सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Maharashtra: शिंदे गुट के विधायक का वीडियो वायरल, बोले- उद्धव समर्थकों के पैर तोड़ दें, मैं जमानत करवाऊंगा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: निर्मल कांत Updated Tue, 16 Aug 2022 05:00 PM IST
सार

वीडियो में विधायक यह कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि "हम संतुष्ट नहीं होंगे। हमें उन्हें उनकी जगह दिखानी है और किसी की भी धमकी को बर्दाश्त नहीं करना है.. कोई कुछ कहे तो उसे पीट देना, प्रकाश सुर्वे यहां बैठे हैं।"

विज्ञापन
Shinde faction MLA threatens Sena workers; Thackeray supporters complain to police
उद्धव ठाकरे और प्रकाश सुर्वे - फोटो : अमर उजाला
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के गुट के एक विधायक का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में वह उद्धव ठाकरे गुट के शिवसेना कार्यकर्ताओं को पीटने की बात कहते हुए दिखाई दे रहे हैं। वहीं दूसरी ओर ठाकरे नेतृत्व वाली शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने विधायक के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। 


सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर सोमवार को एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें विधायक प्रकाश सुर्वे को अपने समर्थकों को किसी कानूनी कार्रवाई का सामना करने पर उन्हें जमानत देने का आश्वासन देते हुए देखा गया। 

इसके बाद ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना के कार्यकर्ताओं ने पुलिस से शिकायत की और उत्तर पश्चिमी मुंबई के मगथान के विधायक सुर्वे के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। 
 
Trending Videos

विधायक प्रकाश सुर्वे ने क्या कहा?

Shinde faction MLA threatens Sena workers; Thackeray supporters complain to police
प्रकाश सुर्वे - फोटो : सोशल मीडिया
वीडियो में विधायक यह कहते हुए सुनाई दे रहे हैं कि "हम संतुष्ट नहीं होंगे। हमें उन्हें उनकी जगह दिखानी है और किसी की भी धमकी को बर्दाश्त नहीं करना है.. कोई कुछ कहे तो उसे पीट देना, प्रकाश सुर्वे यहां बैठे हैं।" सुर्वे कहते हुए दिखाई दे रहे हैं कि "यदि आप उनके हाथ नहीं तो सकते हैं तो उनके पैर तोड़ दें। मैं अगले दिन आपकी जमानत सुनिश्चित कर दूंगा। हम किसी को भी नहीं बख्शेंगे।"  
विज्ञापन
विज्ञापन

उद्धव सरकार गिराने वाले विधायकों में से एक हैं सुर्वे

Shinde faction MLA threatens Sena workers; Thackeray supporters complain to police
उद्धव ठाकरे (फाइल फोटो) - फोटो : Facebook
सुर्वे ने वायरल वीडियो पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। सुर्वे मुख्यमंत्री शिंदे का समर्थन करने वाले उन शिवसेना विधायकों में से एक हैं, जिन्होंने इस साल जून में पार्टी नेतृत्व के खिलाफ विद्रोह का नेतृत्व किया था जिसके परिणामस्वरूप ठाकरे नेतृत्व वाली सरकार गिर गई थी।

ठाकरे गुट के कार्यकर्ताओं ने की कार्रवाई की मांग

Shinde faction MLA threatens Sena workers; Thackeray supporters complain to police
राजेश टोपे और उद्धव ठाकरे - फोटो : पीटीआई
इस बीच ठाकरे गुट के कार्यकर्ताओं ने मुंबई में दहिसर पुलिस में शिकायत दर्ज कर सुर्वे के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पुलिस ने क्या कहा? 

Shinde faction MLA threatens Sena workers; Thackeray supporters complain to police
प्रकाश सुर्वे - फोटो : इंस्टाग्राम
दहिसर थाने के एक अधिकारी ने कहा, "हमें शिवसेना कार्यकर्ताओं की ओर से प्रकाश सुर्वे के खिलाफ लिखित शिकायत मिली है। उन्होंने सुर्वे के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है, लेकिन हम तथ्यों की पुष्टि कर रहे हैं और जांच जारी है। अभी तक कोई प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है।"
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed