सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   TMC vs Rebel Faction 'MPs who left the party are a gang of traitors Saugata Roy targets the rebels.

टीएमसी बनाम बागी गुट: ‘पार्टी छोड़ने वाले सांसद गद्दार टीम', बागियों पर TMC नेता सौगत रॉय ने साधा निशाना

पीटीआई, नई दिल्ली। Published by: Asmita Tripathi Updated Tue, 16 Jun 2026 02:21 PM IST
विज्ञापन
सार

तृणमूल कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सौगत रॉय ने बागी सांसदों पर निशाना साधा। उन्हें सांसदों को गद्दार टीम का बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि दलबदल करने वाले सांसद भाजपा और एनडीए के इशारे पर काम कर रहे हैं। 

TMC vs Rebel Faction 'MPs who left the party are a gang of traitors Saugata Roy targets the rebels.
तृणमूल कांग्रेस के सांसद सौगत रॉय। - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार

टीएमसी नेता सौगत रॉय ने मंगलवार को अलग हुए गुट पर हमला बोला। उन्होंने अलग हुए गुृट को गद्दारों की टीम करार दिया। इसके साथ ही दावा किया कि दलबदल करने वाले सांसद भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए के इशारे पर काम कर रहे हैं।

'दो टीमें हैं, टीएमसी टीम और गद्दार टीम'
रॉय ने यह टिप्पणियां एक बयान में कीं। जब बागी गुट ने लोकसभा में पार्टी के दो-तिहाई सांसदों के समर्थन का दावा किया है। इसके साथ ही अब तक कम ज्ञात संगठन, नेशनलिस्ट सिटिजन्स पार्टी ऑफ इंडिया (एनसीपीआई) के साथ विलय की योजना की घोषणा की है।  रॉय ने कहा 'दो टीमें हैं, टीएमसी टीम और गद्दार टीम।'

विज्ञापन
विज्ञापन

वरिष्ठ सांसद ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस का नेतृत्व ममता बनर्जी कर रही हैं। पार्टी का दो फूलों वाला चिन्ह है। यह विपक्षी इंडिया ब्लॉक का हिस्सा है। वहीं 'गद्दार टीम' एनडीए के साथ जुड़ी हुई है। रॉय ने कहा, 'टीएमसी टीम का नेतृत्व ममता बनर्जी कर रही हैं। गद्दार टीम का नेतृत्व नरेंद्र मोदी कर रहे हैं।' उन्होंने कहा, 'टीएमसी टीम का प्रतीक बहुचर्चित जुड़वां फूल (जोड़ा फूल) है। गद्दार टीम का प्रतीक कलम की नोक है।'

विज्ञापन

'बंगाल में लगभग 41% वोट मिले'
रॉय ने 2023 में चुनाव आयोग के साथ पंजीकृत पार्टी, एनसीपीआई के साथ विलय करने के बागियों के फैसले पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, 'हालिया चुनावों में भाजपा द्वारा धांधली, लूटपाट और सभी एजेंसियों पर कब्जा करने के बावजूद, टीएमसी टीम को बंगाल में लगभग 41% वोट मिले। गद्दार टीम???' तृणमूल कांग्रेस में बढ़ते संकट के बीच ये टिप्पणियां आईं, जब पार्टी के लगभग 20 सांसदों ने घोषणा की कि वे एनसीपी में विलय करेंगे और एनडीए का समर्थन करेंगे।

दलबदल करने वाले सांसदों ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात कर सदन में अलग बैठने की व्यवस्था की मांग की है। इसके साथ ही यह भी संकेत दिया है कि वे खुद को असली टीएमसी के रूप में मान्यता दिलाने का दावा करेंगे। सूत्रों के अनुसार, बिरला दलबदल करने वाले टीएमसी सांसदों के साथ-साथ ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले गुट की भी बात सुनेंगे। उसके बाद ही वह अलग हुए गुट को मान्यता देने का फैसला करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed