Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Speculation over NCP merger Raut claims 22 MLAs will part ways with Sunetra Deputy CM says Wait for right time

राकांपा के गुटों का विलय!: राउत बोले- 22 विधायक छोड़ेंगे सुनेत्रा का साथ, उपमुख्यमंत्री बोलीं- समय का इंतजार

Wed, 11 Nov 2026 07:34 PM IST
प्रशांत तिवारी पीटीआई, मुंबई
पीटीआई, मुंबई Published by: प्रशांत तिवारी Updated Wed, 11 Nov 2026 07:34 PM IST
सार

महाराष्ट्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के दोनों गुटों के संभावित विलय को लेकर सियासी हलचल तेज हो गई है। शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने दावा किया है कि सुनेत्रा पवार के नेतृत्व वाली राकांपा के 20 से 22 विधायक कभी भी पार्टी छोड़ सकते हैं।

विज्ञापन
Speculation over NCP merger Raut claims 22 MLAs will part ways with Sunetra Deputy CM says Wait for right time
संजय राउत - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के दोनों गुटों के विलय की चर्चाओं के बीच शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने बुधवार को बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि सुनेत्रा पवार के नेतृत्व वाली राकांपा के 20 से 22 विधायक कभी भी पार्टी छोड़ सकते हैं। पत्रकारों से बातचीत में राउत ने कहा कि राकांपा के विधायक शरद पवार से सिर्फ सामान्य बातचीत के लिए मुलाकात नहीं कर रहे हैं, बल्कि इन बैठकों के पीछे कुछ और राजनीतिक वजहें भी हो सकती हैं।

विज्ञापन


शरद पवार की पार्टी में लौट सकते हैं विधायक
राउत ने दावा किया कि अजित पवार के गुट में जाने के बाद राकांपा विधायक खुद को असहाय महसूस कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि सुनेत्रा पवार की पार्टी के 20 से 22 विधायक कभी भी अलग हो सकते हैं। यदि वे शरद पवार के नेतृत्व वाली पार्टी में लौटते हैं तो इसे विलय नहीं कहा जाएगा। उन्होंने यह संभावना भी जताई कि कुछ विधायक चुनाव से पहले किसी दूसरी पार्टी का दामन थाम सकते हैं।
विज्ञापन


विलय पर भाजपा की सहमति को लेकर विवाद
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने मंगलवार को कहा था कि भाजपा से सलाह लिए बिना राकांपा का विलय नहीं हो सकता। इस पर संजय राउत ने कहा कि फडणवीस का यह बयान शरद पवार की पार्टी पर लागू नहीं होता।
विज्ञापन
विज्ञापन


सही समय आने पर सब पता चलेगा: सुनेत्रा पवार
दूसरी ओर, महाराष्ट्र की उपमुख्यमंत्री और राकांपा अध्यक्ष सुनेत्रा पवार ने बुधवार को दोनों गुटों के संभावित विलय पर सीधे जवाब देने से परहेज किया। उन्होंने कहा कि सही समय आने पर सब कुछ पता चल जाएगा। पिछले सप्ताह सुनेत्रा पवार की पार्टी के नेताओं प्रफुल्ल पटेल और पार्थ पवार की शरद पवार से मुलाकात के बाद विलय की अटकलें तेज हुई थीं। राकांपा प्रदेश अध्यक्ष सुनील तटकरे ने भी दावा किया था कि यदि अजित पवार जीवित होते तो दोनों गुटों का विलय फरवरी में ही हो गया होता।

अजित पवार के निधन के बाद बदले राजनीतिक समीकरण
गौरतलब है कि तत्कालीन उपमुख्यमंत्री और राकांपा अध्यक्ष अजित पवार की 28 जनवरी को विमान दुर्घटना में मौत हो गई थी। इसके बाद सुनेत्रा पवार ने राकांपा की कमान संभाली और महायुति सरकार में उपमुख्यमंत्री बनीं। महाराष्ट्र की महायुति सरकार में भाजपा और एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना भी शामिल हैं।

गोकुल डेयरी चुनाव पर भी राउत ने उठाए सवाल
संजय राउत ने कोल्हापुर की गोकुल डेयरी के चुनाव को लेकर भी राज्य सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार ने बोर्ड में मतदान अधिकारों के साथ चार अतिरिक्त निदेशक नामित कर लोकतांत्रिक प्रक्रिया को प्रभावित किया। इसके बाद महायुति समर्थित राकांपा नेता राजेश पाटिल ने चेयरमैन पद का चुनाव जीत लिया। राउत ने दावा किया कि पिछले महीने हुए चुनाव में कांग्रेस एमएलसी सतेज पाटिल के पैनल को बहुमत मिला था, लेकिन उससे जीत छीन ली गई।

बिरसा मुंडा जयंती पर सेवा सप्ताह का आयोजन
वहीं, सुनेत्रा पवार ने बताया कि महाराष्ट्र सरकार 15 नवंबर को बिरसा मुंडा की 191वीं जयंती के अवसर पर जनजातीय गौरव दिवस मनाएगी। इसके तहत 11 से 18 नवंबर तक पूरे राज्य में सेवा सप्ताह आयोजित किया जाएगा। पुणे जिले के घोडेगांव स्थित एकीकृत आदिवासी विकास परियोजना कार्यालय में स्वास्थ्य एवं पोषण शिविर, सांस्कृतिक कार्यक्रम, आदिवासी सम्मेलन, स्मारकों की सफाई और सरकारी योजनाओं के लाभार्थियों को चेक वितरित किए जाएंगे।


ये भी पढ़ें: ओडिशा: चक्रवात पीड़ितों को मिलेंगे 50 किलो चावल और नकद; कितनी होगी रकम? बाढ़ पर सरकार-विपक्ष आमने-सामने

बीड जिले में भी होंगे विशेष कार्यक्रम
सुनेत्रा पवार ने बताया कि पुणे के अलावा बीड जिले में भी 11 से 18 नवंबर तक सेवा सप्ताह मनाया जाएगा। यहां स्वास्थ्य शिविर, स्वच्छता अभियान और जागरूकता कार्यक्रम आयोजित होंगे। 15 नवंबर को वड़वानी तहसील के कुप्पा और खलवत निमगांव में भी विशेष कार्यक्रम होंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed