सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Congress campaigns in Kerala Rahul Gandhi says CPM is no longer leftist he also slams BJP citing Adani's name

केरल में कांग्रेस का चुनाव प्रचार: राहुल गांधी बोले- CPM अब वामपंथी नहीं; अदाणी का नाम लेकर भाजपा पर भी बरसे

न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Asmita Tripathi Updated Tue, 31 Mar 2026 12:23 PM IST
विज्ञापन
सार

केरल विधानसभा चुनाव में कुछ दिन ही बचे हैं। इसी बीच राज्य में चुनावी प्रचार तेज हो गई है। कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने चुनाव प्रचार के दौरान माकपा और भाजपा पर जम कर निशाना साधा। उन्होंने कहाकि माकपा अब वामपंथी नहीं रही है। 

Congress campaigns in Kerala Rahul Gandhi says CPM is no longer leftist he also slams BJP citing Adani's name
राहुल गांधी, कांग्रेस सांसद - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार

लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा, "यह चुनाव दो विचारधाराओं के बीच की लड़ाई है। राहुल गांधी केरल के कन्नूर में रैली संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि यह लड़ाई  वाम मोर्चा (सीपीएम) की विचारधारा, यूडीएफ की विचारधारा और कांग्रेस पार्टी की विचारधारा की बीच है।  पहली बार हम देख रहे हैं कि भाजपा और वाम मोर्चा के बीच गठबंधन हो रहा है। सामान्य तौर पर, किसी वामपंथी दल का किसी अति दक्षिणपंथी दल के साथ गठबंधन करना काफी आश्चर्यजनक होता।

Trending Videos


यह भी पढ़ेंAssembly Election 2026: CM स्टालिन के काफिले की फ्लाइंग स्क्वॉड ने ली तलाशी; विजयन ने राहुल गांधी से पूछे सवाल
विज्ञापन
विज्ञापन





सबरीमाला के बारे में क्यों नहीं बोलते

इसके साथ ही उन्होंने रैली को संबोधित करते हुए भाजपा पर भी निशाना साधा। उन्होंने कहा, "जब हिंदू धर्म के तथाकथित रक्षक (प्रधानमंत्री) केरल आते हैं, तो सबरीमाला के बारे में कुछ नहीं कहते।उन्होंने कहा "भाजपा मुख्यमंत्री (पिनारयी विजयन) का समर्थन कैसे कर रही है? पहली बात तो यह है कि प्रधानमंत्री जहां भी जाते हैं, मंदिरों, धर्म और देवी-देवताओं की बात करते हैं। लेकिन जब वे केरल आते हैं, तो सबरीमाला मंदिर krका मुद्दा नहीं उठाते। सीपीएम नेताओं ने सबरीमाला मंदिर से सोना चुराया, लेकिन उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई।  प्रधानमंत्री मोदी चाहते हैं कि केरल विधानसभा चुनाव में एलडीएफ की जीत हो। केरल में राहुल गांधी ने कहा कि सीपीआई (एम) अब वामपंथी पार्टी नहीं बल्कि अति दक्षिणपंथी पार्टी है।

यह भी पढ़ें- विजय की पार्टी के महासचिव हैं करोड़ों के मालिक: हलफनामे में दिया संपत्ति का पूरा ब्योरा, जानकर हो जाएंगे हैरान

अदाणी का नाम लेकर साधा निशाना
आगे उन्होंने कहा, "अदाणी भाजपा की वित्तीय संरचना का आधार है। इसीलिए अमेरिका में अदाणी के खिलाफ आपराधिक मामला दर्ज किया गया है, लेकिन यह मामला अदाणी को निशाना नहीं बना रहा है। यह मामला मोदी और भाजपा को निशाना बना रहा है।"




 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed