ट्रेंड में वंदे मातरम्: विजय के शपथ ग्रहण में दो बार गाया गया पूरा राष्ट्र गीत, लोग बोले- यह नया तमिलनाडु है
Tamil Nadu CM: एक्टर से नेता बने थलापति विजय रविवार को तमिलनाडु के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं। गवर्नर ने उन्हें चेन्नई स्थित नेहरू स्टेडियम में शपथ दिलाई। विजय के शपथ ग्रहण के दौरान दो बार पूरा राष्ट्र गीत वंदे मातरम् गाया गया, जिसकी लोग तारीफ कर रहे हैं। सोशल मीडिया पर लोगों का कहना है कि यह नया तमिलनाडु है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
Tamil Nadu CM: तमिलनाडु की राजनीति में एक नए युग की शुरूआत हो चुकी है। तमिलगा वेत्री कड़गम' (TVK) के संस्थापक जोसेफ विजय प्रदेश के नए मुख्यमंत्री बन गए हैं। चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू इंडोर स्टेडियम में रविवार को राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने उन्हें मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। तमिलनाडु में पहली बार किसी गैर-द्रविड़ पार्टी की सरकार बनी है। जोसेफ विजय की सरकार के गठन के साथ ही डीएमके और एआईएडीएमके का दशकों पुराना दबदबा खत्म हो गया। विजय के साथ 9 और मंत्रियों ने भी शपथ ली है। विजय को 13 मई तक विधानसभा में अपना बहुमत साबित करना होगा।
जोसेफ विजय के तमिलनाडु के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। विजय के शपथ ग्रहण के दौरान दो बार वंदे मातरम् गाया गया, जिसने लोगों के दिल को जीत लिया है। सोशल मीडिया पर लोग विजय की तारीफ कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि यह नया तमिलनाडु है। विजय के शपथ ग्रहण की शुरुआत और समापन में पूरा राष्ट्र गीत वंदे मातरम् गाया गया। आइए जानते हैं कि सोशल मीडिया पर लोगों की क्या प्रतिक्रियाएं हैं।
सोशल मीडिया पर लोगों की प्रतिक्रियाएं
एक शख्स ने शपथ ग्रहण के दौरान वीडियो शेयर करते हुए लिखा है- जननेता विजय थलपति। विजय थलपति तमिलनाडु के मुख्यमंत्री बन गए हैं। एक अन्य ने लिखा है, वंदे मातरम् तमिलनाडु।
Vande mataram Tamil Nadu🙏🏻 https://t.co/F4G2JYjGOO
— Kautilya_Uvacha (@Yogakshema_) May 10, 2026
With Vijay’s new government beginning its swearing-in ceremony with Vande Mataram instead of the Tamil Thai Vazhthu, questions are now being raised over whether the long political struggle in Tamil Nadu to give priority to the Tamil Thai Vazhthu at state events has come to an end… pic.twitter.com/AfAnQk31ne
— Subash (@Subash_tweetz) May 10, 2026
एक शख्स ने लिखा है- जोसेफ विजय तमिलनाडु के मुख्यमंत्री हैं। शपथ ग्रहण समारोह की शुरुआत और समापन वंदे मातरम् के पूरे गायन के साथ हुआ! इसे सुनना बहुत ही सुखद था।
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर महेश नाम के शख्स लिखा है- वंदे मातरम् का पूरा संस्करण सुनकर बहुत अच्छा लगा।Joseph Vijay is the CM of Tamil Nadu!
— Thiruvengadam A (@ThiruSpeaks_X) May 10, 2026
Swearing in ceremony started and ended with full rendition of Vande Mataram! It was so nice to hear. pic.twitter.com/jjEggcu0ep
So nice to hear the full version of Vande Mataram 🙏
— Mahesh 🇮🇳 (@Mahesh10816) May 10, 2026
एक्स पर एम नियास अहमद मे लिखा है- शपथ ग्रहण समारोह में सबसे पहले वंदे मातरम् गाया गया, जिसके बाद जन गण मन और तमिल थाई वाज़्थु' गाया गया, जो तमिलनाडु के लिए एक नई बात है।
In the swearing-in ceremony, Vande Mataram was sung first, followed by Jana Gana Mana and Tamil Thai Vazhthu, which is new to Tamil Nadu.
— M Niyas Ahmed (@Journo_niyas) May 10, 2026
This rendition of the original version of Vande Matharam, is beautiful...👌
— Saikiran Kannan | 赛基兰坎南 (@saikirankannan) May 10, 2026
So nice to listen to Vande Mataram, that too twice on the same day.
— Narayanan Hariharan (@narayananh) May 10, 2026
वंदे मातरम् पर सीपीआई ने जताई आपत्ति
वहीं, विजय के शपथ ग्रहण समारोह में 'वंदे मातरम्' के बाद 'तमिल थाई वाझथु' बजाए जाने पर सीपीआई ने आपत्ति जताई। सीपीआई ने कहा कि राज्य के नागरिकों के लिए तमिल सबसे पहले है। सीपीआई ने कहा कि राज्य गान तमिल थाई वाझथु को वंदे मातरम् के बाद बजाया जाना इसका अपमान है।
Not a single line of Vande Mataram came out of Vijay Joseph’s mouth. While everyone around him was singing.
— BALA (@erbmjha) May 10, 2026
He can only memorize scripts. pic.twitter.com/oxJuSNE4Bs
Interesting play by Vijay by getting the entire Vande Mataram sung at his swearing-in
— Kushan Mitra (@kushanmitra) May 10, 2026
वंदे मातरम् विवाद पर तमिलनाडु के मंत्री आधव अर्जुन की सफाई
तमिलनाडु के मंत्री आधव अर्जुन ने ट्वीट कर कहा है कि आज मुख्यमंत्री और मंत्रियों के शपथ ग्रहण समारोह में, जिसकी अध्यक्षता तमिलनाडु के राज्यपाल श्री राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने की, सबसे पहले वंदे मातरम् बजाया गया, उसके बाद राष्ट्र गान और तीसरे स्थान पर तमिल प्रार्थना गीत। यह नई प्रथा तमिलनाडु के लिए अनुचित है। हम तमिल प्रार्थना गीत को तीसरे स्थान पर बजाए जाने से सहमत नहीं हैं। जब हमने इस मामले पर राज्यपाल के कार्यालय से बात की, तो हमें बताया गया कि राज्यपाल, एक जिम्मेदार प्राधिकारी होने के नाते, केंद्र सरकार के नए सर्कुलर के अनुसार ही कार्य करने के लिए बाध्य हैं। तदनुसार, एक अपरिहार्य स्थिति में, तमिल प्रार्थना गीत को तीसरे गीत के रूप में बजाया गया। हालांकि, भविष्य में इस नई प्रथा का पालन नहीं किया जाएगा। इसके बजाय, पहले की प्रथा के अनुसार, तमिल प्रार्थना गीत कार्यक्रम की शुरुआत में और राष्ट्र गान कार्यक्रम के अंत में बजाया जाएगा।
Tamil Nadu Minister Aadhav Arjuna tweets, "At today's swearing-in ceremony for the Chief Minister and ministers, presided over by Tamil Nadu Governor Mr Rajendra Vishwanath Arlekar, first Vande Mataram was played, then the national anthem, and thirdly the Tamil invocation song.… pic.twitter.com/P6rDiq3DPT
— ANI (@ANI) May 10, 2026
विजय की पार्टी ने कितनी सीटें जीतीं?
विजय की पार्टी टीवीके ने तमिलनाडु की 108 सीटों पर जीत हासिल की थी। प्रदेश में सरकार बनाने के लिए उन्हें 118 विधायकों की जरूरत थी। ऐसे में टीवीके को कांग्रेस (5 सीटें), सीपीआई (2 सीटें), सीपीआई-एम (2 सीटें), वीसीके (2 सीटें) और आईयूएमएल (2 सीटें) का समर्थन हासिल हुआ।