{"_id":"69e729125f740910270af756","slug":"sharad-pawar-health-updates-mumbai-hospital-health-check-up-breach-candy-ncp-sp-chief-treatment-hindi-news-2026-04-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sharad Pawar Health Issue: शरद पवार अस्पताल में भर्ती, 85 वर्षीय पूर्व केंद्रीय मंत्री किस बीमारी से पीड़ित","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Sharad Pawar Health Issue: शरद पवार अस्पताल में भर्ती, 85 वर्षीय पूर्व केंद्रीय मंत्री किस बीमारी से पीड़ित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई।
Published by: Jyoti Bhaskar
Updated Tue, 21 Apr 2026 01:08 PM IST
विज्ञापन
सार
शरद पवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पवार महाराष्ट्र के पूर्व मुख्यमंत्री, मौजूदा राज्यसभा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं। उन्हें इसी साल फरवरी में भी दो बार अस्पताल ले जाया गया था। जानिए पूरा मामला
एनसीपी-एसपी प्रमुख शरद पवार (फाइल)
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरदचंद्र पवार) के अध्यक्ष शरद पवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों के हवाले से आई जानकारी के मुताबिक उन्हें स्वास्थ्य जांच के लिए मुंबई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि 85 वर्षीय पूर्व केंद्रीय मंत्री को दो दिन पहले ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
शरद पवार की सेहत को लेकर समाचार एजेंसी पीटीआई ने सूत्रों के हवाले से बताया कि उन्हें नियमित जांच के सिलसिले में अस्पताल लाया गया। उनकी हालत गंभीर नहीं है। गौरतलब है कि वयोवृद्ध राजनेता शरद पवार हाल ही में व्हीलचेयर पर बैठकर संसद पहुंचे थे।
राज्यसभा सदस्य के रूप में शपथ लेने के लिए पहुंचे पवार ने राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में मीडिया के सवालों के जवाब भी दिए थे। इससे पहले पवार को इसी वर्ष फरवरी में पुणे के एक अस्पताल में दो बार भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों के मुताबिक फरवरी में उन्हें छाती में संक्रमण और डिहाइड्रेशन की शिकायत के बाद डॉक्टरों से दिखाया गया था।