सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Suspense continues over NCP merger Sharad Pawar leaves for Mumbai Sunetra Pawar returns to Baramati

Maharashtra Politics: एनसीपी के विलय पर सस्पेंस बरकरार, शरद पवार मुंबई रवाना, बारामती लौटीं सुनेत्रा पवार

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: प्रशांत तिवारी Updated Sun, 01 Feb 2026 01:18 PM IST
विज्ञापन
सार

Maharashtra Politics: महाराष्ट्र के पूर्व डिप्टी सीएम अजित पवार के निधन और अंतिम संस्कार के 4 दिन बाद उनके चाचा और एनसीपी शरद गुट के प्रमुख शरद पवार रविवार को बारामती से मुंबई पहुंचे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से बात नहीं की। 
 

Suspense continues over NCP merger Sharad Pawar leaves for Mumbai Sunetra Pawar returns to Baramati
शरद पवार, अध्यक्ष, एनसीपी-एसपी - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के दोनों गुटों के संभावित विलय को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है। इसी बीच, एनसीपी (एसपी) के अध्यक्ष शरद पवार रविवार सुबह बारामती से मुंबई के लिए रवाना हो गए, जबकि अजित पवार की पत्नी और नवनियुक्त उपमुख्यमंत्री सुनेत्रा पवार देर रात बारामती लौट आईं। शरद पवार अपने भतीजे और महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार के निधन के चार दिन बाद मुंबई के लिए रवाना हुए।

Trending Videos


पद की शपथ लेने के बाद लौटीं सुनेत्रा
सुनेत्रा पवार ने शनिवार को मुंबई में उपमुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद पुणे जिले के बारामती स्थित अपने आवास लौट आईं। मौजूदा राजनीतिक घटनाक्रम और एनसीपी के दोनों गुटों के विलय को लेकर चल रही अटकलों के बीच यह अब तक स्पष्ट नहीं हो सका है कि शरद पवार और सुनेत्रा पवार के बीच कोई मुलाकात या बातचीत हुई या नहीं। वहीं, शरद पवार की बेटी और बारामती से लोकसभा सांसद सुप्रिया सुले शनिवार को बजट सत्र में भाग लेने के लिए दिल्ली रवाना हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: रेयर अर्थ कॉरिडोर का एलान, बैंकिंग रिफॉर्म के लिए हाई लेवल कमेटी बनेगी

‘12 फरवरी को होने वाला था विलय’
एनसीपी (एसपी) प्रमुख शरद पवार ने शनिवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि उनके दिवंगत भतीजे अजित पवार ने 12 फरवरी को एनसीपी के दोनों गुटों के विलय की घोषणा करने की तारीख तय की थी। शरद पवार ने संकेत दिया कि अजित पवार के निधन के बाद अब एनसीपी (एसपी) और एनसीपी के बीच विलय प्रक्रिया में अड़चन आ सकती है।
सुनेत्रा पवार के शपथ ग्रहण को लेकर उन्होंने कहा कि इस बारे में मुझसे कोई चर्चा नहीं हुई। यह फैसला पार्टी ने स्वयं लिया होगा। प्रफुल्ल पटेल और सुनील तटकरे ने पहल की होगी और संभव है कि पार्टी के भीतर ही यह निर्णय लिया गया हो।

ये भी पढ़ें: Budget 2026-27: चुनावी राज्यों पर मेहरबान सरकार, हाई स्पीड रेल नेटवर्क से रेयर अर्थ कॉरिडोर तक की सौगात

शरद पवार से मिले पार्थ पवार
शनिवार को अजित पवार के बेटे पार्थ पवार बारामती स्थित गोविंदबाग आवास पर शरद पवार से मुलाकात करने पहुंचे। इस दौरान सुप्रिया सुले, एनसीपी (एसपी) विधायक रोहित पवार और युगेंद्र पवार भी मौजूद थे। गौरतलब है कि 28 जनवरी को अजित पवार के निधन के बाद एनसीपी के दोनों गुटों के बीच चल रही विलय वार्ताएं, जो पहले अंतिम चरण में बताई जा रही थीं, फिलहाल ठंडे बस्ते में प्रतीत हो रही हैं। इस मुद्दे पर प्रफुल्ल पटेल और सुनील तटकरे चुप्पी साधे हुए हैं, जबकि नारहरी जिरवाल जैसे नेता एकजुटता की अपील कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed