सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tamil Nadu: DMDK Leader Premalatha Vijayakanth Says Alliance Talks On With Friendly Parties

Tamil Nadu: 'मित्र दलों से जारी है गठबंधन पर बातचीत'; DMDK नेता प्रेमलता विजयकांत बोलीं- सही समय पर होगा एलान

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: शिवम गर्ग Updated Fri, 06 Feb 2026 06:04 PM IST
विज्ञापन
सार

डीएमडीके महासचिव प्रेमलता विजयकांत ने कहा कि पार्टी मित्र दलों से गठबंधन को लेकर बातचीत कर रही है। अंतिम फैसला होने के बाद सीटों और गठबंधन का ऐलान किया जाएगा।

Tamil Nadu: DMDK Leader Premalatha Vijayakanth Says Alliance Talks On With Friendly Parties
प्रेमलता विजयकांत, डीएमडीके - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

तमिलनाडु की राजनीति में गठबंधन को लेकर चल रही अटकलों के बीच डीएमडीके (देसिया मुरपोक्कु द्रविड़ कड़गम) की महासचिव प्रेमलता विजयकांत ने साफ किया है कि उनकी पार्टी इस समय मित्र दलों के साथ बातचीत कर रही है और अंतिम फैसला होने के बाद ही चुनावी गठबंधन और सीटों की घोषणा की जाएगी।

Trending Videos


उन्होंने इस आरोप को खारिज किया कि डीएमडीके जानबूझकर गठबंधन को लेकर फैसला टाल रही है। प्रेमलता ने कहा कि गठबंधन तय करना एक प्रक्रिया है, जिसमें समय लगता है क्योंकि इसमें सहयोगी दल, सीटों की संख्या और उम्मीदवारों के नाम जैसे कई पहलुओं पर निर्णय करना होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


AIADMK से बातचीत पर क्या बोलीं प्रेमलता?
जब उनसे पूछा गया कि क्या विपक्षी एआईएडीएमके उनकी पार्टी से संपर्क में है और उन्हें फिर से एनडीए में शामिल करने की कोशिश कर रही है, तो प्रेमलता ने खुलकर जवाब दिया। उन्होंने बताया कि एआईएडीएमके ने उनकी पार्टी को कुछ विधानसभा सीटों और एक राज्यसभा सीट की पेशकश की है। यह वही वादा है, जो 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले भी किया गया था।

ये भी पढ़ें:- कर्नाटक में फिर घमासान: सिद्धारमैया के बेटे यथिंद्र ने कहा- नहीं होगा नेतृत्व परिवर्तन; शिवकुमार ने कसा तंज

प्रेमलता ने कहा 'उस समय वादा तो किया गया था, लेकिन उसे टाल दिया गया। उन्होंने कहा था कि वे अपना वादा निभाएंगे, लेकिन लिखित में देने से इनकार कर दिया था।' उन्होंने यह भी संकेत दिया कि इस बार केवल एआईएडीएमके ही नहीं, बल्कि एक अन्य पार्टी भी डीएमडीके को विधानसभा सीटों के साथ राज्यसभा सीट देने को तैयार है।

कार्यकर्ताओं की राय अहम
प्रेमलता ने स्पष्ट किया कि अंतिम फैसला जल्दबाजी में नहीं लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि हम देखेंगे कि हमें किससे और कितनी सीटों पर समझौता मिलता है। उसके बाद ही अंतिम निर्णय लेकर सार्वजनिक घोषणा करूंगी। उन्होंने बताया कि सभी दल डीएमडीके के लिए मित्रवत हैं, लेकिन गठबंधन वही होगा, जो पार्टी कार्यकर्ताओं और जिला सचिवों को स्वीकार्य हो।

उम्मीदवारों से आवेदन प्रक्रिया शुरू
इससे पहले दिन में डीएमडीके ने आगामी विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों से आवेदन लेना शुरू कर दिया है। प्रेमलता ने बताया कि यह प्रक्रिया 12 फरवरी तक चलेगी और राज्य की सभी 234 विधानसभा सीटों को कवर करेगी। उन्होंने कहा कि हम ऐसा गठबंधन चाहते हैं, जिससे हमारे कार्यकर्ताओं में जोश आए और वे पूरी ताकत से चुनाव मैदान में उतरें। प्रेमलता ने यह भी बताया कि वह लगातार पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं से राय ले रही हैं और उसी के आधार पर गठबंधन को लेकर अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

अन्य वीडियो:-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed