{"_id":"64eeb890efc7dcb2fd0f9f87","slug":"suspension-from-lok-sabha-congress-s-adhir-chowdhury-to-record-statement-before-privileges-committee-today-2023-08-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lok Sabha: कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी को विशेषाधिकार समिति ने दी राहत, लोकसभा से निलंबन किया रद्द","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Lok Sabha: कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी को विशेषाधिकार समिति ने दी राहत, लोकसभा से निलंबन किया रद्द
Wed, 30 Aug 2023 02:28 PM IST
काव्या मिश्रा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: काव्या मिश्रा
Updated Wed, 30 Aug 2023 02:28 PM IST
सार
मानसून सत्र के दौरान अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा करते हुए अधीर रंजन चौधरी ने कहा था कि मणिपुर और हस्तिनापुर में कोई फर्क नहीं है। पीएम नीरव मोदी बनकर चुप्पी साधे हुए हैं। जब इस पर अपना जताया गया तो चौधरी ने कहा कि नीरव का मतलब शांत रहना होता है।
विज्ञापन
कांग्रेस नेता अधीर रंजन चौधरी
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और लोकसभा सांसद अधीर रंजन चौधरी को संसद की विशेषाधिकार समिति ने राहत दे दी है। उनके निलंबन को रद्द कर दिया गया है। बुधवार को कांग्रेस सांसद की तरफ से अपना पक्ष रखने के बाद समिति ने निलंबन रद्द करने की सिफारिश के प्रस्ताव को मंजूर किया।
विज्ञापन
दरअसल, संसद के मानसून सत्र के दौरान प्रधानमंत्री मोदी पर टिप्पणी के चलते लोकसभा से चौधरी को निलंबित किया गया था। संसद की विशेषाधिकार समिति अधीर रंजन चौधरी के निलंबन की जांच कर रही है। समिति ने नेता को अपना पक्ष रखने का मौका देने का फैसला किया था।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, चौधरी ने भाजपा सदस्य सुनील कुमार सिंह की अध्यक्षता वाली समिति से कहा कि किसी की भावनाओं को ठेस पहुंचाना उनका इरादा कभी नहीं था और उन्होंने अपनी कुछ टिप्पणियों के लिए खेद भी व्यक्त किया।
विज्ञापन
यह है मामला
मानसून सत्र के दौरान अविश्वास प्रस्ताव पर चर्चा करते हुए अधीर रंजन चौधरी ने कहा था कि मणिपुर और हस्तिनापुर में कोई फर्क नहीं है। पीएम मोदी नीरव मोदी बनकर चुप्पी साधे हुए हैं। जब सत्ता पक्ष ने इस पर अपना विरोध जताया तो अधीर रंजन चौधरी ने सफाई देते हुए कहा कि नीरव का मतलब शांत रहना होता है और उनका मकसद प्रधानमंत्री का अपमान करना नहीं था।
हालांकि, संसदीय कार्यमंत्री प्रह्लाद जोशी ने अधीर रंजन चौधरी की टिप्पणी पर उनके निलंबन का प्रस्ताव पेश किया, जिसे लोकसभा अध्यक्ष ने स्वीकार कर लिया था।
इस पूरे मामले की जांच संसद की विशेषाधिकार समिति कर रही है। उसने कांग्रेस नेता को भी अपना पक्ष रखने का मौका देने का फैसला किया था। संसदीय पैनल चौधरी के निलंबन के संबंध में उनके बयान की जांच करेगा और समिति के अध्यक्ष के माध्यम से सदन को एक रिपोर्ट सौंपेगा। झारखंड से भाजपा सांसद सुनील सिंह विशेषाधिकार समिति के अध्यक्ष हैं।