फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shashi Tharoor in Kathmandu airs concern over Nepal flash floods backs India relief aid

त्रासदी के समय नेपाल में मौजूद थे कांग्रेस सांसद शशि थरूर: बताया कैसे थे हालात, भारत सरकार की तारीफ भी की

Thu, 27 Aug 2026 01:23 PM IST
नितिन गौतम पीटीआई, तिरुवनंतपुरम
पीटीआई, तिरुवनंतपुरम Published by: नितिन गौतम Updated Thu, 27 Aug 2026 01:23 PM IST
सार

बुधवार को नेपाल में आई भारी तबाही के समय कांग्रेस सांसद शशि थरूर भी नेपाल में मौजूद थे। उन्होंने बताया कि बाढ़ से नेपाल में भारी तबाही हुई है। साथ ही उन्होंने भारत सरकार के प्रयासों की भी तारीफ की। 

विज्ञापन
Shashi Tharoor in Kathmandu airs concern over Nepal flash floods backs India relief aid
शशि थरूर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बुधवार को नेपाल में आई बाढ़ में भारी तबाही हुई है। कांग्रेस सांसद शशि थरूर भी बुधवार को नेपाल में मौजूद थे। थरूर एक कार्यक्रम में शामिल होने बुधवार को नेपाल की राजधानी काठमांडू पहुंचे और उन्हें उत्तरी नेपाल में आई भयावह बाढ़ के बारे में पता नहीं था। थरूर ने बाढ़ में हुई भारी जान-माल की तबाही पर चिंता जताई है। 
विज्ञापन


थरूर ने क्या बताया?
शशि थरूर ने गुरुवार को एक्स पर साझा एक पोस्ट में बताया, कल काठमांडू के लिए निकला था, और मुझे पहाड़ों में हुई उस तबाही के बारे में बिल्कुल भी पता नहीं था जिसने इतना भारी नुकसान पहुंचाया है।'कांग्रेस सांसद ने कहा कि काठमांडू पहुंचने के बाद उन्हें आपदा से हुई तबाही के बारे में पता चला। गौरतलब है कि नेपाल त्रासदी में मरने वालों का आंकड़ा 177 हो गया है और नेपाल और चीन में 1500 के करीब लोग लापता हैं, जिनमें 300 से ज्यादा भारतीय शामिल हैं।
विज्ञापन


तिरुवनंतपुरम के सांसद ने कहा, 'काठमांडू पहुंचने पर मुझे जान-माल के नुकसान और इस बात का पता चला कि करीब दो हजार या उससे ज़्यादा लोग लापता हैं।'
विज्ञापन
विज्ञापन


बाढ़ से नेपाल में हुई भारी तबाही
उत्तरी नेपाल के रसुवा जिले में तिब्बत सीमा के पास अचानक आई भीषण बाढ़ ने भोटे कोशी और त्रिशूली नदियों के किनारे भारी तबाही मचाई। थरूर ने कहा कि विशेषज्ञों का मानना है कि ग्लोबल वार्मिंग के चलते ग्लेशियर का एक बड़ा हिस्सा टूटकर नीचे घाटी में गिर गया, जिससे यह तबाही आई। बाढ़ के तेज पानी ने कम से कम 19 परिवहन पुलों को नष्ट कर दिया, बेट्रावती-रसुवागढ़ी हाईवे का लगभग 40 किलोमीटर हिस्सा तबाह हो गया और आठ चालू पनबिजली परियोजनाओं को भारी नुकसान पहुंचा है।

Shashi Tharoor in Kathmandu airs concern over Nepal flash floods backs India relief aid
शशि थरूर - फोटो : अमर उजाला
भारत सरकार की तारीफ में क्या बोले थरूर?
थरूर ने कहा, 'मैं भारत सरकार द्वारा तुरंत राहत सहायता देने के वादे का पूरी तरह से समर्थन करता हूं। नेपाल को हर संभव मदद की जरूरत है।' आपदा से प्रभावित भारतीय पर्यटकों को लेकर चिंता जताते हुए उन्होंने कहा, 'मेरी संवेदनाएं पीड़ितों और उनके परिवारों के साथ हैं, जिनमें बड़ी संख्या में भारतीय पर्यटक शामिल हैं, जिनमें से सौ लोग कैलाश-मानसरोवर यात्रा पर गए थे।' पूर्व केंद्रीय मंत्री ने आगे कहा, 'लापता लोगों के लिए प्रार्थनाएं; उम्मीद है कि उन्हें जल्द ही बचा लिया जाएगा।'

नेपाल के विदेश मंत्री शिशिर खनाल के अनुसार, बुधवार को नेपाल-तिब्बत सीमा के कुछ हिस्सों में आई अचानक बाढ़ के कारण हजारों लोग लापता हो गए हैं, जिनमें करीब 300 भारतीय पर्यटक भी शामिल हैं। हिमालयी देश के तीन जिलों में बाढ़ ने भारी तबाही मचाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed