फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Business ›   Business Diary ›   Sugar prices rose by 15% in month How did they reach record highs Centre may impose stock limits

एक महीने में 15% महंगी हुई चीनी: रिकॉर्ड ऊंचाई पर कैसे पहुंचे चीनी के दाम? केंद्र लगा सकता है स्टॉक सीमा

Thu, 23 Jul 2026 05:31 AM IST
प्रशांत तिवारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: प्रशांत तिवारी Updated Thu, 23 Jul 2026 05:31 AM IST
सार

त्योहारी सीजन से पहले देश में चीनी की कीमतें एक महीने में 15 फीसदी से अधिक बढ़कर रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई हैं। सरकार ने जमाखोरी और सट्टेबाजी रोकने के लिए उद्योग प्रतिनिधियों के साथ बैठक की है और स्टॉक सीमा लगाने पर विचार कर रही है। मिलें और व्यापारी एक-दूसरे पर कीमतें बढ़ाने और जमाखोरी के आरोप लगा रहे हैं, जबकि सरकार ने फिलहाल चीनी आयात से इनकार किया है।

विज्ञापन
Sugar prices rose by 15% in month How did they reach record highs Centre may impose stock limits
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

त्योहारी सीजन से ठीक पहले देश में चीनी की कीमतों में आई तेज बढ़ोतरी ने केंद्र सरकार के साथ-साथ आम लोगों की भी चिंता बढ़ा दी है। बीते एक महीने में घरेलू बाजार में चीनी की कीमतें 15 फीसदी से अधिक बढ़कर रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई हैं। उत्तर प्रदेश में एक्स-मिल कीमतें 4,400 से 4,500 रुपये प्रति क्विंटल तक पहुंच चुकी हैं, जबकि दिल्ली के थोक बाजार में चीनी 4,800 रुपये प्रति क्विंटल तक बिक रही है। कीमतों में इस अप्रत्याशित उछाल के बाद सरकार ने चीनी उद्योग के प्रतिनिधियों के साथ आपात बैठक की है। सट्टेबाजी और जमाखोरी पर लगाम लगाने के लिए कारोबारियों और चीनी मिलों पर स्टॉक सीमा लगाने के विकल्प पर गंभीरता से विचार किया जा रहा है। हालांकि, सरकार ने साफ कर दिया है कि फिलहाल चीनी आयात करने की कोई योजना नहीं है।

विज्ञापन


आखिर कीमतों को लेकर मिल मालिक और व्यापारी आमने-सामने क्यों हैं?
बढ़ती कीमतों को लेकर चीनी मिलें और व्यापारी आमने-सामने आ गए हैं। चीनी मिल मालिकों का कहना है कि वे किसी भी तरह की जमाखोरी नहीं कर रहे हैं। उनका दावा है कि कीमतों में तेजी आने से पहले ही मिलें जुलाई महीने का अपना 80 फीसदी से अधिक बिक्री कोटा बाजार में जारी कर चुकी थीं।
विज्ञापन


मिल मालिक जमाखोरी के लिए किसे जिम्मेदार ठहरा रहे हैं?
मिलों का आरोप है कि जमाखोरी व्यापारियों के स्तर पर हो रही है। उनका कहना है कि इस पर प्रभावी रोक लगाने के लिए सरकार को भौतिक सत्यापन के साथ सख्त स्टॉक सीमा लागू करनी चाहिए, ताकि कृत्रिम कमी पैदा करने वालों पर कार्रवाई हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: जंक फूड पर सख्ती की तैयारी: स्कूलों के बाहर बिक्री पर लगेगी रोक; और क्या कदम उठाने जा रही सरकार?

व्यापारी मिलों पर क्या आरोप लगा रहे हैं?
व्यापारियों का कहना है कि एक्स-फैक्ट्री कीमतें खुद चीनी मिलें बढ़ा रही हैं। उनका आरोप है कि मिलों ने शुरुआत में उत्पादन के गलत अनुमान पेश कर सरकार से अतिरिक्त 5 लाख टन चीनी के निर्यात की मंजूरी हासिल कर ली, जिससे घरेलू बाजार में आपूर्ति अचानक कम हो गई और कीमतों में तेज उछाल आ गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें कारोबार समाचार और Union Budget से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। कारोबार जगत की अन्य खबरें जैसे पर्सनल फाइनेंस, लाइव प्रॉपर्टी न्यूज़, लेटेस्ट बैंकिंग बीमा इन हिंदी, ऑनलाइन मार्केट न्यूज़, लेटेस्ट कॉरपोरेट समाचार और बाज़ार आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed