सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Surat diamond merchant gives away 1200 cars as bonus

सूरत के हीरा व्यापारी ने कर्मचारियों को बोनस में दी 1200 कारें

टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 31 Jan 2017 05:58 PM IST
विज्ञापन
Surat diamond merchant gives away 1200 cars as bonus
विज्ञापन

सूरत के हीरा व्यापारी और हरे कृष्ण एक्सपोर्ट के मालिक सावजीभाई ढोलकिया ने अपने कर्मचारियों को एक बार फिर से नए साल के बोनस में 1200 कारें गिफ्ट की हैं। ढोलकिया ने इस बार अपने उन कर्मचारियों को बोनस के तौर पर डेटसन-रेडी गो कार दी हैं जिनको पिछले कई सालों से बोनस नहीं मिला था। 

Trending Videos


2013 से ऐसे गिफ्ट देकर सुर्खियों में हैं ढोलकिया

ढोलकिया 2013 से कर्मचारियों को ऐसे गिफ्ट बांटकर चर्चा में रह रहे हैं। पहली बार इन्होने कर्मचारियों को 1260 कारें बोनस के तौर पर दी थी। इनमें मारुति सूजुकी, फिएट और डेटसन की गाड़ियां थी। इस बार डेटसन ने एक दिन में ही 650 कारों की डिलिवरी कर दी, जबकि बाकी की गाड़ियां बाद में डिलिवर की जाएंगी। जिन गाड़ियों को कंपनी ने आज डिलिवर किया वो सभी तिरंगे की पट्टियों से सजी हुई थीं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

पांच साल के लोन पर हैं गाड़ियां

Surat diamond merchant gives away 1200 cars as bonus
सूरत हीरा व्यापारी

जिन गाड़ियों को कंपनी की तरफ से बोनस के रुप में कर्मचारियों को गिफ्ट किया गया है, वो सभी पांच साल के लोन पर ली गई हैं। इसका मतलब यह है कि अगर कोई कर्मचारी पांच साल से पहले नौकरी छोड़ता है तो उसकी कार की ईएमआई वो अपनी जेब से भरेगा।

ऐसी कारों पर कंपनी अपनी तरफ से ईएमआई बंद कर देगी। इससे पहले सावजीभाई ने दिवाली पर कर्मचारियों को बोनस के रूप में 400 फ्लैट्स और 1,260 कारें गिफ्ट की थी।

कंपनी ने अपने कर्मचारियों के बोनस पर 51 करोड़ रुपये खर्च किए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed