फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tamil Nadu CM MK Stalin targeted the central government on one country one election News In Hindi

Tamil Nadu: 'देश में एकात्मक शासन की ताक में भाजपा', स्टालिन बोले- 'एक देश एक चुनाव' लोकतंत्र के लिए खतरा

Sun, 19 Jan 2025 02:47 AM IST
शुभम कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: शुभम कुमार Updated Sun, 19 Jan 2025 02:47 AM IST
सार

तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन ने एक देश एक चुनाव को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा इस योजना के जरिए देश में एक पार्टी का शासन लागू करना चाहती है। साथ ही सीएम ने इस योजना को लोकतंत्र के लिए खतरा भी बताया है।

विज्ञापन
Tamil Nadu CM MK Stalin targeted the central government on one country one election News In Hindi
तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन - फोटो : PTI

विस्तार

देशभर में 'एक देश एक चुनाव' को लेकर केंद्र सरकार और विपक्ष के बीच मुठभेड़ जारी है। इसी बीच तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने शनिवार को भाजपा और उसके सहयोगियों से 'एक देश एक चुनाव' योजना का विरोध करने की अपील की। उन्होंने कहा कि भाजपा इस योजना के जरिए देश में एक पार्टी का शासन लागू करना चाहती है। हमें भाजपा की एक देश, एक चुनाव योजना का विरोध करना चाहिए, क्योंकि वह देश में एक पार्टी का शासन लाना चाहती है।
विज्ञापन


एक देश एक चुनाव को बताया लोकतंत्र के लिए खतरा
डीएमके कानूनी विंग के तीसरे राज्य सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा सीएम स्टालिन ने केंद्र सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि वे मानते हैं कि यदि यह योजना लागू होती है तो पूरे देश में एक साथ चुनाव होंगे। इससे देश में एकात्मक शासन (एक पार्टी का शासन) की स्थिति बन जाएगी। जो लोकतंत्र के लिए खतरनाक है। साथ ही स्टालिन ने यह भी कहा कि इस कदम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अधिक शक्ति मिल सकती है, जो तानाशाही की ओर बढ़ सकता है।
विज्ञापन


राज्यपाल पर साधा निशाना
अपने संबोधन के दौरान सीएम ने राज्यपाल आर एन रवि पर भी निशाना साधा। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्यपाल एन रवि डीएमके सरकार को संविधान विरोधी साबित करने की कोशिश कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि राज्यपाल ने विधानसभा से उस समय वॉकआउट किया, जब राष्ट्रगान नहीं बजाया गया। स्टालिन ने केंद्र से आग्रह किया कि राज्यपाल को न बदला जाए, क्योंकि उनके बयान भाजपा को और अधिक बेनकाब करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


भाजपा सहयोगियों को दी चेतावनी
सीएम स्टालिन ने भाजपा के सहयोगियों को चेतावनी देते हुए कहा कि वे भाजपा की योजनाओं का हिस्सा न बनें और इस तरह के कानून का समर्थन न करें जो देश के संघीय ढांचे के खिलाफ हो। साथ ही स्टालिन ने अपनी पार्टी डीएमके के कानूनी विंग की तारीफ की। अंत में स्टालिन ने केंद्र से 'एक देश, एक चुनाव' योजना को वापस लेने की मांग की और महिलाओं और बच्चों के खिलाफ अपराधों को रोकने के लिए कानून में बदलाव के लिए अपनी पार्टी की तरफ से धन्यवाद प्रस्ताव भी पारित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed