सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tamil Nadu A village decided to boycott assembly elections due to lack of basic amenities like water-toilets

Tamil Nadu: इस गांव ने किया विधानसभा चुनाव के बहिष्कार का एलान, सरकार पर बरसे ग्रामीण; जानें क्या है वजह

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: अमन तिवारी Updated Wed, 25 Mar 2026 11:34 AM IST
विज्ञापन
सार

तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली जिले के नंदावनम गांव में 50 से अधिक परिवारों ने बुनियादी सुविधाओं के अभाव में विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करने का फैसला किया है। ग्रामीणों का कहना है कि वे 16 साल से बिना बिजली, पानी और शौचालय के रह रहे हैं, लेकिन प्रशासन ने अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया।

Tamil Nadu A village decided to boycott assembly elections due to lack of basic amenities like water-toilets
पीड़ित ग्रामीण - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

तमिलनाडु के तिरुचिरापल्ली जिले के एक गांव में रहने वाले 50 से ज्यादा परिवारों ने आने वाले विधानसभा चुनाव का बहिष्कार करने का फैसला किया है। इन लोगों का कहना है कि वे पिछले 16 वर्षों से बिना बिजली, पानी और शौचालय के नर्क जैसी जिंदगी जीने को मजबूर हैं, लेकिन शासन-प्रशासन कोई भी इन लोगों पर ध्यान नही दे रहा है। उन्होंने कहा हर चुनाव के दौरान लोग उनसे वोट मांगने तो आते हैं पार्टियां वादे करती है, लेकिन चुनाव खत्म होने के बाद कोई भी उनके समस्यों का हल नही करता। 
Trending Videos


क्या बोले स्थानीय?
यहां स्थानीय निवासी थंगराज ने अपनी आपबीती सुनाते हुए बताया कि जिस जगह वे रह रहे हैं, उसे नंदावनम कहते हैं। करीब 16 साल पहले ये सभी लोग नेशनल हाईवे के किनारे रहते थे। जब हाईवे को चौड़ा करने का काम शुरू हुआ, तो उस समय की सरकार ने उन्हें इस जगह पर लाकर बसा दिया। थंगराज का आरोप है कि यहां बसाने के बाद सरकार उन्हें पूरी तरह भूल गई। इन 16 वर्षों में तमिलनाडु में 4 मुख्यमंत्री आए और चले गए, लेकिन किसी ने भी उनकी सुध नहीं ली। वो बतातें है कि यहां के लोग जिंदगी के लिए जरूरी बुनियादी चीजें, जैसे बिजली या पानी के लिए भी मौहताज है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:  West Bengal Polls: बंगाल चुनाव में साथ लड़ेंगे ओवैसी और हुमायूं कबीर, AIMIM चीफ बोले- हम शोषण के खिलाफ विकल्प

एक अन्य निवासी सरोजा ने बताया कि वे लोग वर्षों से कच्ची झोपड़ियों में रह रहे हैं। यहां शौचालय तक की सुविधा नहीं है। हर चुनाव के समय राजनीतिक दल आते हैं और बड़े-बड़े वादे करते हैं, लेकिन चुनाव जीतने के बाद कोई भी वादा पूरा नहीं करता। बिजली न होने के कारण सबसे ज्यादा परेशानी बारिश के दिनों में होती है। अंधेरे की वजह से सांप और अन्य जहरीले जीव अक्सर घरों में घुस जाते हैं। रोशनी की कमी के कारण यहां रहने वालों की जान हमेशा खतरे में रहती है।

विधानसभा चुनाव का करेंगे बहिष्कार
ग्रामीणों ने बताया कि उन्होंने अपनी समस्याओं को लेकर तमिलनाडु सरकार को कई बार प्रार्थना पत्र दिए, लेकिन प्रशासन ने कोई कार्रवाई नहीं की। सरकार की इसी अनदेखी से परेशान होकर अब इन परिवारों ने कड़ा कदम उठाया है। उन्होंने साफ कर दिया है कि जब तक सरकार उन्हें बिजली, पानी और शौचालय जैसी बुनियादी सुविधाएं नहीं देती, वे चुनाव में हिस्सा नहीं लेंगे और किसी भी पार्टी को वोट नहीं देंगे।

अन्य वीडियो-
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed