फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tamil Nadu Congress issued show cause notice to Karti Chidambaram

Congress: मोदी-राहुल पर टिप्पणी कर फंसे कार्ति चिदंबरम, तमिलनाडु कांग्रेस ने जारी किया कारण बताओ नोटिस

Tue, 09 Jan 2024 11:53 PM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: जलज मिश्रा Updated Tue, 09 Jan 2024 11:53 PM IST
सार

कार्ति के सूत्रों का दावा है कि सांसद को नोटिस जारी करने का अधिकार सिर्फ एआईसीस के पास ही है। हालांकि, फिलहाल तमिलनाडु कांग्रेस ने उन्हें नोटिस जारी किया है। गौरतलब है कि हाल ही में दिए गए एक साक्षात्कार में उन्होंने ईवीएम पर विश्वास जाताया था।

विज्ञापन
Tamil Nadu Congress issued show cause notice to Karti Chidambaram
Karti Chidambaram - फोटो : Social Media

विस्तार

कांग्रेस की विचारधारा से उलट बयान देने के कारण पूर्व केंद्रीय मंत्री पी चिदंबरम के बेटे पर गाज गिर गई है। राहुल गांधी और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर कथित टिप्पणियां करने के वजह से वरिष्ठ कांग्रेस नेता को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। वरिष्ठ नेता कार्ति चिदंबरम को अनुशासनात्मक समिति की ओर से पूर्व विधायक केआर रामासामी द्वारा नोटिस जारी किया गया है। उनसे 10 दिनों के भीतर जवाब तलब किया गया है।

विज्ञापन

बता दें, कार्ति के सूत्रों का दावा है कि सांसद को नोटिस जारी करने का अधिकार सिर्फ एआईसीस के पास ही है। हालांकि, फिलहाल तमिलनाडु कांग्रेस ने उन्हें नोटिस जारी किया है। गौरतलब है कि हाल ही में दिए गए एक साक्षात्कार में उन्होंने ईवीएम पर विश्वास जाताया था। अटकलें हैं कि इसी वजह से उनके खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। 

विज्ञापन

इंटरव्यू में भाजपा का माना था लोहा
दरअसल, एक साक्षात्कार में कार्ति से पूछा गया था कि क्या कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे पीएम मोदी के सामने उपयुक्त होंगे, जिसके जवाब में उन्होंने कहा था कि भाजपा की प्रचार मशीनरी के आगे कोई मुकाबला नहीं कर सकता। उन्होंने आगे कहा कि भाजपा के प्रचार तंत्र और पीएम मोदी को एक साथ हराना मुश्किल है। लेकिन मुद्दों के साथ हम भाजपा को हरा सकते हैं। एक राजनीतिक दल के रूप में हम भाजपा को हरा सकते हैं। कार्ति ने कहा कि पीएम मोदी की लोकप्रियता चुनावों में खासा असर डालती है। आप उनके सामने किसी को खड़ा करने के लिए कहेंगे तो मैं एक नाम देने में असमर्थ हूं। हालांकि, अगर आप कांग्रेस के जमीनी कार्यकर्ताओं से पूछेंगे तो वह एक ही नाम बताएंगे राहुल गांधी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed