पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Syama Prasad Mookerjee statue in Kolkata Amit Shah lays foundation stone home minister speech hindi updates

Syama Prasad Mookerjee Statue: कोलकाता में श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा का शिलान्यास, अमित शाह क्या बोले?

Mon, 06 Jul 2026 05:13 PM IST
ज्योति भास्कर पीटीआई, कोलकाता।
पीटीआई, कोलकाता। Published by: ज्योति भास्कर Updated Mon, 06 Jul 2026 05:13 PM IST
विज्ञापन
Syama Prasad Mookerjee statue in Kolkata Amit Shah lays foundation stone home minister speech hindi updates
बंगाल दौरे पर अमित शाह - फोटो : एक्स@भाजपा

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को पूर्वी कोलकाता में श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125 फुट ऊंची प्रतिमा का शिलान्यास किया। यह शिलान्यास भाजपा विचारक की जयंती के अवसर पर किया गया। शाह पश्चिम बंगाल की राजधानी के एक दिवसीय दौरे पर हैं।

विज्ञापन


बंगाल में कहां स्थापित की जा रही है प्रतिमा?
वह जनसंघ संस्थापक की 125वीं जयंती मनाने के लिए विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। कोलकाता के न्यू टाउन क्षेत्र में प्रतिमा के निर्माण के लिए भूमि पूजन किया गया। इस अवसर पर पश्चिम बंगाल के मुख्यमंत्री सुवेंदु अधिकारी भी उपस्थित थे।
विज्ञापन


क्या बंगाल में भाजपा का रोडमैप तैयार करेंगे शाह?
शाम को शाह बिस्वा बांग्ला मेला ग्राउंड में एक अन्य कार्यक्रम में भाग लेंगे। इसमें राज्य भर से वरिष्ठ भाजपा नेता, पार्टी कार्यकर्ता और समर्थक जुटने की उम्मीद है। केंद्रीय मंत्री कार्यक्रमों में भाग लेने के अलावा राज्य भाजपा नेतृत्व के साथ संगठनात्मक मामलों पर चर्चा करेंगे। वह पश्चिम बंगाल में पार्टी के रोडमैप पर भी बातचीत करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन और बंगाल में योगदान कैसा?
भारतीय जनसंघ भाजपा का अग्रदूत था। मुखर्जी का जन्म 6 जुलाई 1901 को हुआ और उनका निधन 23 जून 1953 को श्रीनगर में हिरासत में हुआ। उन्होंने जम्मू-कश्मीर के भारत के साथ पूर्ण एकीकरण के लिए अभियान चलाया था। इसके लिए उन्होंने अनुच्छेद 370 को निरस्त करने की मांग की थी। नरेंद्र मोदी सरकार ने 5 अगस्त 2019 को अनुच्छेद 370 को निरस्त कर दिया था।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed