{"_id":"62ecf3a47f47160aac650aa5","slug":"ssc-recruitment-scam-partha-chatterjee-arpita-mukherjee-sessions-court-kolkata-mamata-banerjee-ed-updates","type":"story","status":"publish","title_hn":"WBSSC Scam: अर्पिता मुखर्जी की जान को खतरा, कोर्ट ने पार्थ चटर्जी और उनकी करीबी की हिरासत बढ़ाई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
WBSSC Scam: अर्पिता मुखर्जी की जान को खतरा, कोर्ट ने पार्थ चटर्जी और उनकी करीबी की हिरासत बढ़ाई
Fri, 05 Aug 2022 06:54 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Fri, 05 Aug 2022 06:54 PM IST
सार
इससे पहले आज दोपहर बाद जोका स्थित ईएसआई अस्पताल में पार्थ चटर्जी और अर्पिता मुखर्जी को मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया। कोर्ट ले जाने से पहले दोनों का यहां पर मेडिकल परीक्षण कराया गया। अस्पताल सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, पहले पार्थ 111 किलो के थे। अब वे 108 किलो के रह गए हैं।
विज्ञापन
WBSSC Scam
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बंगाल शिक्षक घोटाला मामले में शुक्रवार को बैंकशाल की अदालत ने बंगाल के पूर्व मंत्री पार्थ चटर्जी और उनकी करीबी अर्पिता मुखर्जी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। अब उन्हें 18 अगस्त को कोर्ट में पेश किया जाएगा। इससे पहले SSC भर्ती घोटाला मामले में पार्थ और उनकी करीबी अर्पिता कोलकाता के सिटी सेशन कोर्ट पहुंचे थे। इसके बाद दोनों पक्षों की ओर से दलीलें पूरी होने के बाद सुनवाई समाप्त हुई। कोर्ट ने आदेश को सुरक्षित रख लिया था।
विज्ञापन
पार्थ के वकील की दलील
सुनवाई के दौरान पार्थ के वकील ने कहा कि अब तक ऐसा कोई भी सामने नहीं आया, जिसने कहा हो कि पार्थ चटर्जी ने रिश्वत मांगी है। सीबीआई हो या ईडी किसी के सामने किसी ऐसे आरोप भी नहीं लगाए हैं। क्या एजेंसियां ऐसा कोई गवाह पेश कर सकती हैं? पार्थ चटर्जी का मामले से कोई लेना-देना नहीं है। सीबीआई के आरोपों में जरा सी भी सच्चाई नहीं है।
विज्ञापन
उनके वकील ने बताया कि 22 जुलाई को जब ईडी ने पार्थ के घर पर छापेमारी की, उस वक्त भी वहां से कुछ बरामद नहीं हुआ। अगर आप ऐसे व्यक्ति से सवाल करेंगे, जिसका मामले से कोई लेना-देना नहीं है, तो वह आपको सहयोग कैसे कर सकता है।
विज्ञापन
अर्पिता की वकील ने किया बड़ा दावा
वहीं, अर्पिता मुखर्जी की वकील ने कोर्ट को बताया कि उनकी जान को खतरा है। हम उसके लिए एक डिवीजन 1 कैदी श्रेणी चाहते हैं। उसके भोजन और पानी की पहले जांच की जानी चाहिए और फिर उन्हें दिया जाना चाहिए। ईडी के वकील ने भी समर्थन किया कि उनकी सुरक्षा को खतरा है, क्योंकि 4 से अधिक कैदियों को नहीं रखा जा सकता है।
तीन किलो कम हो गया पार्थ चटर्जी का का वजन
इससे पहले आज दोपहर बाद जोका स्थित ईएसआई अस्पताल में पार्थ चटर्जी और अर्पिता मुखर्जी को मेडिकल जांच के लिए ले जाया गया। कोर्ट ले जाने से पहले दोनों का यहां पर मेडिकल परीक्षण कराया गया। अस्पताल सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, ईडी हिरासत के दौरान पार्थ चटर्जी का वजन तीन किलो कम हो गया है। पहले वे 111 किलो के थे, अब वे 108 किलो के रह गए हैं। इसके साथ ही बताया गया कि जांच के दौरान उन्होंने आज चाय और बिस्कुट कुछ भी नहीं लिया।
23 जुलाई को किया गया था गिरफ्तार
ईडी ने 23 जुलाई को पार्थ चटर्जी और अर्पिता मुखर्जी को गिरफ्तार किया था। तब से ही वे ईडी की हिरासत में थे। ईडी का दावा है कि उसने मुखर्जी के आवासों से 49.80 करोड़ रुपये नकद, जेवरात और सोने की छड़ें बरामद की हैं। उसने दावा किया है कि एजेंसी को संपत्तियों और कंपनियों से संबंधित दस्तावेज भी मिले हैं। दोनों को धन शोधन रोकथाम कानून (पीएमएलए) के तहत गिरफ्तार किया गया है।