सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   SSC Scam ED gets Black Diary from Arpita house names of many top TMC leaders may come out

SSC Scam: अर्पिता के घर से ईडी को मिली 'काली डायरी', सामने आ सकते हैं टीएमसी के कई शीर्ष नेताओं के नाम

एन. अर्जुन, कोलकाता। Published by: देव कश्यप Updated Tue, 26 Jul 2022 12:06 AM IST
विज्ञापन
सार

ईडी (Enforcement Directorate) सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार और शनिवार के दरमियान पार्थ चटर्जी (Partha Chatterjee) और अर्पिता मुखर्जी (Arpita Mukherjee) के घर पर छापेमारी की गई थी। दोनों के घर से कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद हुए हैं। इसमें अर्पिता के घर से बरामद एक काली डायरी भी शामिल है।

SSC Scam ED gets Black Diary from Arpita house names of many top TMC leaders may come out
पार्थ चटर्जी और अर्पिता मुखर्जी। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार

पश्चिम बंगाल के बहुचर्चित शिक्षक नियुक्ति भ्रष्टाचार मामले में गिरफ्तार तत्कालीन शिक्षा मंत्री पार्थ चटर्जी की करीबी अर्पिता मुखर्जी के घर से ईडी अधिकारियों को  एक काली डायरी मिली है। माना जा रहा है कि इस डायरी में शिक्षक घोटाला के राज दफ्न है।

Trending Videos


सूत्रों ने बताया कि शुक्रवार और शनिवार के दरमियान पार्थ चटर्जी और अर्पिता के घर पर छापेमारी की गई थी। दोनों के घर से कई महत्वपूर्ण दस्तावेज बरामद हुए हैं। इसमें अर्पिता के घर से बरामद एक काली डायरी भी शामिल है।
विज्ञापन
विज्ञापन


काली डायरी को लेकर ईडी ने किया बड़ा दावा
दावा किया जा रहा है कि इस डायरी में उन लोगों के नाम हैं, जिन्होंने शिक्षक नियुक्ति के लिए कथित तौर पर रुपये घूस के तौर पर लिए थे। ईडी सूत्रों का मानना है कि इस डायरी में पार्थ चटर्जी के अलावा तृणमूल के कई शीर्ष नेताओं के नाम हैं, जो इस भ्रष्टाचार में कथित तौर पर शामिल रहे हैं। बताया जा रहा है कि डायरी में जिन लोगों के नाम हैं, उनसे पूछताछ की तैयारी की जा रही है।

ईडी के एक सीनियर अधिकारी ने बताया है कि बंगाल के स्कूल जॉब स्कैम (Bengal School Job Scam) की शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि अर्पिता मुखर्जी जो बंगाल के मंत्री पार्थ चटर्जी  की नजदीकी सहयोगी हैं, 12 फर्जी कंपनियां चला रही थीं। ईडी के आधिकारी के अनुसार ऐसी कंपनियों से जुड़े दस्तावेज जांच एजेंसी ने शनिवार की शाम अर्पिता मुखर्जी के जोका फ्लैट में छापेमारी के दौरान बरामद किए हैं। 

ओडिशा और तमिलनाडु के कुछ लोग हो सकते हैं शामिल
उनके अनुसार ईडी को शक है कि इस मामले में ओडिशा और तमिलनाडु के कुछ कम जानेमाने लोग भी शामिल हो सकते हैं। आपको बता दें कि अर्पिता मुखर्जी कुछ बांग्ला और उड़िया फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं।

ईडी के अधिकारी ने बताया है कि हमें अर्पिता के जोका फ्लैट पर जो दस्तावेज मिले हैं, उनसे पता चलता है कि वह आर्थिक गड़बड़ी को अंजाम देने के लिए कई फर्जी कंपनियां चला रही थीं। हमारे पास 12 ऐसी कंपनियों के दस्तावेज हैं। उन्होंने कहा, “मामले में ओडिशा और तमिलनाडु के कुछ लोगों की संलिप्तता हो सकती है, जिनके बारे में हमारा मानना है कि उन्होंने इस मामले में पैसों का लेन-देन किया।

ईडी की ओर से बताया गया कि वह ओडिशा और तमिलनाडु के कुछ लोगों पर नजर बनाए हुए हैं और जल्द ही उन्हें जांच के दायरे में लाया जाएगा। ईडी के अधिकारी ने कहा, “हम इस बात का पता लगाने की भी कोशिश कर रहे हैं कि क्या अर्पिता ने किसी फिल्म प्रोडक्शन हाउस में निवेश किया है? हमारे पास कई दस्तावेज, फाइल और हस्ताक्षर किए हुए कागजात हैं जो इस बात की ओर इशारा करते हैं।”   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed