{"_id":"6afbf40821cab8a94a08e5ed","slug":"supreme-court-to-hear-scba-plea-against-lawyer-over-remarks-on-cji-2026-11-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीजेआई सूर्यकांत के खिलाफ टिप्पणी पर एससीबीए सख्त: वकील पर हो सकती है अवमानना की कार्रवाई, जानें कब है सुनवाई","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
सीजेआई सूर्यकांत के खिलाफ टिप्पणी पर एससीबीए सख्त: वकील पर हो सकती है अवमानना की कार्रवाई, जानें कब है सुनवाई
Tue, 17 Nov 2026 11:58 AM IST
अस्मिता त्रिपाठी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: अस्मिता त्रिपाठी
Updated Tue, 17 Nov 2026 11:58 AM IST
सार
सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन ने सीजेआई सूर्यकांत के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने वाले वकील पर आपराधिक अवमानना की कार्रवाई की मांग की है। एससीबीए ने अटॉर्नी जनरल की सहमति लेकर याचिका दायर की है। आईए जानते हैं कि इस मामले पर कब सुनवाई होगी?
विज्ञापन
सीजेआई जस्टिस सूर्यकांत
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
सुप्रीम कोर्ट बार एसोसिएशन (एससीबीए) ने एक वकील के खिलाफ आपराधिक अवमानना की कार्यवाही शुरू करने की मांग की है, जिसने कल (16 नवंबर) अदालती कार्यवाही के दौरान भारत के मुख्य न्यायाधीश (सीजेआई) के खिलाफ अपमानजनक टिप्पणी की थी।
एससीबीए ने क्या कहा?
एससीबीए की सचिव प्रज्ञा बघेल और संयुक्त सचिव मीनेश दुबे ने आज सीजेआई के सामने यह मामला रखा। उन्होंने कोर्ट को बताया कि वकील के खिलाफ आपराधिक अवमानना (क्रिमिनल कंटेंप्ट) की कार्यवाही शुरू करने की याचिका दायर करने के लिए, उन्होंने भारत के अटॉर्नी जनरल की सहमति ले ली है। इस मामले में 18 नवंबर को सुनवाई होगी।
क्या है मामला?
दरअसल, सोमवार को सुप्रीम कोर्ट में वकील ने सुनवाई के दौरान सीजेआई पर व्यक्तिगत टिप्पणी की। पीठ में सीजेआई सूर्यकांत के अलावा न्यायमूर्ति जॉयमाल्या बागची और न्यायमूर्ति वी. मोहना भी मौजूद थे। सीजेआई ने वकील से इंतजार करने को कहा और आश्वासन दिया कि उनके कागजात देखे जाएंगे। लेकिन वकील इंतजार करने को तैयार नहीं हुए। उन्होंने सीजेआई पर व्यक्तिगत टिप्पणी करते हुए कहा, 'नहीं, मैं इंतजार नहीं करूंगा। आप उस कुर्सी पर नहीं बैठ सकते, आप इसके योग्य नहीं हैं। आपके अंदर इसके लिए ईमानदारी नहीं है।'
विज्ञापन
बताया गया कि वकील ने न्यायमूर्ति बागची और न्यायमूर्ति मोहना के प्रति सम्मान जताया, लेकिन सीजेआई सूर्यकांत को इस पद के योग्य मानने से इनकार कर दिया। घटना के बाद कार्यवाही का ऑडियो-वीडियो बंद कर दिया गया। अदालत में मौजूद वकीलों के मुताबिक, इसके बाद संबंधित वकील को कोर्ट रूम से बाहर ले जाया गया। वहां मौजूद कुछ अन्य वकीलों ने सीजेआई से उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग भी की।
2 नवंबर को दिए आवेदन पर जवाब न मिलने से नाराज थे वकील
यह मामला तब शुरू हुआ जब वकील ने अपने केस की तत्काल सुनवाई की मांग की। उन्होंने बताया कि 2 नवंबर को उन्होंने सीजेआई सूर्यकांत के कार्यालय में अपना मामला रखा था, लेकिन 15 दिन बीतने के बाद भी उन्हें कोई जवाब नहीं मिला। वकील ने कहा कि इसी वजह से उन्हें अदालत के सामने आना पड़ा। उन्होंने शुरुआत में दोपहर दो बजे मामले का उल्लेख करने और निर्धारित प्रक्रिया का पालन नहीं करने के लिए माफी भी मांगी। इस पर न्यायमूर्ति वी. मोहना ने कहा कि इस तरह किसी मामले का उल्लेख नहीं किया जा सकता। हालांकि, वकील अपनी बात पर अड़े रहे और पीठ से दस्तावेज देखने का अनुरोध करते रहे।