सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Tamil Nadu election campaign Udhayanidhi mentions Karunanidhi's legacy; lashes out at Palaniswami

तमिलनाडु चुनाव प्रचार: उदयनिधि ने करुणानिधि की विरासत का जिक्र किया; पलानीस्वामी पर बरसे, बताया पीएम का गुलाम

न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Asmita Tripathi Updated Tue, 31 Mar 2026 11:53 AM IST
विज्ञापन
सार

तमिनाडु में चुनाव प्रचार के दौरान उपमुख्यमंत्री उदयनिधि ने करुणानिधि की विरासत का जिक्र किया। इसके साथ ही उन्होंने पलानीस्वामी पर भी जम कर बरसे। पढ़ें पूरी खबर..

Tamil Nadu election campaign Udhayanidhi mentions Karunanidhi's legacy; lashes out at Palaniswami
उदयनिधि स्टालिन, डिप्टी सीएम, तमिलनाडु - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार

तमिलनाडु में 23 अप्रैल को विधानसभा चुनाव है। इसी बीच सभी पार्टियां चुनावी तैयारियों में जुट गई है। सभी पार्टियां अपने मतदाताओं को लुभाने की कोशिश कर रही है। इसी बीच उपमुख्यमंत्री उदयनिधि ने करुणानिधि की विरासत का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री स्टालिन पूर्व सीएम करुणानिधि की महिला सशक्तिकरण पहल को जारी रख रहे हैं। 

Trending Videos


यह भी पढ़ें- Odisha: ओडिशा में किसान नेता राकेश टिकैत की गिरफ्तारी नहीं हुई, पुलिस आयुक्त ने खारिज किया दावा
विज्ञापन
विज्ञापन



डीएमके कड़ी मेहनत कर रही
तिरुवन्नमलाई में एक चुनावी रैली में डिप्टी सीएम उदयनिधि ने कहा कि तमिलनाडु में सुधार के लिए डीएमके कड़ी मेहनत कर रही है। वहीं, एआईएडीएमके प्रमुख पलानीस्वामी राज्य में भाजपा को लाने के इच्छुक हैं। उन्होंने आगे कहा कि मैं आपमें से एक के रूप में, एम. करुणानिधि के पोते और मुख्यमंत्री के पुत्र के रूप में अपील करता हूं कि डीएमके गठबंधन की जीत सुनिश्चित करें। इसके साथ ही उन्होंने एआईएडीएमके प्रमुख पलानीस्वामी पर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि वह विधानसभा चुनावों में प्रधानमंत्री मोदी के गुलाम बन गए हैं। उन्होंने सबक सिखाना चाहिए। 

यह भी पढ़ें-   Lok Sabha: 'बिना पसंदीदा अपशब्दों का प्रयोग किए 90 मिनट तक दिया भाषण', कांग्रेस का गृहमंत्री अमित शाह पर तंज

 
डीएमके और एआईएडीएमके के घोषणा पत्र की प्रमुख बातें
इसी बीच चुनाव नजदीक आने के कारण सत्ताधारी डीएमके और विपक्षी एआईएडीएमके ने अपने चुनावी घोषणा पत्र जारी कर दिए हैं।
  • दोनों पार्टियों के घोषणापत्रों का एक प्रमुख पहलू महिला केंद्रित योजनाओं पर जोर देना है। मुख्यमंत्री एम. के. स्टालिन ने घोषणा की कि आयकर न देने वाले परिवारों की गृहिणियों को आवश्यक घरेलू उपकरण खरीदने या बदलने के लिए 8,000 रुपए के कूपन मिलेंगे। डीएमके ने महिलाओं के लिए मासिक वित्तीय सहायता को 1,000 रुपए से बढ़ाकर 2,000 रुपए करने का भी वादा किया है।
  • एआईएडीएमके के महासचिव के. पलानीस्वामी ने वादा किया है कि अगर उनकी पार्टी सत्ता में आती है तो राशन कार्ड धारकों को मुफ्त रेफ्रिजरेटर दिए जाएंगे। इसके अलावा, 'कुला विलाक्कू' योजना के तहत, एआईएडीएमके ने सभी परिवार कार्ड धारकों के लिए 2,000 रुपए की सब्सिडी का प्रस्ताव रखा है, जिसे पार्टी राज्यभर के परिवारों के लिए प्रत्यक्ष लाभ के रूप में पेश कर रही है।


 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed