{"_id":"6ae1f37c5e952bba990ac8c9","slug":"suvendu-orders-strict-action-allegations-truck-full-affidavits-being-hijacked-says-cid-conduct-investigation-2026-10-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंगाल: हलफनामों से भरे ट्रक को हाईजैक के आरोप पर शुभेंदु ने कार्रवाई के दिए आदेश; बोले- सीआईडी करेगी जांच","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बंगाल: हलफनामों से भरे ट्रक को हाईजैक के आरोप पर शुभेंदु ने कार्रवाई के दिए आदेश; बोले- सीआईडी करेगी जांच
Wed, 28 Oct 2026 06:37 PM IST
अस्मिता त्रिपाठी
पीटीआई, कोलकाता।
पीटीआई, कोलकाता।
Published by: अस्मिता त्रिपाठी
Updated Wed, 28 Oct 2026 06:37 PM IST
सार
पश्चिम बंगाल में लाखों हलफनामों और संगठनात्मक दस्तावेजों से भरे ट्रक को हाईजैक करने की कथित कोशिश पर विवाद बढ़ गया है। ऋतब्रत बनर्जी ने ममता बनर्जी के गुट पर आरोप लगाए हैं। मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने कहा कि एफआईआर दर्ज होने पर मामले की जांच सीआईडी को सौंपी जाएगी।
विज्ञापन
शुभेंदु अधिकारी, पश्चिम बंगाल मुख्यमंत्री
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने बुधवार को कहा कि अगर विपक्ष के नेता ऋतब्रत बनर्जी, संगठनात्मक दस्तावेजों और हलफनामों को ले जा रहे एक वाहन को लूटने की कथित कोशिश के मामले में एफआईआर दर्ज कराते हैं, तो राज्य सरकार इसकी जांच सीआईडी को सौंप देगी।
बनर्जी ने क्या आरोप लगाए?
'डेमोक्रेटिक तृणमूल कांग्रेस' के बागी गुट का नेतृत्व कर रहे बनर्जी ने सोशल मीडिया पर आरोप लगाया कि चुनाव आयोग में जमा कराने के लिए ले जाए जा रहे दस्तावेजों और लाखों हलफनामों से भरे एक ट्रक को हाईजैक करने की कोशिश की गई। उन्होंने दावा किया कि ये दस्तावेज 'तृणमूल कांग्रेस' के आधिकारिक नाम और चुनाव चिह्न पर उनके गुट के दावे को मजबूत करने के लिए बहुत महत्वपूर्ण थे।
बनर्जी ने ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले विरोधी गुट पर आरोप लगाया कि उन्होंने ही इन दस्तावेजों को चुनाव आयोग तक पहुंचने से रोकने के लिए यह साजिश रची थी। वरिष्ठ टीएमसी नेता डोला सेन ने इन दावों को बेबुनियाद बताकर खारिज कर दिया।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री ने क्या कहा?
विधानसभा में इस मुद्दे पर जवाब देते हुए अधिकारी ने कहा, 'इस तरह की कोई भी घटना (दस्तावेजों को लूटने की कोशिश) स्वीकार्य नहीं है। आप (ऋतब्रत) एफआईआर दर्ज कराएं। उसके बाद हम इस मामले (दस्तावेजों को छीनने या हाईजैक करने) की जांच सीआईडी को सौंप देंगे।'