सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Shinde saddened by Ajit Pawar's demise refuses to celebrate his birthday says no one organise any function

Eknath Shinde: अजित पवार के निधन से दुखी शिंदे, जन्मदिन मनाने से किया इनकार, कहा- कोई समारोह आयोजित ना करे

न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Fri, 06 Feb 2026 03:39 PM IST
विज्ञापन
सार

अजित पवार के निधन से महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे दुखी हैं। इस दौरान वे अपना जन्मदिन मनाने से इनकार कर दिया है। इसके साथ ही अपने समर्थकों से कहा कि वे कोई भी समारोह आयोजित ना करे। 

Shinde saddened by Ajit Pawar's demise refuses to celebrate his birthday says no one organise any function
एकनाथ शिंदे और अजित पवार - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार

महाराष्ट्र के दिवंगत उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन को एक सप्ताह से ज्यादा हो गए हैं। उनके निधन के बाद से ही पूरा प्रदेश शोक में डूबा है। अब इस दुख वाले माहौल महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने 9 फरवरी को अपना जन्मदिन नहीं मनाने का निर्णय लिया है। इसके साथ ही उन्होंने अपील की है कि उनके जन्मदिन के मौके पर किसी भी तरह का कोई समारोह आयोजित नहीं किया जाए। वहीं,  न ही शुभकामनाओं के लिए होर्डिंग्स, गुलदस्ते या उपहार लाए जाएं। 

Trending Videos

यह भी पढ़ें- लोकसभा: 'सदन का 19 घंटे 13 मिनट का समय बर्बाद हो चुका', स्पीकर ओम बिरला ने विपक्ष पर जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन


महाराष्ट्र उनके निधन से उबर नहीं पाया
उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के कार्यालय ने बताया कि डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने कहा कि अजित दादा के असामयिक निधन से महाराष्ट्र अभी उबर भी नहीं पाया है। यह क्षति न केवल राजनीतिक बल्कि व्यक्तिगत स्तर पर भी बेहद पीड़ादायक है। उन्होंने कहा कि मैंने अपना एक सहकर्मी के साथ एक मित्र को भी खो दिया है। दादा के जाने से जो अपूरणीय क्षति हुई है, उसकी भरपाई कभी नहीं की जा सकती। हम सभी पवार परिवार के इस गहरे दुख में सहभागी हैं।


कोई कार्यक्रम आयोजित ना करें
एकनाथ शिंदे ने आगे कहा कि ऐसे दुख के समय में जन्मदिन मनाना, कार्यक्रम या समारोह आयोजित करना उचित नहीं होगा। इसी भावना के तहत उन्होंने सभी समर्थकों, कार्यकर्ताओं और नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे स्थिति की गंभीरता को समझें। उनके जन्मदिन पर किसी भी प्रकार का आयोजन न करें। 


यह भी पढ़ें- Congress: पीएम मोदी को खरगे ने घेरा, कहा- 97 मिनट के भाषण में कोई ठोस बात नहीं बोली

प्लेन क्रैश में हुई थी मौत
अजित पवार 28 जनवरी को जिला परिषद और पंचायत समिति चुनाव के लिए प्रचार करने बारामती आ रहे थे, तभी उनका प्लेन क्रैश हो गया। इस घटना में उनके साथ चार अन्य लोगों की भी मौत हो गई। उनके निधन के बाद पत्नी सुनेत्रा पवार को उनकी जगह उपमुख्यमंत्री बनाया गया है। उन्हें आबकारी, खेल और अल्पसंख्यक विकास विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed