत की और मुझे बाद में प्रमोशन मिला। लेकिन 1999 में ही मैंने इन नेताओं को कैबिनेट मंत्री बना दिया और पूरे महाराष्ट्र ने इनका काम देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed