Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sonia Gandhi claim ground slipped beneath Modi government feet fall from power certain takes aim RSS her book

सोनिया का दावा: ‘मोदी सरकार के पैरों तले खिसक चुकी है जमीन, सत्ता का पतन तय’, किताब में आरएसएस पर साधा निशाना

Wed, 11 Nov 2026 03:36 PM IST
प्रशांत तिवारी पीटीआई, नई दिल्ली।
पीटीआई, नई दिल्ली। Published by: प्रशांत तिवारी Updated Wed, 11 Nov 2026 03:36 PM IST
सार

सोनिया गांधी ने किताब ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ में मोदी सरकार की नीतियों, कार्यशैली और राजनीतिक भविष्य पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने दावा किया है कि सरकार के पैरों तले से जमीन खिसक चुकी है और सत्ता की असुरक्षा उसके कामकाज में दिखाई दे रही है। सोनिया ने 2024 के लोकसभा चुनाव में भाजपा के बहुमत से दूर रहने को विपक्षी एकता की बड़ी सफलता बताया।  

विज्ञापन
Sonia Gandhi claim ground slipped beneath Modi government feet fall from power certain takes aim RSS her book
सोनिया गांधी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष सोनिया गांधी का कहना है कि मोदी सरकार के पैरों तले से जमीन खिसक चुकी है। उन्हें पूरा विश्वास है कि यह सत्ता ज्यादा दिन तक टिकने वाली नहीं है। उनका मानना है कि सरकार के कामकाज में उसकी असुरक्षा साफ झलकती है। गांधी ने अपनी किताब ‘बिलॉन्गिंग: अ जर्नी ऑफ लव’ में लिखा है कि उन्हें महसूस होता है कि नई पीढ़ी निष्पक्षता चाहती है और दमनकारी व्यवस्थाओं तथा अन्याय को खत्म करना चाहती है। मंगलवार को बाजार में आई इस किताब में वह लिखती हैं, 'इसमें समय लगेगा, लेकिन मुझे पता है कि हालात बदलेंगे और वे सफल होंगे। वे हमारे देश की आत्मा को वापस लाएंगे और इसके जख्मों को भरेंगे। देश के युवा ही हमारी मुश्किल से हासिल की गई आजादी और बड़ी मेहनत से बनाई गई सामाजिक सद्भावना की रक्षा करेंगे।' 

विज्ञापन


सरकार के कदमों में झलकती है असुरक्षा: सोनिया गांधी
गांधी कहती हैं, 'इस किताब को लिखते समय भी सरकार यही दावा कर रही है कि उसकी ताकत और लोकप्रियता बरकरार है। लेकिन मेरा मानना है कि उसके पैरों तले से जमीन खिसक चुकी है। मुख्यधारा का मीडिया पहले की तरह ही पक्षपाती बना हुआ है, लेकिन सरकार के कदम उसकी असुरक्षा को जाहिर करते हैं।'
विज्ञापन


वोट चोरी के आरोपों और मतदाता सूची में गड़बड़ी का मुद्दा उठाया
विपक्ष के 'वोट चोरी' के आरोपों का जिक्र करते हुए वह कहती हैं कि हाल के महीनों में हुए राज्य विधानसभा चुनावों में मतदाता सूचियों (इलेक्टोरल रोल) में बड़े पैमाने पर छेड़छाड़ के स्पष्ट संकेत मिले हैं। वह कहती हैं, 'संसद में सत्ताधारी पार्टी बेहद अहम मुद्दों पर बात करने से बचती है। इनमें सीमा पर चीन का हमारे इलाकों पर कब्जा, संघीय ढांचे को कमजोर करने वाले कानून, अल्पसंख्यकों के अधिकार, नागरिकों की निजता और ऐसे कई अन्य मुद्दे शामिल हैं, जो एक राष्ट्र के रूप में हमारी अखंडता के लिए बुनियादी हैं। लेकिन अब सरकार के झूठे दावों पर किसी को भरोसा नहीं रहा। लोग बढ़ती महंगाई, बेरोजगारी और चारों तरफ फैले भ्रष्टाचार के खिलाफ आवाज उठाने से अब कम डरते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरएसएस के एजेंडे और एकरूपता थोपने की कोशिश पर निशाना
गांधी का मानना है कि भले ही सत्ताधारी वर्ग लोगों को नियंत्रित करने और उनके बीच ध्रुवीकरण करने की कोशिश कर रहा हो, लेकिन उसका एकरूपता थोपने का एजेंडा भारत की स्वाभाविक विविधता के सामने जरूर विफल हो जाएगा। वह कहती हैं, 'मुझे इसमें कोई संदेह नहीं है कि आरएसएस की वर्चस्व कायम करने की दीर्घकालिक योजना यानी हमारी विविधता पर एक धर्म और एक भाषा थोपने की कोशिश का कड़ा विरोध किया जाएगा।'


2024 के लोकसभा चुनाव में विपक्षी एकता से घबराई थी भाजपा
अपनी किताब में सोनिया गांधी ने 2024 के लोकसभा चुनावों का भी जिक्र किया है। उनका कहना है कि विपक्षी 'इंडिया' गठबंधन को जमीनी स्तर पर मिल रहे समर्थन को देखकर भाजपा घबराने लगी थी। प्रधानमंत्री डगमगाने लगे। उन्होंने फिर से अपने पुराने, भद्दे नारों का सहारा लेना शुरू कर दिया, जिसमें वे लोगों को अल्पसंख्यकों से जुड़े कथित खतरों के बारे में डराते थे। उनके भाषण डराने वाले, बेतुके और कभी-कभी बिल्कुल अवास्तविक लगने लगे। एक इंटरव्यू, जो काफी वायरल हुआ था, उसमें उन्होंने दावा किया कि वे किसी दैवीय मूल से आए हैं, यानी 'नॉन-बायोलॉजिकल' (जैविक नहीं) हैं।'
(खबर अपडेट की जा रही)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed