फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Sukhbir Badal discharged from hospital after hand surgery; he was attacked at Nanded Gurudwara.

Sukhbir Singh Badal: हाथ की सर्जरी के बाद सुखबीर बादल अस्पताल से डिस्चार्ज, नांदेड़ गुरुद्वारे में हुआ था हमला

Fri, 14 Aug 2026 02:01 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी एएनआई, नांदेड़
एएनआई, नांदेड़ Published by: अस्मिता त्रिपाठी Updated Fri, 14 Aug 2026 02:01 PM IST
सार

सुखबीर सिंह बादल को नांदेड़ के गुरुद्वारे में हमले के बाद अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। हमला 62 वर्षीय जसपाल सिंह ने किया था।

विज्ञापन
Sukhbir Badal discharged from hospital after hand surgery; he was attacked at Nanded Gurudwara.
सुखबीर सिंह बादल - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल को हाथ की सर्जरी के बाद हॉस्पिटल से छुट्टी दे दी गई है। दरअसल, उन्होंने गुरुवार को महाराष्ट्र के नांदेड़ के एक गुरुद्वारे में हमला हुआ था। हमले के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जानकारी के मुताबिक उन पर एक निहंग ने  कृपाण से हमला किया गया है। जिससे उनके हाथ पर चोट लगी है। आरोपी निहंग को महाराष्ट्र पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।  

विज्ञापन


हमले के बाद सुखबीर सिंह बादल ने क्या कहा? 
नांदेड साहिब में हमले के बाद सुखबीर बादल का पहला बयान आया है। सुखबीर बादल ने कहा कि न मैं कभी डरा हूं और न डरूंगा। अकाली दल हर कुर्बानी को तैयार है। सुखबीर ने कहा कि कुछ लोग पंजाब का माहौल खराब करना चाहते हैं। देश की अमन शांति भंग करने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन

उनका मकसद सफल नहीं होने दिया जाएगा।दोनों बार मुझे पर गुरु घर में हमला हुआ है। नांदेड़ से दिल्ली रवाना होने से पहले पत्रकारों से बातचीत में सुखबीर ने कहा कि हमारे लिए पंजाब का भाईचारा सबसे अहम है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अकाली नेता ने क्या कहा? 
अकाली नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने दावा किया कि हमलावर ने बेहद करीब से वार किया और उसका निशाना सुखबीर बादल का दिल था, लेकिन गुरु साहिब की कृपा से वह बाल-बाल बच गए। खंजर उनकी बाजू से होकर निकल गया, जिससे हड्डी में फ्रैक्चर हुआ और उन्हें करीब 150 टांके लगाए गए।


पत्नी आभार जताया
वहीं, सुखबीर सिंह बादल की पत्नी हरसिमरत कौर बादल ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का आभार जताया। उन्होंने एसएडी प्रमुख सुखबीर सिंह बादल की सुरक्षा में हालिया चूक और उन पर हुए हमले के बाद मिले समर्थन और तुरंत जांच के आदेश के लिए उनका धन्यवाद किया।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed